सेवा पखवाड़ा में 28 स्वास्थ्य शिविर, 3200 यूनिट रक्तदान, 723 कृत्रिम अंग वितरण, 358 तालाब 732 स्थानों पर सफाई अभियान सहित 2963 रचनात्मक कार्यक्रम किए गए – संजय श्रीवास्तव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से प्रारंभ सेवा पखवाड़े के अंतिम दिन आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा मोदी जी के स्वदेश निर्मित वस्तुओं…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
कुम्हारी सामूहिक हत्याकांड के पीड़ितों से मिले नेता प्रतिपक्ष : मुख्यमंत्री सहित चार मंत्रियों वाले जिले में अवैध शराब के कारण बढ़े अपराध – चंदेल
सरकार से की 4 करोड़ के मुआवजे व उच्च स्तरीय जांच की मांग समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में एक ही परिवार के चार लोगों (पति, पत्नी, पुत्र, पुत्री) की सामूहिक हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात व घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार से पीड़ित परिवार को एक एक करोड़ मुआवजे की मांग हमने की है। उन्होंने कहा इस सरकार की संवेदनहीनता यह है कि 28 सितंबर को हुए सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित…
Read Moreभारतीय जनता पार्टी ने किया विद्या मितान अतिथि शिक्षक के नियमितिकरण का समर्थन
नगरनार स्टील ख़रीदकर रोज़गार देने की बात कहने वाले, ना बेरोज़गारी भत्ता दे पाए, ना नौकरी दे पाए समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर दो अक्टूबर गांधी जयंती के लिए नियमितिकरण को लेकर विद्या मितान अतिथि शिक्षक संघ ने एक दिवसीय रैली का आयोजन किया, जिसे समर्थन देने भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव और गौरी शंकर श्रीवास धरना स्थल पहुँचे। दोनों नेताओं ने भाजपा के तरफ़ से विद्या मितान के आंदोलन को समर्थन देते हुए नियमितिकरण की माँग की। इस दौरान संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश का युवा वो भी…
Read Moreनिजात अभियान के अंतर्गत सप्ताहिक बाजार जीलगा थाना श्यांग में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 02 अक्टूबर 2022 को सप्ताहिक बाजार जीलगा थाना श्यांग में जाकर आम जनता को नारकोटिक एक्ट, ड्रग्स एवं अन्य नशीले पदार्थ से दूर रहने, परिवार, बच्चों एवं समाज को भी नशे से दूर रखने तथा होने वाले नुकसान के संबंध में समझाईश एवं जानकारी दिया गया। कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया निजात अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहने की जानकारी भी दी।
Read Moreसंसदीय सचिव श्रीमती सिंह ने खुरहा-चपका पशु रोग नियंत्रण हेतु टीकाकरण का किया शुभारम्भ, टीका दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सघन टीकाकरण का यह कार्यक्रम 02 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह ने आज गाँधी जयंती के शुभ अवसर पर बेलपान गौठान में राष्ट्रव्यापी खुरहा चपका पशु रोग नियंत्रण के लिए टीकाकरण का शुभारम्भ किया। उन्होंने फीता काट कर टीका द्रव्य पात्र से खुरहा चपका टीका निकालकर पुरे जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण का शुभांरभ किया। हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण टीम को रवाना किया। कलेक्टर सौरभ कुमार ने खुरहा चपका बीमारी से बचने सभी पशु पालकों से टीकाकरण कराने के लिए…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क योजना का वर्चुअल शुभारम्भ : संसदीय सचिव श्रीमती सिंह ने रीपा की स्थापना के लिए किया शिलान्यास
ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए जिले के 8 गौठान में बनेगा रीपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर प्रदेश भर के गोठानो में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना का वर्चुअल शुभारम्भ किया। संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने चयनित 8 गोठानो में महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रीज पार्क (रीपा) की स्थापना के लिए शिलान्यास किया। जिले में रीपा के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम तखतपुर ब्लॉक के ग्राम…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डॉ. रमन सिंह से इतना डरते क्यों हैं – कृष्णमूर्ति बांधी
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भूपेश बघेल को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का इतना खौफ क्यों है कि यह चाहते हैं कि वे राज्यपाल बन जाए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है कि कौन कब क्या बनेगा और इसके लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सक्षम है। हम कांग्रेस आलाकमान के समान नहीं कि उनके आदेश के बाद भी मुख्यमंत्री के पद की लालसा के लिए कांग्रेसी बगावत करके…
Read Moreमीसा बंदियों का पेंशन प्रकरण : सुप्रीम कोर्ट के स्थगन पर कांग्रेसी खुश ना हों – सच्चिदानंद उपासने
उपासने ने कहा कि अपनी वैधानिक अज्ञानता के परिणाम स्वरुप थोड़े दिनों तक मन के लड्डू खा लें कांग्रेसी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के पेंशन प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्थगन से कांग्रेसी ऐसे खुश हो रहे हैं मानो उन्होंने बहुत बड़ी लड़ाई जीत ली हो। उपासने ने कहा कि अपनी वैधानिक अज्ञानता के परिणाम स्वरुप थोड़े दिनों तक मन के लड्डू कांग्रेसी खा लें। उपासने ने कहा विधि…
Read Moreक्या झारखंड के गैंगस्टरों से भी भूपेश सरकार ने कर लिया है एमओयू – भाजपा
अब तक झारखंड के विधायक ही आये थे,लेकिन अब गैंगस्टर छत्तीसगढ़ में अपना व्यापार बढ़ा रहे हैं ! समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने झारखंड के गैंगस्टर की छत्तीसगढ़ में धमक की खबर का हवाला देते हुए कहा है कि भूपेश बघेल सरकार के झारखंड से रिश्ते अब रंग दिखाने लगे हैं। अब तक झारखंड के विधायक ही आये थे। लेकिन अब गैंगस्टर छत्तीसगढ़ में अपना व्यापार बढ़ा रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार ने झारखंड माफियाओं से अपने तौर पर क्या इसका भी एमओयू किया है…
Read More‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिल रहे समर्थन से घबरा गयी भाजपा – कांग्रेस
150 दिनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किमी. का रास्ता तय करेंगे और देश भर में लाखों लोगों के साथ करेंगे बातचीत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से निकली भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से भारतीय जनता पार्टी बौखला चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश भर में भाजपा के नेता भारत जोड़ो यात्रा के बारे में अनर्गल बयानबाजी और अतार्किक सवाल खड़ा करने की कोशिश के बावजूद देश की जनता राहुल गांधी की…
Read More