सूचना तंत्र को अधिक मजबूत कर त्वरित कार्यवाही करने के भी दिये गये निर्देश थाना/चौकी में उपस्थित फरियादी से शालीनतापूर्वक व्यवहार कर उनके गुजारिश/आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु किया गया निर्देशित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर आज दिनांक 11 जुलाई 2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा पहली क्राईम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी सम्मिलित हुये। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराधों, शिकायतों एवं मर्गों के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। पुराने…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने किया पुलिस अधीक्षक कोरबा के रूप में पदभार ग्रहण, थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर बताई प्राथमिकताएं, कोरबा में भी चलेगा नशे के विरुद्ध निजात अभियान
कानून व्यवस्था एवं हार्ड पुलिसिंग पर रहेगा जोर, बेसिक पुलिसिंग के साथ सामुदायिक पुलिसिंग पर होगा काम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा के रूप में आईपीएस संतोष सिंह द्वारा आज कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण के पश्चात जिले के समस्त थाना चौकी एवं सहायता केंद्र प्रभारियों की मीटिंग लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई। मीटिंग की शुरुआत करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा सभी का परिचय प्राप्त किया गया फिर अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा की जिले में अपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जाए, साथ ही…
Read Moreनौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को सेंट्रल जेल रायपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर किया गया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया है पेश
प्रकरण के सह आरोपी डी.एन. मिश्रा, नासरित तिग्गा एवं तेज प्रकाश टोप्पो को पूर्व में दिनांक 01 जून 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है गिरफ्तार किए गए (1) सूरम पल्ली श्रीनिवास निवासी रायपुर एवं (2) कोमल महानदिया निवासी राजनांदगांव एवं पूर्व में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों ने अलग-अलग जगह के लोगों से लगभग 50 लाख रुपए की की हैं ठगी आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 108/22 धारा 420, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी दिनांक 31 मई 2022 को…
Read Moreचोरी के मास्टरमाइंड एवं उसके सहयोगियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता, सूने घर में प्रवेश कर आभूषण एवं नगदी रकम की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में….!
आरोपियों के कब्जे से पत्थलगांव पुलिस ने चोरी किया हुआ नगदी रकम 2500/- रूपये , 04 नग चांदी का सिक्का एवं घटना में प्रयुक्त रॉड को किया जप्त प्रकरण का मुख्य आरोपी सलीम खान उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ आकर विभिन्न जिलों में घूम-घूम कर चोरी की घटना करता था थाना पत्थलगांव में आरोपीगणों सलीम खान, राजू कुजूर एवं कुश कुमार टंडन के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 195/22, 197/22 धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रार्थीगण पवन अग्रवाल एवं सचिन अग्रवाल दोनों निवासी पत्थलगांव…
Read Moreकलेक्टर ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, स्कूली बच्चों को कक्षाओं में बोर्ड-वर्क करवाएं – कलेक्टर चंदन कुमार
छात्रा के तत्परता से जवाब पर खुश होकर कलेक्टर ने पुरस्कार स्वरूप उसे दिया अपना कलम कुदालगांव स्कूल निरीक्षण के दौरान स्कूल में शिक्षकों को अनुपस्थित पाए जाने पर सम्बंधितों के खिलाफ कार्यवाही करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चों को कक्षाओं में बोर्ड वर्क अधिक से अधिक करवाएं। साथ ही अंग्रेजी की पढ़ाई करवाते समय शिक्षक अलग-अलग शब्दों की जानकारी देने साथ ही उसके भावार्थ को भी समझाएं, जिससे बच्चों में अंग्रेजी की समझ विकसित हो। उक्त निर्देश कलेक्टर ने…
Read More17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजगढ़ (मध्य प्रदेश) से किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल…..!
आरोपी ने नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म करने के बाद उसे 30 हजार रुपये में विक्रय करने हेतु कर लिया था सौदा, सौदा पूर्ण होने के पूर्व ही पुलिस ने अपहृता को बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया आरोपी का नाबालिग पीड़िता से मोबाइल फोन के माध्यम से हुआ था संपर्क चौकी कोतबा थाना बागबाहर में आरोपी कतलु लोधी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 70/2022 धारा 363, 366(क), 376(2)(N) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि…
Read Moreआईटी छापा प्रकरण : सूर्यकांत के बयान चोर की दाढ़ी में तिनका – भाजपा
कांग्रेस का लिखा बयान पढ़ते हुए सूर्यकांत बहुत घबरा रहे हैं – संजय श्रीवास्तव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने आईटी छापे में चर्चित आरोपी सूर्यकांत तिवारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जेल भेजने जैसी बयानबाजी करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि उन्हें यह समझना चाहिए कि उनका तोता कोयले के कारोबार में अवैध कमाई का आरोपी है। श्री श्रीवास्तव ने कहा आरोपी सूर्यकांत तिवारी ने इनकम टैक्स विभाग के सामने 200 करोड़ की अनुचित आय…
Read Moreडेंगू रोग नियंत्रण हेतु किया जा रहा सभी वार्डों में फ़ॉगिंग मशीन से दवाई का छिड़काव
जापानी इंसेफ़्लाइटिस का टीकाकरण भी किया जा रहा है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर वैक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए जगदलपुर शहर के सभी वार्डों में कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देशानुसर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा फ़ॉगिंग मशीन से दवाई छिड़काव किया जा रहा है। आयुक्त नगर निगम दिनेश नाग ने बताया कि शहर के पूरे 48 वार्डों में स्वास्थ्य और निगम के संयुक्त दल ने तीन हज़ार से अधिक घरों में वैक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए दवाई का छिड़काव किया है। सभी वार्ड के लक्षित सभी घरों…
Read Moreजंगल में संदिग्ध अवस्था में खड़ी 20 नग मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा किया गया बरामद, इन मोटर सायकिलों को धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत किया गया जब्त
मोटर सायकल के वारिसानों की पता-साजी की जा रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनाँक 9 जुलाई 22 को ग्राम सांकर के धान मंडी के सामने जंगल में संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल खड़ी होने की सूचना प्राप्त होने पर अकलतरा पुलिस द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक किया। जहाँ पर मोटरसाइकिल (1) पैशन प्रो काला रंग सीजी 06 सीएस 2820 (2) Bajaj CT 100 काला रंग CG 11 BD 3621 (3) Hero Passion Pro सिल्वर रंग क्रमांक CG 11 AM 2292 (4) Hero Splendor Proहरा काला रंग क्रमांक CG 12 Ak…
Read Moreतीन जुआरियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, जुआरियों के कब्जे से 15,200/- रुपये नकद किया गया बरामद
थाना अकलतरा द्वारा धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनाँक 09 जुलाई 22 को ग्राम सांकर चंगोरी रोड जंगल मे जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। पुलिस को देखकर अन्य जुआरी भाग गए और वहाँ उपस्थित जानकी वल्लभ साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ससहा थाना पामगढ़, कमलेश लहरे उम्र 24 वर्ष निवासी कोटमी सोनार एवं सुरेश कहरा उम्र 33 वर्ष निवासी कहरा पारा जांजगीर जुआ खेलते मिले। इन जुआरियों के फड़ व पास से…
Read More