समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर 9 जुलाई शनिवार को विख्यात रंगकर्मी दादा मनीष दत्त संस्थापक काव्य भारती द्वारा निर्धारित परम्परा के अनुसार आषाढ़ उत्सव संगीत संध्या का आयोजन करेगी। उक्त जानकारी देते हुये संस्था के अध्यक्ष, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि संस्था के महासचिव वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर विजय सिन्हा, डॉक्टर सुप्रिया भारतीयन, डॉक्टर रत्ना मिश्रा, चन्द्र शेखर बाजपेयी, गौरव गुलहरे व प्रमुखजनों से चर्चा उपरांत यह प्रस्ताव आया है कि हम सभी दादा को स्मरण कर उनके द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम आषाढ़ उत्सव संगीत संध्या का…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
संचालक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर विवेक शर्मा नें पूर्व सैनिकों से की मुलाकात, सैनिक कल्याण के लिए किए गए विकास कार्यों का लिया जायजा
ईसीएच पॉलीक्लिनिक के निर्माण के संबंध में ली जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने आज बिलासपुर के सैनिक कल्याण परिसर में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। भेंट मुलाकात के दौरान उन्होंने सैनिक कल्याण के लिए किए गए कार्यों तथा परिसर में किए गए विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। ब्रिगेडियर ने स्थानीय गढ़कलेवा के छत्तीसगढी व्यंजनों का भी स्वाद लिया। ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने ईसीएच पॉलीक्लिनिक के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। ई.सी.एच. पॉलीक्लिनिक का निर्माण एस.ई.सी.एल. के सी.एस.आर. मद से…
Read Moreडॉक्टर गंभीर सिंह को 3 माह के लिए चिकित्सकीय कार्य से पृथक किए जाने की कार्यवाह गैर जरूरी एवं राजनीतिक – विमल चोपड़ा
छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर राजनीतिक दुर्भावना का उदाहरण किया है पेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा, पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. अखिलेश दुबे, पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. जे.पी.शर्मा, सहसंयोजक डॉ. खाण्डेलवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रवि राठी एवं डॉ. रामेश्वर ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में रिम्स मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉक्टर गंभीर सिंह सेंदराम को छत्तीसगढ़ मेडिकल कौसिल द्वारा 3 माह के लिए चिकित्सकीय कार्य से पृथक किए जाने को गैर जरूरी एवं राजनीतिक कार्यवाही…
Read Moreरायपुर नाका रेलवे समपार फाटक क्रमांक 444 पर सड़क यातायात रहेगा बंद
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर रेल मंडल में दुर्ग लिंक केबिन-दुर्ग के मध्य स्थित रायपुर नाका रेलवे समपार फाटक क्रमांक 444 (कि.मी. 864/24-26) उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक (डाउन लाईन ) की मरम्मत का कार्य दिनांक 09.07.2022 को सुबह 08:00 बजे से 10.07.2022 को शाम 18:00 बजे तक किया जाएगा। उक्त समपार फाटक से सड़क यातायात वाहनों का आवागमन बंद रहेगा । समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं। रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।
Read Moreस्कुल सफाई के दौरान शिक्षिका पर गिरा जहरीला सांप, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण खुद कर रही थी साफ-सफाई
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर मुंगेली-बैतलपुर नोडल के किरना संकुल में आज प्राथमिक शाला लमती स्कूल में साफ सफाई के दौरान संयुक्त शिक्षक संघ मुंगेली की जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी प्रधानपाठक विद्या शर्मा के ऊपर ये घोड़ा करायत नामक जहरीला सांप उनके सर से होता हुआ हाथ में गिरा। उनके स्टाफ के सहयोग से उन्हें सरगांव हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद अभी घर के लिए डिस्चार्ज किया गया है। अभी स्थिति ठीक है, थोड़ा रेसिस हुआ है। ज्ञात हो कि राज्य भर में स्कूल सफाई कर्मचारी हड़ताल पर…
Read Moreप्रिकॉशन डोज के लिए अवधि घटी, अब दूसरे टीके के छह माह बाद लगेंगे प्रिकाशन डोज, स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ और जिला टीकाकरण अधिकारियों को जारी किया परिपत्र
टीकाकरण में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित करने तथा लोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कोविड-19 से बचाव के लिए इसके टीके के दूसरे डोज और प्रिकॉशन डोज के बीच की अवधि घटाकर अब छह महीने कर दी गई है। अभी तक इसे नौ माह के अंतराल पर लगाया जा रहा था। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नए निर्देशों के आधार पर राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारियों को…
Read Moreअवैध रूप से गांजा की तस्करी करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से 500 ग्राम गांजा किया गया बरामद… गिरफ्तार कर पेश किया गया न्यायालय में
आरोपी के सरजू पटेल विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 07 जुलाई 22 को थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम सोंठी के धनुहार डेरा में रहने वाले सरजू पटेल के द्वारा अवैध रूप से गांजा रखने और उसे बिक्री हेतु ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल बम्हनीडीह पुलिस द्वारा दबिश देकर सरजू पटेल को गिरफ्तार कर तलाशी लेने पर आरोपी एक प्लास्टिक की बोरी में मादक पदार्थ गांजा रखा था, जिसे विधिवत तौल कराने पर गांजा वजन 500 ग्राम कीमती लगभग…
Read Moreजांजगीर के निर्भया कांड के विरोध में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रतिकार रैली का किया आयोजन, निर्भया कांड के कारण छत्तीसगढ़ में व्यापक है जन आक्रोश- श्रीमती दिप्ती रावत भारद्वाज
अब अपराधियों का नया ठिकाना ही छत्तीसगढ़ हो गया है – विधायक चंदेल कांग्रेस की सरकार अपराधियों के सामने नतमस्तक – शालिनी राजपूत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जांजगीर जिले की अकलतरा क्षेत्र में हुए निर्भया कांड के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप इस घटना के आरोपी को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की। जांजगीर के कचहरी चौक में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा…
Read More9 जुलाई को कोरबा-कोचुवेली तथा 12 जुलाई 2022 को यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर दक्षिण मध्य रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टिविटी हेतु प्री-एनआई/एनआई का कार्य किया जा रहा है, इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाडियाँ परिवर्तित मार्ग से चलेगी| 1. दिनांक 09 जुलाई 2022 को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बल्लारशाह-पेड़ापाली-सिकंदराबाद-वरांगल-विजयवाड़ा होकर चलेगी। 2. दिनांक 12 जुलाई 2022 को यशवंतपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया काचीगुड़ा-निजामाबाद-पेड़ापाली होकर चलेगी ।
Read Moreदुर्ग–भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एवं बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से कराई जा रही है उपलब्ध
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली 02 जोड़ी गाड़ियों में स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है| गाड़ी संख्या 12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है| यह सुविधा गाड़ी संख्या 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस में दिनांक 10 जुलाई 2022 को तथा गाड़ी संख्या 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस में दिनांक 11 जुलाई 2022 को उपलब्ध…
Read More