गांव के गौठान ने महिलाओं के लिए खोले आजीविका के द्वार : कुनकुरी, दुलदुला, फरसाबहार विकासखण्ड की 88 स्व सहायता समूह की महिलाएं अब तक 1 करोड़ 53 लाख 89 हजार रूपए की सामग्रियों का कर चुकी हैं विक्रय

समूह की महिलाएं गौठान से जुड़कर साबुन, अगरबत्ती, फिनाईल, धनिया पाउडर का भी कर रही हैं निर्माण जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिला मुख्यालय में सी-मार्ट की सुविधा भी कराई गई है उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुरनगर जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी और गोधन न्याय योजना का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। कुनकुरी, दुलदुला और फरसाबहार विकासखण्ड के गौठानों की स्व सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न प्रकार की सामग्री तैयार कर ही हैं। समूह की महिलाओं द्वारा कपड़े से मास्क बनाना, सर्फ, साबुन,…

Read More

छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने ली उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक, गौठानों में सामुदायिक बाड़ी के सुचारू क्रियान्वयन के दिए निर्देश

रोपनियों में ज्यादा से ज्यादा पौध उत्पादन हेतु दिये गये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कोरबा प्रवास के दौरान आज कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी कोरबा में उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शासन की महत्वकांक्षी योजना, बाड़ी एवं सामुदायिक बाड़ी को सुचारू रूप से संचालन के निर्देश दिये। साथ ही समस्त आर्दश गौठान मे सामुदायिक बाड़ी क्रियान्वयन करने को कहा । समीक्षा के दौरान बैठक में जिले के पांचो विकासखंड कोरबा, करतला, कटघोरा, पोडीउपरोडा एवं पाली के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी,…

Read More

सरकार तुंहर द्वार शिविर में सौ लोगो का बना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, जिला कार्यालय जाने से मिली राहत, मौके पर ही लोग हुए लाभान्वित

परिवहन विभाग के स्टॉल में लायसेंस बनाने के लिए आवश्यक कर्मचारी और कम्प्यूटर आदि तकनीकी चीजों की व्यवस्था की गई थी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज निगम क्षेत्र कोरबा अंतर्गत घुडदेवा में आयोजित वृहद समाधान शिविर में सौ लोगों का लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस बनाया गया। परिवहन विभाग द्वारा पूरी तकनीकी टीम एवं आवश्यक उपकरणों के साथ अधिकारी-कर्मचारी शिविर स्थल में मौजूद रहकर लाइसेंस के लिये आये आवेदनों पर कार्यवाही किये। प्राप्त आवेदनों के…

Read More

सरकार-तुंहर द्वार कार्यक्रम : लोगों के घरों तक पहुंचकर किया गया समस्याओं का समाधान- महापौर राजकिशोर प्रसाद

निगम क्षेत्र में आयोजित चार समाधान शिविरों में 16 हजार नागरिक हुए लाभांवित, शिविर के पहले आवेदन लेकर समस्याओं का किया गया निराकरण घुडदेवा शिविर में चार हजार 684 लोग राशन, पेंशन, आदि सुविधाओं से हुए लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में आयोजित चार शिविरों के दौरान 16 हजार नागरिक लाभान्वित हुए, उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान उनके घर द्वार पहुंचकर किया गया। प्राप्त कुल आवेदनों में 95 प्रतिशत आवेदनों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जा चुका है, वहीं शेष…

Read More

सरकार तुंहर द्वार शिविर में दिव्यांग बच्ची सना और जन्नत का बना दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, बार-बार जिला अस्पताल जाने से मिली मुक्ति

बच्चियों के पिता मैदान अली ने जताया जिला प्रशासन का आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे सरकार तुंहर द्वार शिविर से जिलेवासी लाभान्वित हो रहे है। शिविर स्थल में ही राशन कार्ड, पेंशन प्रकरण, राजस्व प्रकरण, जाति प्रमाण-पत्र, आय-निवास प्रमाण-पत्र, किसान किताब, ड्राइविंग लाइसेंस और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र आदि सुविधाओं का लाभ नागरिकों को मिल रहा है। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत घुडदेवा में आयोजित सरकार तुंहर द्वार शिविर में बांकीमोंगरा निवासी मैदान अली को…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश पोषण अभियान समिति की बैठक संपन्न : कुपोषण को खत्म करने के लिए केन्द्र सरकार की इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने का लिया निर्णय, कार्यकर्ताओं को दिये निर्देश

छत्तीसगढ़ पोषण अभियान कुपोषण के खिलाफ कारगर हथियार है- विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को जुटना होगा- कौशिक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ पोषण अभियान समिति की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पोषण अभियान की तैयारी एक महत्वपूर्ण अभियान है। जिसमें अधिक से अधिक जनमानस को…

Read More

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर डॉक्टर से गाली-गलौच करने वाला आरोपी आया पुलिस के गिरफ्त में, आरोपी घटना दिनांक से था फरार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल…….!

आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 170/2022 धारा 294,506,186 भादवि एवं मेडिको लीगल की धारा 04 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थियां श्रीमती ललिता टोप्पो मेडिकल आफिसर सीएचसी अकलतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 24 अप्रैल 2022 कि रात्रि अपने स्टाफ के साथ सीएचसी अकलतरा में ड्यूटी पर थी, उसी समय ग्राम पचरी के राम कुमार भारद्वाज के मृत शरीर को लेकर उसका दामाद सुनील लहरे सीएचसी आया था. सही तरीके से ईलाज नहीं करते हो कहकर चिल्लाते हुए प्रार्थियां एवं उपस्थित स्टाफ के साथ अश्लील…

Read More

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव ने मुख्यमंत्री बघेल पर दागे पांच सवाल : आखिर क्यों है कांग्रेस का हाल बेहाल – भाजपा

केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ने की लिखी जा रही है पटकथा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पांच सवाल दागते हुए कहा है कि अब तक बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मुख्यमंत्री का हाल इतना बेहाल क्यों हो गया कि वे कह रहे हैं कि उनकी सरकार को अस्थिर करने केंद्र सरकार द्वारा फोन टेपिंग कराई जा रही है। विष्णुदेव साय ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार हमेशा संवैधानिक रूप से कार्य करती है परंतु छत्तीसगढ़ कांग्रेस को किस बात का…

Read More

राहुल गांधी को ईडी की नोटिस का कांग्रेस जनों द्वारा दिल्ली में कड़ा विरोध, सूरज को ढंके बरसाती बादल छटेंगे एवं उजाला आयेगा – चन्द्र प्रकाश बाजपेयी

देश भर से सेवादल कार्यकर्ता हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित समदर्शी न्यूज़ डेस्क कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी की नोटिस मिलने के बाद कांग्रेसजन दिल्ली सड़कों पर उतर कर सात दिनों से सत्याग्रह कर कड़ा विरोध कर रहें है। जंतर-मंतर, एआइसीसी अकबर रोड में शांतिपूर्वक धरना कर रहे सत्याग्रही कांग्रेसजनो पर पुलिस बर्बरता पूर्वक व्यवहार कर रही है, पूरी दिल्ली बेरिकेट्स से भरी पटी है, कांग्रेस जनो को भवन सड़कों से उठा उठा कर गिरफ़्तार कर रहें है, आग-जनी झूठे मुक़दमे लगाये जा रहें है। दिल्ली से…

Read More

नगरी विकास खंड के दिवंगत शिक्षक के परिजन को सौंपी गयी एग्रेशिया राशि

शिक्षक के दुःखद निधन पर व्यक्त की संवेदना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, धमतरी/नगरी आदिवासी विकासखंड नगरी शिक्षा विभाग के शिक्षक जयचंद साहू, प्रधान पाठक- शासकीय प्राथमिक  शाला पोड़ीडीह, विकासखंड नगरी का दिनांक 21 जून 2022 को आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने तत्काल संवेदनशीलता बरतते हुए शासन के नियमानुसार स्वर्गीय जयचंद साहू की पत्नी को उनके परिजनों की उपस्थिति में एग्रेशिया राशि पचास हजार रुपये प्रदान किये जाने के त्वरित निर्देश दिए एवं दिवंगत शिक्षक के दुःखद निधन पर संवेदना…

Read More