समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा केंद्र सरकार की ओर से तीन साल में छत्तीसगढ़ राज्य को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि देने का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जब जहां चाहें, बहस की चुनौती देने पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया को उनका बहस से पलायन बताते हुए कहा है कि यह चोर की दाढ़ी में तिनका जैसी स्थिति नहीं तो और क्या है ? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आए दिन केंद्र सरकार पर आरोप लगाते रहते हैं…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
किशोर सशक्तिकरण की दिशा में प्रगति लाने के लिए जय हो कार्यक्रम की हुई शुरुआत, जय हो की टीम द्वारा आरा, लुईकोना और सारूडीह चाय बगान में लोगों को किया गया जागरूक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन जशपुर और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में किशोर स्वास्थ्य, ऑनलाइन सुरक्षा, जीवन कौशल और रोजगार हेतु सुरक्षित पलायन पर ध्यान देने के साथ ही किशोर सशक्तिकरण की दिशा में प्रगति लाने के लिए जय हो कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप एवं वॉलिंटियर द्वारा अपने अनुभवों को अतिथियों के समक्ष साझा किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस जय हो वॉलिंटियर सूर्यकांत चन्द्रा द्वारा जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आरा के अँग्रेजी मीडियम…
Read Moreमार्कफेड की श्रमिक निविदा में भारी भ्रष्टाचार, जिन निविदाकारों की निविदा निरस्त की गई उन्हें ही फिर से दे दिया गया काम, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मार्कफेड में हो रही अनियमितताओं को किया है उजागर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित रायपुर (मार्कफेड) द्वारा कुछ दिनों पूर्व संग्रहण केंद्रो में कार्य करने हेतु अर्द्धकुशल एवम् अकुशल श्रमिको के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी, किंतु उक्त निविदा अनियमितता की भेट चढ गई।हुआ यह कि उक्त निविदाकारों द्वारा जो निविदा भरी गई थी उसमें कई त्रुटियां थी। यथा किसी भी निविदा में दो तरह के ऑनलाइन या ऑफलाइन…
Read Moreयुवती को शादी करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, युवती के गर्भवती होने पर दवाई खिलाकर कराया गर्भपात, आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 118/2022 धारा 376, 313 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मिली जानकारी के अनुसार जशपुर क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय पीड़ित युवती ने दिनांक 19.04.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 27.05.2018 के रात्रि 9 बजे अपने किराये के रूम में अकेली थी उसी दौरान आरोपी बसंत कुमार मिश्रा उसके पास आकर परिचय बनाकर शादी करने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया एवं लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी के दुष्कर्म करने से प्रार्थिया के 02…
Read Moreपुलिस अधीक्षक जशपुर नें जिले के सभी थाना व चौकी के प्रधान आरक्षक (लेखक) की ली आवश्यक मीटिंग, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
थाना/चौकी में संधारित विभिन्न रजिस्टर एवं फाईल को पूर्ण कर व्यवस्थित रखने एवं साफ-सफाई, रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया थाना/चौकी में उपस्थित फरियादी से शालीनतापूर्वक व्यवहार कर उनके गुजारिश/आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 20.04.2022 को कार्यालय में जिले के थाना/चौकी के प्रधान आरक्षक (लेखक) का मीटिंग लिया गया। मीटिंग में थाना/चौकी में उपलब्ध ग्राम अपराध पुस्तिका, अपराध रजिस्टर, अल्फाबेटिकल रजिस्टर, जनता शिकायत, लोकल एवं सदरी शिकायत रजिस्टर, फैना…
Read Moreमोटर सायकल चोरी की घटना के 3 आरोपियों को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की मोटर सायकल की बरामद
थाना तपकरा में आरोपीगणों के विरूद्ध भादवि की धारा 379, 34 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 56/22 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कमल भगत उम्र 38 वर्ष निवासी तपकरा ने दिनांक 17 अप्रैल 2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बीती रात्रि में अपने मोटर सायकल हीरो एचएफ क्रमांक CG 14 MC 0598 को घर के बाहर खड़ी किया था, लॉक करना भूल गया था। उक्त मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर, चोरी…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल 20 अप्रैल को रहेंगे नई दिल्ली के प्रवास पर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अप्रैल को नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 20 अप्रैल को सुबह 9.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विशेष विमान द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली पहुचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल वहां से प्रस्थान कर 11.30 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुचेंगे।
Read Moreछत्तीसगढ़ के गोधन न्याय योजना को मिला राष्ट्रीय एलेट्स इनोवेशन अवार्ड
मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों गोधन न्याय मिशन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स एनोवेशन अवार्ड (Elets Innovations Award) से सम्मानित किया गया है। एलेट्स आत्म निर्भर भारत समिट में छत्तीसगढ़ राज्य को कृषि में इनोवेशन केटेगरी में यह अवार्ड प्रदान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय एलेट्स आत्म निर्भर भारत समिट में आज 19 अप्रैल को एलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड के संस्थापक, सीईओ एवं एडीटर इन चीफ श्री…
Read Moreराज्य सरकार द्वारा गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल ब्लॉक के वन व्यपवर्तन स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजा गया अनुशंसा पत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार द्वारा रायगढ़ वन मंडल के गारे पेलमा सेक्टर-2 खुली कोयला खदान उत्खनन परियोजना के वन भूमि व्यपवर्तन की स्वीकृति के लिए भारत सरकार के पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को अनुशंसा पत्र भेजा गया है। यह पत्र छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा मेसर्स महाराष्ट्र स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड गारे पेलमा कोल माईन्स सेक्टर-2 विद्युत भवन, कटोल रोड नागपुर से प्राप्त आवेदन पर सभी औपचारिकताएं तथा निर्धारित 44 बिन्दुओं की शर्तों व विवरणों को पूर्ण कर भेजा गया है। गौरतलब है…
Read Moreहेल्थ न्यूज़ : गर्मियों में पेट संबंधी रोगों से बचाव के लिए सावधानी जरूरी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गर्मियों में आमतौर पर पेट से संबंधित अनेक रोग जैसे उल्टी, दस्त, पेचिश, डायरिया, अपचन, खट्टी डकार, एसिडिटी यानि गैस, कब्जियत, मिचली, पीलिया और टायफाइड, होने की संभावना रहती है।इन रोगों का प्रमुख कारण बाजार और खुले में बिकने वाले दूषित पेय एवं खाद्य पदार्थ हैं इसलिए इन पदार्थों के सेवन में परहेज व सावधानी बरतनी चाहिए।शासकीय आयुर्वेद कॉलेज, रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि सामान्यतः लोग इस मौसम में बाजार में बिकने वाले गन्ना या अन्य फलों के रस, लस्सी, कुल्फी, नीबू…
Read More