डी.एन.बी. कोर्स के लिए रायपुर, कांकेर और सूरजपुर जिला अस्पताल को भी मान्यता, 4 जिला अस्पतालों में डीएनबी के कुल 12 सीटों की अनुमति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी और गुणवत्तापूर्ण इलाज के कारण राज्य में डी.एन.बी. पाठ्यक्रम की सीटों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS), नई दिल्ली द्वारा दुर्ग जिला अस्पताल के बाद रायपुर, कांकेर और सूरजपुर स्थित जिला अस्पतालों को भी दो वर्षीय पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा कोर्स (Post MBBS Diploma Course) डी.एन.बी. के लिए मान्यता दी गई है।…

Read More

कौशिक झूठ की खेती न करें,अपने गिरेबान में झांकें, किसानों को मोदी भाजपा छल रही है -मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस किसानों के साथ न्याय कर रही है। राज्य के किसानों को छलने का काम भाजपा की रमन सरकार ने पंद्रह साल तक किया है और अब केंद्र की  मोदी भाजपा सरकार आठ साल से छत्तीसगढ़ सहित देश भर के किसानों को छल रही है। विश्वासघाती भाजपा छत्तीसगढ़ के अन्नदाता का दो साल का बोनस खा गई। केंद्र में सरकार बनाने के लिए किसानों को लागत…

Read More

सघन पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ : महापौर राज किशोर प्रसाद एवं कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

जिले में एक लाख 72 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने एक हजार 590 बूथ बनाये गए पल्स पोलियो अभियान-पहले दिन 01 लाख 70 हजार 523 बच्चों को पिलाई गयी पोलियो ड्राप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पोलियो की बीमारी से बचाने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए देश भर में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में कोरबा शहर में आज महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद और कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने  बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ.गिरीश चंदेल ने की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ. चंदेल को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों की बेहतरी के लिए राज्य शासन द्वारा संचालित विकास योजनाओं में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कृषि…

Read More

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पल्स पोलियों की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

“दो बूंद जिंदगी की” अभियान के चलते आज देश पोलियो मुक्त हो गया – रेखचंद जैन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक श्री  रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर के अंबेडकर चौक में बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाकर राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के कारण आज भारत ने पोलियो जैसे अभिशाप पर नियंत्रण पा लिया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को पोलियों की खुराक देने के…

Read More

जैतगिरि साप्ताहिक बाजार में जनसम्पर्क विभाग के सूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी में उमड़ा जनसमूह, शासन की योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों को देखकर की प्रशंसा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों  की जानकारी देने जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले केबकावण्ड विकासखंड के ग्राम जैतगिरि में सूचना शिविर सह विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों ने जिले में गत तीन वर्षों में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों , नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुल पुलियों, सड़कों का विकास, शासकीय…

Read More

भाजपा को कांग्रेस का करारा जवाब : ईडी सीबीआई आईटी से नान घोटाले बाज पनामा पेपर वाले डरेंगे

ईडी, आईटी का हथियार थामने वाले डरपोक पौरुष है तो कांग्रेस का राजनैतिक मुकाबला करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ईडी- इनकम टैक्स छापे का पूर्वानुमान व्यक्त करने पर सामने आई भाजपा की प्रतिक्रिया का करारा जवाब देते हुए कहा है कि जो कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी, वह मोदी के ईडी आईटी जैसे  असहमति दमन हथियारों से क्या डरेगी।  ईडी, आईटी का हथियार थामने वाले पुंसत्वहीन हैं। पौरुष है तो कांग्रेस का मुकाबला करें।लोकतंत्र की मर्यादा…

Read More

वनविभाग के तानाशाही रवैया एवं वनविभाग के जंगल मे खोये भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

वनविभाग का अमला भ्रष्टाचार में मदमस्त तानासाही ऐसी की जनप्रतिनिधियों की भी नही सुनते ~ शुभम पेन्द्रो कृष्णा पाण्डेय, समदर्शी न्यूज़, गोरेला- पेंड्रा-मरवाही वनविभाग की हालत कुछ-कुछ ऐसे जंगल की तरह हो गई है जहां भ्रष्टाचार की शिकायतें खोती जा रही हैं।चाहे फिर कार्य किये हुए मजदूरों का पैसा ही क्यो न हो सभी मे भ्रष्टाचार आला अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है । ऐसे मामलों के अलावा भी विकास वाली योजनाओं पर विभाग भ्रष्टाचार कर संलिप्त  पाए जाते है । जीपीएम का वन विभाग भ्रष्टाचार में प्रथम श्रेणी में…

Read More

कलेक्टर श्री रघुवंशी ने माता मावली मेला का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी आज माता मावली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जिले में खुशहाली विकास की कामना की। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने जिले में आयोजित ऐतिहासिक माता मावली मेला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री रघुवंशी ने मेला स्थल का भ्रमण किया और मेले में स्थानीय दुकानदारों द्वारा लगाये गये दुकानों को देखा। उन्होंने दुकानदारों से बाजार का हाल भी जाना। साथ ही कलेक्टर ने मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉल का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों…

Read More

जनसंपर्क विभाग के सूचना शिविर के माध्यम से लोगों तक पहुँच रही है जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जनसंपर्क विभाग के सूचना शिविर एवं छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाई जा रही है। आज इस शिविर का आयोजन कोटा ब्लाक के गाँव बिल्लीबंद में हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों ने रुचि से छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं सूचना शिविर के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में  जनमन,  संबल, किसान डायरी सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर चर्चा में ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…

Read More