जुआ खेल रहे 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे  आरोपियों से नगदी रकम रू. 4300 /- एवं 52 ताश-पत्ती जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, दिनांक 09.02.2022 को मुखबीर से सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति दरबारीटोली शिव मंदिर के पास रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना से प्र.आर. 88 एसैया मिंज, आर. 581 धीरेन्द्र मधुकर, आर. 496 शरद चंद बेहरा द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर जाकर दबिश देकर ताशपत्ती से जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़कर एवं उनसे ताश पत्ती…

Read More

खेत में पेड़ की लकड़ी काटने पर हुआ विवाद, दम्पती ने पेड़ की लकड़ी काटने वाले वृद्ध को लकड़ी से मारकर कर दी हत्या…..मामला जानने पढ़े पूरी खबर…

चौकी लोदाम पुलिस ने वृद्ध की हत्या करने वाले आरोपी दंपति को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा चौकी लोदाम में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 44/2022 धारा 302, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.02.2022 को प्रार्थी कुंजबिहारी राम उम्र 25 वर्ष निवासी कातिंग ने पुलिस चौकी लोदाम में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.02.2022 को गांव के एक खेत में गिरा हुआ आम पेड़ को आरोपी झीलू राम मुण्डा टुकड़ों में काटा…

Read More

गांजा को विक्रय करने के उद्देश्य से अवैध रूप से अपने पास रखने वाले आरोपी को एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 24/2022 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध आरोपी मादक पदार्थ गांजा 110 ग्राम कीमती रू. 1000 /- जप्त     समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर से थाना बागबहार को सूचना मिली कि ग्राम कुकुरभुका का रहने वाला नेहरू चौहान अपने पास विक्रय करने के लिये मादक पदार्थ गांजा को रखा है, तत्काल दबिश देने पर मिल सकता है, इस सूचना पर तत्काल थाना बागबहार से स.उ.नि. रामनाथ राम द्वारा हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को लेकर मौके…

Read More

मोदी सरकार के कुनीतियों से बढ़ी बेरोजगारी के चलते 25,000 से अधिक ने की खुदकुशी – कांग्रेस

मोदी सरकार की स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत पैकेज, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना भी जमूला ही निकली समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्यसभा में बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने वालों के आंकड़ा पेश होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के कुनीतियों से उतपन्न आर्थिक एवं रोजगार संकट के चलते 25 हजार लोग आत्महत्या करने मजबूर हुये। दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता मिलने के बाद मोदी सरकार ने देश के युवाओं के साथ धोखा किया है। मोदी की…

Read More

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार से देश में होगी महंगाई नियंत्रित – कांग्रेस

विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद पेट्रोल डीजल के दाम कम करने मजबूर हुई थी मोदी सरकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, डेलॉय टच तोहमात्सु इंडिया रिपोर्ट के अनुसार चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल के दाम बेहद तेजी से बढ़ने वाले हैं। इसपर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में महंगाई मोदी प्रायोजित है पेट्रोल डीजल रसोई गैस से लेकर खाद्य सामग्री के बढ़े दामों के पीछे मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीति ही जिम्मेदार…

Read More

आदिवासी उत्पीड़न की जिम्मेदार भाजपा ने गुंडा धूर की मूर्ति पर भी धूर्तता दिखा दी- कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा जारी आडियो विजुअल बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि पंद्रह साल तक आदिवासियों के उत्पीड़न, शोषण का काला अध्याय लिखने वाली भाजपा अब अमर शहीद आदिवासी जननायक गुंडा धूर की प्रतिमा स्थापित किये जाने के अवसर पर भी राजनीतिक धूर्तता दिखाने से बाज नहीं आई। कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों, दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित, पिछड़े तबके, गरीब, मजदूर, किसान के साथ रही है। और कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार समाज के इस बहुत अहम…

Read More

हेल्थ न्यूज़ : डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में एसीआई के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग की एक और उपलब्धि, 50 वर्षीय मरीज के दिल की अत्यंत जटिल कोरोनरी बाइपास एवं वाल्व प्रत्यारोपण सर्जरी

डॉ. कृष्णकांत साहू विभागाध्यक्ष हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी की टीम ने किया सफल ऑपरेशन मरीज का बायां आलिंद ( Left Atrium  ) चीनी मिट्टी की बर्तन की तरह हो गया था सख़्त एट्रियम का इस तरह से सख़्त हो जाने को मेडिकल भाषा में पोर्सिलीन लेफ्ट एट्रियम कहते हैं डॉ. कृष्णकांत साहू के अनुसार – पोर्सिलीन लेफ्ट एट्रियम का मेरी जानकारी में राज्य का पहला केस मरीज का लेफ्ट एट्रियम मरीज के हृदय से भी बड़ा था जिसको एन्यूरिज्मल जाइंट लेफ्ट एट्रियम कहा जाता है मरीज के कोरोनरी आर्टरी…

Read More

प्रदेश सरकार को करीब 3 लाख छात्रों की चिंता नहीं, हिन्दी माध्यम के स्कूल बंद होने से छात्रों का भविष्य अधर में फंसा : कौशिक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में हिन्दी माध्यम के स्कूलों को बंद कर दिया जा रहा है जिसके कारण छात्रों का भविष्य अधर में फंस गया है। शिक्षा के विस्तार के लिए नवीन स्कूलों का खोला जाना जरूरी है लेकिन इसको लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कोई तैयारी नहीं दिख रही है। भाजपा सरकार के समय प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई सफल प्रयोग किए गए। प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान प्रतिदिन लगभग 7 नवीन शैक्षणिक संस्थानों…

Read More

बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 6787 परीक्षा केन्द्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा इस बार 6787 परीक्षा केन्द्रों में होगी। कोविड-19 के मद्देनजर इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा 2022 के लिए मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके।  प्रदेश में मंडल से मान्यता प्राप्त 6787 स्कूल है। अतः इस वर्ष कुल 6787 परीक्षा केन्द्र होंगे। जो नियमित छात्र जिस स्कूल में अध्ययनरत् है, उसी स्कूल में उन्हें परीक्षा में सम्मिलित होना है। स्वाध्यायी छात्रों ने जिस स्कूल से अपना…

Read More

कलेक्टर पहुंचे टिकरापारा-पुरानी बस्ती, स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों का लिया जायजा, अवैध बैनर पोस्टर हटाने सहित साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार आज नगर निगम के अधिकारियों के साथ अलसुबह शहर के टिकरापारा- पुरानी बस्ती इलाके में पहुंचे। उन्होंने इन इलाकों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए नगर निगम द्वारा की गई तैयारियों का मौके पर जायजा लिया। कलेक्टर ने टिकरापारा, पुरानी बस्ती और भाठागांव के अंतराज्जीय बस अड्डे में साफ-सफाई का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने सड़कों की सफाई के साथ-साथ डिवाइडरों की भी सफाई और रंगाई-पोताई करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस वर्ष…

Read More