गांधी ‘सेवाग्राम’ और ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की रखेंगे आधारशिला, राजीव युवा मितान क्लब योजना का करेंगे शुभारंभ थीम आधारित विकास प्रदर्शनी 3 से 5 फरवरी तक होगी आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी 3 फरवरी को राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ करेंगे साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
ब्रेकिंग: हाईवे सामुदायिक शौचालय बंद पाये जाने पर रायडीह सचिव को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. नेशनल हाईवे में लोरो दोफा चौक पर जन सुविधा हेतु निर्मित सामुदायिक शौचालय बंद रहने के कारण इसका लाभ आम जनता को नही मिल पा रहा है। इस स्थिति में पदस्थ कर्मचारी का कृत्य गैर जिम्मेदाराना एवं अशोभनीय एवं निंदनीय मानते हुए ग्राम पंचायत रायडीह के सचिव बालकेश्वर सिंह को कारण बताओं नोटिस देकर शौचालय को तत्काल चालू कराकर फोटो सहित स्पष्टीकरण तीन दिवस के अन्तर्गत प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। समयावधि में स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही…
Read Moreमौसम अलर्ट : प्रदेश के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश, 3 फरवरी को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की है संभावना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पूर्वी मध्यप्रदेश में स्थित होने के कारण कल दिनांक 3 फरवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग के अधिकांश स्थानों पर, बिलासपुर संभाग के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के चरम उत्तर…
Read Moreजशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के उप तहसील बागबहार ग्राम कोकियाखार निवासी रमेश माझी की मृत्यु 27 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सबिना माझी हेतु 4 लाख रुपए एवं सन्ना तहसील के ग्राम सुलेसा निवासी स्व. महेश राम पिता मलेश राम की मृत्यु 17…
Read Moreजशपुर कलेक्टर निरीक्षण के दौरान लोरो घाट के पास बनाए गए सामुदयिक शौचालय बंद पाया गया, कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने रायडीह के सरपंच और सचिव को दिया नोटिस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज दुलदुला विकासखण्ड ग्राम पंचायत रायडीह के लोरो घाट के पास बनाए गए सामुदायिक शौचालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय बंद पाया गया जिस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी को निर्देश देते हुए संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि लोगों के सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय की उपयोगिता सुनिश्चित किए जाएं। जिस…
Read Moreजशपुर जिले की महिलाओं के हुनर को मिल रही है पहचान, गौठान से जुड़ी समूह की महिलाएं राजधानी में अपनी हुनर दिखाएंगी
छिन्द कांसा की टोकरी, सुगंधित चावल, ग्रीन टी., च्यवनप्राश और एलईडी बल्ब की प्रदर्शनी लगाई जाएगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के विभिन्न गोठानों में मल्टी एक्टिविटी संचालित किए जा रहे हैं और स्व सहायता समूह की महिलाएं अनेक गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। 03 फरवरी को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले के चिन्हांकित स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा अपने हाथों से बनाए जाने वाली सामग्री का प्रदर्शनी लगाएंगी। जिला पंचायत…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने दुलदुला विकासखण्ड के खटंगा और कस्तुरा के स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, आंगनबाड़ी भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में टेप नल के माध्यम पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के दिये निर्देश
कस्तुरा बार्डर का भी निरीक्षण करके कर्मचारियों को सचेत होकर ड्यूटी करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज दुलदुला विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र खटंगा, कस्तुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, मनरेगा के डबरी निर्माण कार्य, झारखण्ड बाडर के पास शारदा धाम, रायडीह के सामुदायिक शौचालय और कस्तुरा चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और अन्य चिन्हांकित भवनों में जल जीवन मिशन के तहत् टेप नल के माध्यम से पेयजल के सुविधा उपलब्ध कराने…
Read Moreराज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 95.78 लाख मीटरिक टन से पार, 21.52 लाख किसानों ने बेचा धानरू धान खरीदी के एवज में किसानों को 18,305.49 करोड़ रूपए जारी
मुख्यमंत्री ने किसानों के सहुलियत के लिए बढ़ायी धान खरीदी की तिथि, अब 7 फरवरी तक की जाएगी धान की खरीदी धान खरीदी के समांतर अब तक लगभग 56.51 लाख मीटरिक टन धान का उठाव मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और उदार फैसलों का नतीजारू केन्द्रीय पूल में 14.90 लाख मीटरिक टन चावल जमा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच और उदार फैसलों का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में 95.78 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का नया…
Read Moreछत्तीसगढ़ में पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली लागू: अधिसूचना जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली प्रारंभ करने की घोषणा के तारतम्य में आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाता है। अधिसूचना में यह भी कहा गया…
Read Moreबस स्टैंड कांसाबेल में सट्टा जुआ खेल का संचालन कर रहे आरोपी गणेश राम कुर्रे को घेराबंदी कर थाना कांसाबेल पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी से पुलिस ने नगदी रकम 3250 रू. सट्टा पर्ची, 01 नग मोबाईल एवं 01 पेन जप्त किया आरोपी के विरूद्ध थाना कांसाबेल में अप.क्र. 22/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट दर्ज कर विधिवत् कार्यवाही की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.02.2022 को मुखबीर से थाना प्रभारी कांसाबेल को सूचना मिली कि बस स्टैंड कांसाबेल में गणेश राम कुर्रे द्वारा कुछ लोगों को सट्टा, जुआ खेलाया जा रहा है, इस सूचना पर निरीक्षक संतोष सिंह द्वारा तत्काल हमराह स्टॉफ के मौके पर…
Read More