बस स्टैंड कांसाबेल में सट्टा जुआ खेल का संचालन कर रहे आरोपी गणेश राम कुर्रे को घेराबंदी कर थाना कांसाबेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

आरोपी से पुलिस ने नगदी रकम 3250 रू. सट्टा पर्ची, 01 नग मोबाईल एवं 01 पेन जप्त किया

आरोपी के विरूद्ध थाना कांसाबेल में अप.क्र. 22/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट दर्ज कर विधिवत् कार्यवाही की गई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.02.2022 को मुखबीर से थाना प्रभारी कांसाबेल को सूचना मिली कि बस स्टैंड कांसाबेल में गणेश राम कुर्रे द्वारा कुछ लोगों को सट्टा, जुआ खेलाया जा रहा है, इस सूचना पर निरीक्षक संतोष सिंह द्वारा तत्काल हमराह स्टॉफ के मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर गणेष राम कुर्रे द्वारा बस स्टैंड कांसाबेल आम जगह में सट्टा पट्टी लिखते मिला जो पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़कर थाना में लाया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं आरोपी द्वारा पेष करने पर उसके कब्जे से जुये का नगदी रकम 3250 रू. सट्टा पर्ची, मोबाईल एवं पेन जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने पर आरोपी गणेश राम कुर्रे उम्र 45 साल निवासी ग्राम टांगरगांव को दिनांक 01.02.2022 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने पर में निरीक्षक संतोष सिंह, स.उ.नि. राजेश यादव, आर. 471 विनोद यादव, आर. 491 अषोक पैंकरा, आर. 207 अर्जून बड़ा की सराहनीय भूमिका रही।     

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!