समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, स्वच्छ और सुंदर जगदलपुर की कल्पना को साकार करने के लिए शहर में चल रहे ‘मेरा वार्ड सुन्दर वार्ड‘ अभियान के तहत आज संभागीय जनसंपर्क कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके तहत कार्यालय परिसर में उगी झाड़ियों की कटाई-छंटाई के साथ ही परिसर में बिखरे कचरे का निपटारा भी किया गया। इस स्वच्छता अभियान में कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभाई तथा कार्यालय परिसर को निरंतर स्वच्छ रखने के लिए आगामी दिनों मंे भी स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए राज्य में बना उत्साहजनक वातावरण ’ई’ मानक पोर्टल से शासकीय विभागों में 964.94 करोड़ रूपए की खरीदी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में स्थापित लघु और सूक्ष्म उद्योगों में तैयार उत्पादों की खपत बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ई-मानक पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शासकीय विभागों की जरूरत के हिसाब से उत्पादों की खरीदी की जा रही है। बीते तीन सालों में विभिन्न शासकीय विभागों के द्वारा 964.94 करोड़ रूपए से अधिक की सामग्री क्रय की गई है। राज्य में मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreधान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारी लगातार कर रहे हैं उपार्जन केंद्रों का दौरा
खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने बेमेतरा के कई खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार उपार्जन केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा बेमेतरा जिले की प्रभारी सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने बेमेतरा के कई खरीदी…
Read Moreआसना संकुल के स्कूली विद्यार्थियों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर हुआ बादल लोकोत्सव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, आसना स्थित बस्तर अकादमी ऑफ डान्स आर्ट एण्ड लिटरेचर (बादल) आसना में आज आसना संकुल के स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बादल लोकोत्सव सराबोर हुआ। यहां आसना संकुल के विभिन्न विद्यालयों के स्कूली विद्यार्थियों ने नृत्य मंडप में बस्तर की पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। दूसरी ओर ओपन एयर थियेटर मंच में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसके साथ ही शहीद वीर गुण्डाधुर भवन में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। यहां इस अवसर पर दंतेश्वरी स्व सहायता समूह आसना…
Read Moreशहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय जगदलपुर द्वारा किया गया जिले के शिक्षण संस्थाओं में कृषि शिक्षा दिवस का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, देश के वर्ष के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस के अवसर पर आज 3 दिसम्बर को शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जगदलपुर के द्वारा जिले के शिक्षण संस्थाओं में कृषि शिक्षा दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ आर एस नेताम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कृषि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डाॅ. एचके पात्र ने बताया कि इस अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर…
Read Moreदिव्यांग प्रतिभाओं ने मोहा मन अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आड़ावाल में हुआ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आड़ावाल में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ आवासीय विद्यालय में विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। समापन के अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि आज यहां आयोजित कार्यक्रमों से दिव्यांगजनों में व्याप्त दिव्य शक्ति का आभास होता है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इनके मनोबल को निरंतर आगे बढ़ाने के साथ ही इनके साथ हमेशा…
Read Moreगौण खनिजों के अवैध परिवहन पर 4 वाहनों एवं परिवहन कर्ताओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार प्रभारी अधिकारी श्री हेमंत चेरपा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के जांच दल के द्वारा बस्तर जिले में खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन कर्ताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके क्रम में आज जिले के नगरनार, जगदलपुर, कुम्हरावण्ड एवं सेमरा क्षेत्र में 2 वाहनों में गौण खनिज रेत के तथा 2 वाहनों में चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर परिवहनकर्ता के विरूद्ध अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रभारी खनिज अधिकारी श्री…
Read Moreटीकाकरण महाअभियान का जायजा लेने मारडूम पंहुचे कलेक्टर श्री बंसल, सुबह 8 बजे टीकाकरण केंद्र को बंद पाए जाने पर सचिव को निलंबित करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल आज बस्तर जिले में चल रहे कोरोना टीकाकरण महाअभियान का जायजा लेने मारडूम पहुंचे। यहां टीकाकरण केंद्र को सुबह 8 बजे खुला नहीं पाए जाने पर मारडूम के पंचायत सचिव श्री धनसिंह ठाकुर को निलंबित करने के निर्देश कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा दिए गए। शनिवार को टीकाकरण के महाअभियान का जायजा लेने के दौरान कलेक्टर श्री रजत बंसल ने यह कार्यवाही की। टीकाकरण कार्य का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल जब मारडूम पहुंचे, तब सुबह 8 बजे टीकाकरण केंद्र…
Read Moreमुख्यमंत्री को अगर अपने प्रदेश की चिंता नही औऱ वो लगातार बाहर रहना चाहते है तो निर्णय लेने का अधिकार किसी को सौंपे : भाजपा
मुख्यमंत्री प्रदेश के बाहर घूम रहे है कोरोना प्रदेश के अंदर आ रहा है समय रहते कदम नही उठाती कांग्रेस : अजय चंद्राकर महज कुछ विदेशी यात्रियों की निगरानी भी नही कर पा रही राज्य सरकार : अजय चंद्राकर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. ओमीक्रोन वायरस के बढ़ते खतरे के बीच भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा है कि कांग्रेस कभी समय रहते कोई काम नही करती जिसका परिणाम जनता को भुगतना पड़ता है। कोरोना की पिछली दो लहरों में राज्य सरकार ने भारी लापरवाही…
Read Moreलंबे समय से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, नाबालिग को अपहरण कर ओड़िसा ले जाकर किया था दुष्कर्म
थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 75/21 धारा 363, 376(2)ढ भादवि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बागबहार क्षेत्र का प्रार्थी दिनांक 11-07-2021 को थाना-बागबहार में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 10-07-2021 के रात्रि 08.00बजे घर में बिना बताये कहीं चली गई है। कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना-बागबहार में गुम इंसान क्रमांक 13/2021 एवं अपराध क्रमांक 75/21 धारा 363 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई। विवेचना दौरान…
Read More