जिले के सभी थाना एवं चौकी में पुलिसकर्मियों ने खाई बासी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा : आज पूरे देश मे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है. वहीं छत्तीसगढ़ में बोरे बासी तिहार के तौर पर मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बोरे बासी को देश के साथ विदेशी लोग भी बड़े चाव से खा रहे हैं. दरअसल बोरे बासी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आहार का अभिन्न हिस्सा रहा है. यहां के मजदूर और किसान गर्मी के दिनों में बोरे बासी खाकर ही काम पर निकलते थे. पिछले साल…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
मानवीय सेवा के साथ हर्षोल्लास संपन्न हुआ बाबा सिद्धार्थ गौतम रामजी का अवतरण दिवस : आध्यात्मिक-धार्मिक प्रायोजन के साथ मानव सेवा का दिया गया सन्देश.
पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन के साथ आधुनिक समाज के रीति-रिवाज़ों के अनुरुप भक्तों ने केक भी काटा और वृहद् पैमाने पर भण्डारे का भी आयोजन किया, जिसमें हज़ारों लोगों ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया प्रसाद. समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : अध्यात्म की चरम अवस्था, अघोर-परंपरा, से जुड़े स्थानों पर एक चीज़ आपको देखने को ज़रुर मिलेगी। आध्यात्मिक-धार्मिक प्रायोजन के साथ मानव सेवा का सन्देश। अघोर-परंपरा से जुड़े साधू-साधक हो या फ़िर भक्त-श्रद्धालु जन, अध्यात्मिक आभा के साथ मानव सेवा भाव का संदेश अविरल प्रवाहित होता है। और बात जब काशी स्थित इस,…
Read Moreछत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष बने गणेश विश्वकर्मा एवं सतीश साहू बने महासचिव.
संजू ठाकुर, रोहणी अग्रवाल, आलोक पाण्डेय, कोमल ठाकुर, अश्विनी सिंह, सुशील शुक्ला को उपाध्यक्ष व उस्मान कुरैशी, उमेश सोनी, रतन केशरवानी, बी.अरूण नायडू को सचिव पद की मिली जिम्मेदारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ की संभागीय इकाई बिलासपुर की आवश्यक बैठक संघ के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी ने की। डा. सतीश जायसवाल एवं मिर्जा शौकत बेग विशेष रूप से शामिल थे। बैठक मे संघ की योजनाओं, आगामी कार्यक्रमों और वार्षिक गतिविधियों की परिचर्चा के बाद बिलासपुर…
Read Moreनेकी का उपहार : जशपुर जैन समाज की महिलाओं द्वारा संचालित ज्ञानसागर संस्कार पाठशाला के बच्चों ने जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क उपहार प्रदान कर प्रस्तुत की है एक अनूठी मिसाल !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : गत रविवार को स्थानीय जैन भवन में पाठशाला की अध्यापिकाओं और बच्चों द्वारा नेकी का उपहार कार्यक्रम के अंतर्गत स्टॉल लगाकर जरूरतमंदों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे कपड़े, पुस्तकें, कॉपी, खिलौने एवं अन्य घरेलू सामान निःशुल्क वितरित किये गए। एकत्रित सामग्री के स्रोत के बारे में पाठशाला प्रबंधन ने बताया कि बच्चों ने आयोजन से पहले अपने समाज के घर-घर जाकर ऐसी वस्तुयें एकत्रित की जो अच्छी स्थिति में है, लेकिन घरवालों द्वारा उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है, साथ ही जो…
Read Moreबहुचर्चित कुवाँभट्ठा कबाड़ी गोदाम में पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त टीम का छापा : आरोपी के कब्जे से मिले लगभग 150 टन वजनी कीमत करीबन 60,00,000/- रूपये का मशरूका जप्त, थाना सिविल लाइन रामपुर के चोरी गये मशरूका भी किया गया बरामद !
पुलिस द्वारा धारा 41 (1-4) द०प्र०स०/ 379 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही कबाड़ी अशरफ और इमरान अपने सकूनत से फरार, अशरफ और इमरान की सरगर्मी से पतासाजी जारी. नाम आरोपी- शिव शंकर पटेल पिता अखिलेश कुमार पटेल उम्र 23 वर्ष सा० पड़रिया थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा, हा०मु० दुरपा रोड फोकट पारा जितेन्द्र जयसवाल का मकान थाना कोतवाली जिला कोरबा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू उदय किरण के द्वारा जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों…
Read Moreदुष्कर्म के आरोपी को रिपोर्ट के 12 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर!
आरोपी पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर लगभग तीन वर्षो तक करता रहा दैहिक शोषण, आरोपी द्वारा पीड़िता से छुपाई गई पूर्व से शादी शुदा होने की बात. थाना – हरदीबाजार, जिला कोरबा में अपराध क्रमांक – 106/2023 धारा 376(2)(ढ) भादवि पंजीबद्ध नाम पता आरोपी – नंदकिशोर कंवर पिता होरी सिंह उम्र 31 वर्ष साकिन ग्राम ढोड़गीपारा नवापारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29 अप्रैल…
Read Moreमन की बात का 100 वां एपिसोड : जन आंदोलन का रूप ले लेती है मोदी जी के ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री के हृदय में 135 करोड़ देशवासियों की धड़कन – सांसद श्रीमती गोमती साय
आज हर भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि मन की बात का 100 वां एपिसोड यूनाइटेड नेशन में सुना जा रहा है. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शतकीय कड़ी ने वसुधैव कुटुम्बकम की भारतीय अवधारणा को दुनिया भर में साकार कर दिया। भारत के जन जन के मन की बात को देश के चप्पे चप्पे के साथ संयुक्त राष्ट्र में भी सुना गया। यह अभूतपूर्व अवसर हर भारतीय के लिए गर्व का अवसर बना। सम्पूर्ण विश्व में नरेंद्र…
Read Moreपुलिस कल्याण पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों को आकस्मिक आगजनी जैसे दुर्घटना से बचाव हेतु दिया गया प्रशिक्षण, फायर ब्रिगेड टीम जशपुर द्वारा पंप में रखे अग्निशमन यंत्र के उपयोग एवं प्रयोग के संबंध में कर्मचारियों को कराया गया अवगत
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : आज दिनांक 30 अप्रैल 23 को पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन व रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड टीम जशपुर द्वारा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप जशपुर में कार्यरत कर्मचारियों को आकस्मिक आगजनी से बचाव हेतु प्रशिक्षण दिया गया, एवं अग्निशमन यंत्र के प्रयोग के बारे में बताया गया। फायर ब्रिगेड टीम से सहायक उप निरीक्षक (एम) शिवशंकर सोनपाकर द्वारा आग के प्रकार, उन्हें बुझाने के तरीकों एवं अग्निशमन यंत्रो के…
Read More62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई के एक प्रधान आरक्षक एवं एक आरक्षक अपने पद से हुए सेवानिवृत्त, उप पुलिस महानिरीक्षक सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए दी गई भावभीनी विदाई !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : आज दिनांक 30 अप्रैल 2023 को जशपुर जिले के रक्षित केन्द्र जशपुर में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक 159 प्रेम लकड़ा एवं थाना पत्थलगांव में पदस्थ रहे आरक्षक 192 देवसाय लकड़ा द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर उप पुलिस महानिरीक्षक सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कुमार कश्यप द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर के सभागृह में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त होने वाले प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह प्रदाय कर…
Read Moreभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 100 वां एपिसोड, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी रहे उपस्थित.
‘मन की बात’ ने देश को एकता के सूत्र में पिरोकर विकास को दिया है बढ़ावा – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को राजनांदगांव जिला पहुंचे। जहां उन्होंने बूथ क्रमांक 131 माहेश्वरी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100 वां एपिसोड देखा। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। पत्रकारों…
Read More