पत्थलगांव के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक निलंबित जशपुर :छ.स्टे.पॉ.डि.कं. लिमि. कुनकुरी के अधीक्षण अभियंता वृत्त ने अमृत बेक कनिष्ठ अभियंता (वितरण केन्द्र) पत्थलगांव के द्वारा अपने कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के कारण दिनांक 29.09.2026 को पत्थलगांव संभाग के ग्राम पाकरगांव में हुई घातक विद्युत दुर्घटना में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान कम्पनी के नियमानुसार अनुज्ञेय जीवन निर्वाह भत्ता देय होगी। इस आदेश के प्रभावशीलता के दौरान श्री अमृत बेक कनिष्ठ अभियंता का मुख्यालय तत्काल प्रभाव से कार्यालय…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
सेवा संकल्प अभियान में बम्बा गांव ने लिया हरियाली का संकल्प, वृहद पौधारोपण से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश—जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल के साथ प्रकृति संरक्षण में भागीदारी का लिया संकल्प
सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत बम्बा में हुआ वृहद पौधारोपण जशपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत बम्बा में 30 सितम्बर 2026 को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और आमजनों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पौधारोपण कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष, डीडीसी, बीडीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जनपद…
Read Moreजशपुर के ग्रामीण पर्यटन मॉडल की गूंज पहुंची ओडिशा तक, विश्व पर्यटन दिवस पर भुवनेश्वर में होमस्टे संचालक बिपिन राम ने साझा किया सफलता का अनुभव—पर्यटन से रोजगार, आत्मविश्वास और स्थानीय आजीविका को मिली नई उड़ान
विश्व पर्यटन दिवस पर ओडिशा में गूंजी जशपुर के मॉडल होमस्टे की सफलता की कहानी ओडिशा पर्यटन विभाग के विशेष आमंत्रण पर भुवनेश्वर पहुंचे जशपुर के प्रतिनिधि, साझा किया ग्रामीण पर्यटन और आजीविका विकास का अनुभव जशपुर : छत्तीसगढ़ के जनजातीय बहुल जशपुर जिले में विकसित हो रहा समुदाय आधारित होमस्टे मॉडल अब दूसरे राज्यों के लिए भी अनुभव और प्रेरणा का माध्यम बन रहा है। विश्व पर्यटन दिवस 2026 के अवसर पर ओडिशा पर्यटन विभाग के विशेष आमंत्रण पर जशपुर के प्रतिनिधियों ने भुवनेश्वर स्थित सेवा भवन में आयोजित…
Read Moreपौधरोपण से प्रकृति संरक्षण तक जनभागीदारी का संदेश, सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर वनमंडल के सभी परिक्षेत्रों में बढ़ाया जा रहा हरित क्षेत्र—हॉकी स्टेडियम परिसर में विधायक रायमुनी भगत समेत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने रोपे पौधे
सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर वनमंडल के विभिन्न परिक्षेत्रों में पौध रोपण किया गया जशपुर : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं जनभागीदारी के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से जशपुर वनमंडल अंतर्गत विभिन्न वन परिक्षेत्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जशपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत स्थानीय एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम जशपुर में विशेष पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने…
Read Moreपाकरगांव विद्युत दुर्घटना की होगी विस्तृत जांच, जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने गठित किया जांच दल—03 दिवस में तथ्यात्मक प्रतिवेदन देने के निर्देश, लापरवाही व नियमों के उल्लंघन पर तय होगी जिम्मेदारी
जशपुर कलेक्टर ने विद्युत दुर्घटना की जांच के लिए किया जांच दल गठित, 03 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश जशपुर : कार्यपालन अभियंता संभाग, छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी पत्थलगांव के पत्र क्रमांक 1751 दिनांक 29.09.2026 के माध्यम से अवगत कराया गया कि दिनांक 29.09.2026 को पत्थलगांव संभाग के वितरण केन्द्र लुड़ेग के अंतर्गत ग्राम पाकरगांव में विद्युत दुर्घटना हुई है। उपरोक्त दुर्घटना के संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पत्थलगांव की अध्यक्षता में जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल में…
Read Moreजशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा की नई तस्वीर, फरसाबहार-कांसाबेल में एकलव्य विद्यालयों के सर्वसुविधायुक्त भवनों का निर्माण तेज—एक ही परिसर में पढ़ाई, आवास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर और खेल की सुविधाएं
एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों के निर्माण में तेजी, विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर फरसाबहार और कांसाबेल में बन रहे सर्वसुविधायुक्त परिसर नए भवनों में शिक्षा के साथ आवास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर एवं खेल सुविधाओं का मिलेगा बेहतर लाभ जशपुर : जिले के आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर फरसाबहार एवं कांसाबेल विकासखंड…
Read Moreमहतारी वंदन योजना ने बदली सरिता यादव की जिंदगी, हर महीने ₹1,000 की नियमित सहायता से मिला आर्थिक संबल—मेहनत से बढ़ी आय, अब परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ हर पर्व पर दोगुनी हो रही खुशियां
सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान हर पर्व पर दोगुनी हो रही खुशियां, महतारी वंदन बना आर्थिक सहारा महतारी वंदन योजना से सरिता यादव बनीं आत्मनिर्भर, आय बढ़ने से परिवार की जरूरतें हो रहीं पूरी जशपुर : महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। जशपुर जिले की हितग्राही श्रीमती सरिता यादव के लिए भी यह योजना आर्थिक मजबूती की नई राह लेकर आई है। श्रीमती सरिता यादव बताती हैं कि पहले घर की छोटी-बड़ी आर्थिक जरूरतों…
Read Moreजशपुर में जीएसटी विभाग और व्यापारियों के बीच सीधा संवाद, संयुक्त आयुक्त राखी अग्रवाल की अध्यक्षता में टैक्स बार-व्यापारी संघ की अहम बैठक; कर नियमों और नई व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा
जीएसटी विभाग के संयुक्त आयुक्त श्रीमती राखी अग्रवाल की अध्यक्षता में टैक्स बार एवं व्यापारी संघ की बैठक संपन्न जशपुर : वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग, जशपुर द्वारा विभागीय कार्यालय में टैक्स बार एवं जिला व्यापारी संघ के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जीएसटी विभाग की संयुक्त आयुक्त श्रीमती राखी अग्रवाल ने की। इस दौरान सहायक आयुक्त नरेन्द्र गोस्वामी एवं उनकी टीम और आयकर सलाहकार उपस्थित रहे। बैठक में जीएसटी पंजीयन, रिटर्न दाखिल करने, इनपुट टैक्स क्रेडिट, ई-वे बिल तथा जीएसटी से संबंधित नवीन…
Read Moreस्कूलों में पुलिस का ‘डबल एक्शन’ : सेवा संकल्प अभियान में पुलिस का अनोखा अंदाज, स्कूलों में बच्चों के साथ लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण के साथ यातायात नियमों की जिम्मेदारी का पढ़ाया पाठ.
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस जवानों ने स्कूल परिसरों में किया पौधारोपण, बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक. कुनकुरी/दोकड़ा : सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर जिले में पुलिस जवानों ने कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत किया। दोकड़ा चौकी क्षेत्र के विभिन्न स्कूल परिसरों में जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वहीं बच्चों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस के इस अभियान ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के साथ…
Read Moreनशे के खिलाफ रायपुर में गूंजा जनजागरण का संदेश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देवेंद्र नगर से लाल चौक तक नशामुक्ति पदयात्रा में हुए शामिल; बोले—नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय देवेंद्र नगर चौक से लाल चौक तक नशामुक्ति पदयात्रा में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश स्वयं नशे से दूर रहें, दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए करें प्रेरित – मुख्यमंत्री श्री साय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह युवा शक्ति को नशे…
Read More