सीताफल की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग से समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति बनेगी मजबूत, कलेक्टर ने अंबागढ़ फ्रेश सीताफल का किया शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, अंबागढ़ चौकी के प्राकृतिक सीताफल के मिठास का स्वाद अब जनसामान्य ले सकेंगे। अंबागढ़ चौकी विकासखंड के सघन वनों में सीताफल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। वहीं आदिवासी परिवारों ने अपने घर के आंगन में भी सीताफल लगाएं है। इन वनों में आदिवासी परिवार आजीविका के लिए सीताफल संग्रहण का कार्य करते हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अंबागढ़ फ्रेश…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
कोविड-19 से मृत्यु होने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर जल्द ही परिजनों को आपदा राहत राशि प्रदान करें – कलेक्टर
आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अभियान चलाकर तडि़त चालक लगाने के निर्देश दिए धान खरीदी से पहले सभी केन्द्रों में व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश वैक्सीनेशन से वंछित नागरिकों का प्राथमिकता से करें टीकाकरण कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. कोविड-19 से मृत्यु होने वाले व्यक्तियों के परिजनों को आपदा राहत मद से राशि दी जानी है। इसके लिए प्राथमिकता से आवेदनों का संकलन कर सूची तैयार करें। जिले में कोविड-19 से 515 लोगों की मृत्यु हुई है। अन्य…
Read Moreअच्छी ख़बर : प्रदेश के 22 जिलों में सोमवार को कोरोना का कोई नया मामला नहीं, पाजिटीविटी दर हुई 0.05 प्रतिशत
कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, बलरामपुर और नारायणपुर में अभी नहीं है कोरोना का एक भी मरीज कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही, वर्तमान में प्रदेश भर में सक्रिय मरीजों की संख्या 232 समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. प्रदेश के 22 जिलों में 4 अक्टूबर सोमवार को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 21 हजार 897 सैंपलों की जांच में दस व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोंडागांव,…
Read Moreकेंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने रायपुर के भाटागांव टीकाकरण केंद्र का किया अवलोकन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज रायपुर जिले के हमर अस्पताल भाटागांव टीकाकरण केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल के पंजीयन काउंटर, प्रतीक्षा कक्ष, टीकाकरण कक्ष आदि का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, एनएचएम की डायरेक्टर प्रियंका शुक्ला, सीएचएमओ डॉ. मीरा बघेल सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Read Moreछत्तीसगढ़ में भगवान राम से जुड़ी स्मृतियों को संजोने मां कौशल्या के आंगन में समारोह की भव्य तैयारी, माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर परिसर के विकास और सौन्दर्यीकरण का भी होगा लोकार्पण
तीन दिवसीय भव्य समारोह में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, स्थानीय लोक कलाकार और मानस मंडलियां भी देंगी प्रस्तुति 7 अक्टूबर को चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ का शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ में भगवान राम से जुड़ी स्मृतियों को संजोने मां कौशल्या के आंगन में समारोह की भव्य तैयारी जोरों पर है। मुख्यमंत्री 7 अक्टूबर को चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर परिसर के विकास और सौन्दर्यीकरण का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर…
Read Moreउत्तरप्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग को लेकर जशपुर कांग्रेसियों ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जशपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय जशपुर में एक रैली निकालकर उत्तरप्रदेश राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास को सौंपा। रैली में जिले भर से समस्त ब्लॉक से कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। कांग्रेस भवन से रैली दोपहर में लगभग 2 बजे मनोज सागर यादव की अगुवाई में निकली और महाराजा चौक, बालाजी मंदिर,…
Read Moreजशपुर में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
समीक्षा बैठक में एसपी ने लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, विभागीय जांच, प्राथमिक जांच, राहत राशि प्रकरण, एट्रोसिटी संबंधी मामले आदि के निराकरण हेतु निर्देशित किया समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में जिला पुलिस कार्यालय जशपुर में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों को समस्त लंबित अपराध, मर्ग, चालान, विभागीय जांच, प्राथमिक जांच, लंबित शिकायतें, राहत राशि प्रकरण, एट्रोसिटी के मामले आदि के शीघ्र निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित करते हुए पुराने…
Read Moreकेन्द्र सरकार के द्वारा गरीबों के लिये भेजा गया चावल, नही पहूंचा हितग्राहियों तक, भाजपा करेगी आंदोलन
कोरोना काल मे 1500 करोड़ से अधिक का चावल घोटाला किया है प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केन्द्र सरकार का लाखों टन चावल खा गए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, हो निष्पक्ष जाँच समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने प्रदेश कांग्रेस की सरकार द्वारा चावल वितरण में की जा रही अनियमितता एवं घोटाले पर पत्रकार वार्ता की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते कृष्ण कुमार राय ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते…
Read Moreजगदलपुर की महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में……
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 6 अक्टूबर को जगदलपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 6 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैम्प में श्री हरि ट्रेक्टर्स के 9 पदों हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में सम्पर्क किया जा सकता है। आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने हेतु 7 अक्टूबर तक मंगाए गए आवेदन जगदलपुर, शिक्षा सत्र 2021-22 में आर्यभट्ट विज्ञान…
Read Moreलघु वनोपज संग्रहण कार्य को उन्नत और बेहतर बनाने के लिए राज्य लघु वनोपज संघ का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के साथ अनुबंध
छत्तीसगढ़ में संग्राहकों को लघु वनोपजों के उन्नत संग्रहण तथा प्रसंस्करण का मिलेगा लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा राज्य में लघु वनोपज संग्रहण कार्य को उन्नत और बेहतर बनाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से अनुबंध किया गया है। यह अनुबंध राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज संग्राहक आदिवासी तथा अन्य परम्परागत वनवासी परिवारों की बेहतरी की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज के संग्राहकों तथा वन-धन केन्द्रों में प्रसंस्करण तथ मूल्यवर्धन के कार्य में…
Read More