विधायक ने पहाड़ी कोरवा विद्यार्थियों को दिया चरण पादुका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर संवेदना कार्यक्रम के अंतर्गत् जशपुर विधायक विनय भगत ने जशपुर विकासखण्ड के पहाड़ी कोरवा आश्रम-छात्रावास बालाछापर के 88 विद्यार्थियों को चरण पादुका दिया गया। इस अवसर पर आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त बी.के.राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालेश्वर भगत सहित अमित महतो, सूरज चौरसिया एवं विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। विधायक विनय भगत ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लक्ष्य बनाकर अच्छे से पढ़ाई करें और अच्छे पदों पर…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के नेतृत्व में निकला तिरंगा रैली
सेंद्रीमुंडा से नारायणपुर तक तिरंगा रैली, सामाजिक समरसता का दिया संदेश तिरंगा रैली में भारी संख्या में शामिल हुई क्षेत्र की जनता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकली आज निकली तिरंगा रैली में सेंद्रीमुंडा से नारायणपुर तक रैली निकाली इस रैली में आज सामाजिक समरसता का संदेश देने भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर भारत माता की जय के जयकारे लगा देशभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संसदीय…
Read Moreसाहित्यकार एवं पत्रकार लीलाधर मंडलोई वसुंधरा सम्मान से होंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री श्री बघेल 14 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में करेंगे सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं पत्रकार लीलाधर मंडलोई को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे। श्री मंडलोई को यह सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। उल्लेखनीय है कि वसुंधरा सम्मान स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में प्रदान किया जाता है। उनकी 46वीं पुण्यतिथि पर आयोजित वसुंधरा सम्मान का यह निरंतर 22वां आयोजन…
Read More‘हमर तिरंगा’ थीम पर मूकबधिर स्कूल के विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में जन-जन की भागीदारी दिख रही है। इसी कड़ी में गत दिवस रायपुर के मठपुरैना स्थित शासकीय मूकबधिर स्कूल के बालक और बालिकाओं ने ‘हमर तिरंगा’ थीम तथा अन्य विषयों पर बेहद आकर्षक पेंटिंग बनाई। इन विद्यार्थियों को दो वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में हाई स्कूल एवं उच्चतर…
Read Moreतुंहर सरकार तुंहर द्वार: घर बैठे ही लोगों को मिला 12 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
आवेदकों को ड्राइविंग लायसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र के लिए बार-बार चक्कर लगाने से मिली मुक्ति परिवहन विभाग द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जून 2021 से जुलाई 2022 तक 11 लाख 85 हज़ार 460 सौ स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 07…
Read Moreयुवक से लूट करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने 2 महिलाओं सहित कुल 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी
आरोपी भोक्तो यादव एवं अन्य 02 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना का 01 आरोपी फरार लगातार पता-तलाश जारी, थाना नारायणपुर में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 82/22 धारा 342, 34, 394 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी कैलाश यादव उम्र 30 साल निवासी झगरपुर थाना बगीचा ने दिनांक 08.08.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 07.08.2022 को खेती-किसानी संबंधी कार्य से अपने मामा के घर ग्राम कलिबा गया था, वह अपने मामा से खेती कराने के लिये 08 हजार रू. लिया और…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ
9 अगस्त 2022 से 26 जनवरी 2023 तक होगा ग्राम सभाओं का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वनवासियों को जागरूक करने प्रदेश में 15 अगस्त से 26 जनवरी तक सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का एक कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसका विमोचन विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के क्रियान्वयन की राज्य स्तर पर मार्गदर्शिका तैयार की गई है और मैदानी कर्मचारियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की…
Read Moreखाद की संकट के लिए जिम्मेदार भूपेश सरकार – भाजपा किसान मोर्चा
भूपेश सरकार सिंचाई का रकबा कब दोगुनी करेंगे ? – संदीप शर्मा अवर्षा से निपटने सरकार क्या कर रही है ? गोमूत्र की खरीदी कहां हो रही है ? सूची जारी करे सरकार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर खाद समस्या- भाजपा सरकार के समय 70% खाद सहकारी समितियों के माध्यम से वितरण किया जाता था जबकि उस समय 18 लाख किसान सहकारी समितियों में पंजीकृत थे अब सहकारी समितियों में 22 लाख से अधिक पंजीकृत किसान है ऐसी परिस्थिति में 80% खाद सहकारी समिति के माध्यम से वितरण किया जाना चाहिए।…
Read Moreअरुण साव को अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने दी बधाई, साव बेहतर विकल्प साबित होंगे – विष्णुदेव
साय ने व्यक्त किया कार्यकर्ताओं का आभार संगठन और मजबूत होगा – डॉ. रमन भाजपा तय करेगी विजय का लक्ष्य – कौशिक भाजपा ने एक और सक्षम नेतृत्व दिया है – चंद्राकर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने अपने नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा है कि अब प्रदेश भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा। अरुण साव संगठन क्षमता के धनी हैं और कार्यकर्ताओं से निकट से जुड़े हैं। छात्र जीवन से ही वे अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए भाजपा संगठन के…
Read Moreथाना प्रभारी एवं स्टाफ से अभद्र व्यवहार कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने वाले आरक्षक को किया गया सेवा से पृथक
थाना प्रभारी पामगढ़ से प्राप्त शिकायत की जांच संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक से कराई गई थी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना पामगढ़ में पदस्थ आरक्षक रज्जू टंडन द्वारा थाना पामगढ़ में निरूद्ध आरोपी को हवालात से छुड़वाने का प्रयास करते हुए वहॉ उपस्थित थाना प्रभारी और अन्य कर्मचारियों से गाली-गलौच करने संबंधी शिकायत थाना प्रभारी पामगढ़ से प्राप्त होने पर घटना की जांच संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक से कराई गई। जांच में पाया गया कि अपराध क्रमांक 307/22 धारा 363, 366, 376 भादवि 04, 06 पाक्सो एक्ट के…
Read More