मवेशियों को पिक-अप में भरकर बुचड़खाना ले जाने वाले दो आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

आरोपियों के कब्जे से 13 नग मवेशी एवं परिवहन में प्रयुक्त पिक-अप किया गया बरामद आरोपियों के विरुद्ध थाना हसौद में अपराध क्रमांक 122/22 धारा 6, 10 छ0ग0 कृषि पशु संरक्षण अधिनियम पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी यादराम पटेल निवासी परसदा थाना हसौद द्वारा थाना हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि मिलन चौक हसौद के पास समारू यादव उम्र 36 वर्ष निवासी छोटे गंतुली थाना कोसीर जिला रायगढ हाल मुकाम हसौद एवं प्रकाश उम्र 30 वर्ष निवासी घटमडवा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार द्वारा अपने पिक-अप क्रमांक…

Read More

लोहे का दौली हथियार को हाथ में रखकर सार्वजनिक स्थान पर लहराकर डराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

थाना नारायणपुर में आरोपी रविशंकर उर्फ लोहा सिंह के विरूद्ध अपराध क्रमांक 81/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 06 अगस्त 2022 को मुखबीर से थाना नारायणपुर को सूचना मिली कि रविशंकर उर्फ लोहा सिंह निवासी बिलासपुर अपने हाथ में लोहे का दौली रखकर सार्वजनिक स्थान रेंगारघाट सियाबर चौक में आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है तथा लोग उससे भयभीत एवं आतंकित हैं। इस सूचना पर थाना नारायणपुर से तत्काल हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के साथ घटनास्थल पहुंचे, जहॉं रविशंकर सिंह…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस के दिन विष्णुदेव साय को हटाना आदिवासी विरोधी सोच – मोहन मरकाम

चेहरा बदलने से हालात नहीं बदलने वाला है, भाजपा पर जनता को भरोसा नहीं रहा – कांग्रेस समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अरूण साव को भाजपा का नया अध्यक्ष बनने पर शुभकामनायें, लेकिन जिस प्रकार से विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी समाज के नेता विष्णु देव साय को उनके पद से हटाया गया यह भाजपा के आदिवासी विरोधी रवैये को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ की 32 प्रतिशत से अधिक आबादी आदिवासी समाज की है। राज्य के बड़े भू-भाग में आदिवासी संस्कृति पुष्पित…

Read More

दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी के विरुध्द थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 199/22 धारा 376, 506 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पीड़िता ने थाना मालखरौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 11 जुलाई 22 को सृजन एकेडमी मालखरौदा में पढ़ाने वाले रोशन बैरागी के द्वारा पीड़िता से मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 199/22 धारा 376, 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण महिला अपराध से सम्बन्धित होने एवं गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी रोशन बैरागी उम्र 19 वर्ष निवासी बडेसीपत…

Read More

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष आलेख : “आदिवासी भाईयों के मिजाज लाजवाब है,गणित की किताब में वे रखते गुलाब है’’

समाजशास्त्रियों ने भी समाज में बढ़ती हिंसा का बड़ा कारण विकृत होती संस्कृति को बताया है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पूरे विश्व में आदिवासियों की एक बहुत बड़ी आबादी निवास करती है अनेक विचारक इन्हें मूल निवासी भी कहते हैं। इनकी प्राचीन कला संस्कृति और मूल अधिकार के संरक्षण की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए पहली बार 09 अगस्त 1982 को संयुक्त राष्ट्र संघ (यू.एन.ओ) की बैठक हुई। इसमें आदिवासियों के हित और विकास को लेकर ब्यापक विचार-विमर्श किया गया। आगे वर्ष 1993 में जिनेवा (स्विटजरलैंड ) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

Read More

जिले में थानों एवं यातायात पुलिस के द्वारा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही, 195 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कार्यवाही करते हुए कुल 52,100/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल

मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्र में चलाया जा रहा है विशेष अभियान इस अभियान के अंतर्गत कार्यवाही के दौरान 24 वाहनों को किया गया है जप्त, जिसे न्यायालय में किया जावेगा पेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा इस विशेष अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही में थाना जांजगीर से 07 प्रकरण में 2100/- रूपये, बाराद्वार से 05 प्रकरण में 1500/- रूपये, बलौदा से 04 प्रकरण में 1200/- रूपये, अकलतरा से 07 प्रकरण मे 2100/- रूपये, थाना पामगढ से 11 प्रकरण में 3300/- रूपये, तथा…

Read More

बीमा की प्रीमियम राशि अधिक वर्ष तक लेकर ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी द्वारा 07 वर्ष तक छल कर करीबन 70 हजार रूपया किया गया गबन, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में

आरोपी के विरूद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 294/2022 धारा 409,420 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी दामोदर प्रसाद चंद्रा निवासी ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2002 में जीवन बीमा पालिसी जीवन सुरभि बीमा एजेंट हेमंत कुमार पटेल निवासी केनाभाठा से कराया था, जिसका वार्षिक किस्त 10 हजार रूपये प्रति वर्ष एजेंट प्रार्थी के घर आकर ले जाता था। दूसरे वर्ष जब हेमंत कुमार पटेल पैसा लेने आया तो उसे पिछले साल का जमा पावती रसीद देते थे। एजेंट हेमंत कुमार पटेल द्वारा प्रार्थी को…

Read More

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से गुरू केलुचरण को दी गई संगीतमयी श्रद्धांजलि !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर-खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में पाक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत 8 अगस्त को गुरू केलुचरण महायात्रा को श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए दो प्रस्तुतियां दी गई। प्रथम प्रस्तुति गायन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. जगदेव नेताम ने दी। उन्होंने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। इसके बाद नृत्य कलाकार भगत प्रधान के द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों में तबले पर रोहन कश्यप और हारमोनियम पर डॉ. इशान दुबे ने संगत किया। कार्यक्रम का संचालन पूनम गुप्ता एवं विद्या नायर ने किया। श्रद्धा-सुमन वाचन गजमंद…

Read More

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर ने जे.ई.ई. मैन्स परीक्षा में लहराया परचम, संकल्प से 36 विद्यर्थियो ने जे.ई.ई. मैन्स परीक्षा की क्वालीफाई

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर के 5 बच्चे किए क्वालीफाई ओबीसी वर्ग से 07 बच्चों ने किया क्वालिफाई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं  मुख्य कार्यपलन अधिकारी जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में खनिज न्यास निधि मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान के 36 छात्र-छात्राओं ने माह जून 2022 में आयोजित जे.ई.ई. मेन्स की परीक्षा क्वालीफाई की है। संकल्प शिक्षण संस्थान से जून 2022 मे आयोजित जे.ई.ई. मेन्स की परीक्षा मे कुल 69 बच्चे बैठे थे, जिसमे से 36 बच्चे क्वालीफाई किये है। इस…

Read More

बिलासपुर तालापारा के 70 बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन का किया गया आयोजन, राष्ट्र-गान के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ

बच्चों के उत्साह वर्द्धन के लिए वितरित की गई कॉपी, पेन, क्रेयान कलर, स्केल, पेंसिल आदि स्टेशनरी की सामग्री समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर एक रुपया मुहिम एवं स्पीड स्कोडा शोरूम बिलासपुर के तत्वावधान में बिलासपुर तालापारा के 70 बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को स्कोडा कुशाक एवं स्लाविया से शोरूम में ले जाया गया। स्कोडा के स्टाफ एवम् बच्चों ने राष्ट्र-गान गा कर समारोह का शुभारंभ किया। जिसके फलस्वरूप स्कोडा के मार्केटिंग टीम ने बच्चों को स्कोडा की गाड़ियों के फंक्शन की जानकारी दी।…

Read More