लोरो धाम पहुँचे संसदीय सचिव यू.डी.मिंज और ग्रहण किया प्रसाद, कहा लोरो हमारे जशपुर जिले की पहचान है

संसदीय सचिव नें शिव मंदिर लोरो घाट के लिये हाई मास्क सोलर लाइट के लिये दी स्वीकृति लोरो धाम में जल्द ही बिजली पहुँचने के साथ ही लगेगा ट्रांसफार्मर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज आज दोपहर लोरो घाट स्थित शिव मंदिर पहुंचे और वहाँ मंदिर प्रांगण में लोरो धाम समिति के सदस्यों से मुलाक़ात की. लोरो धाम के पुजारी ने तिलक लगा कर स्वागत किया. उन्होंने शिव मंदिर का प्रसाद भी ग्रहण किया. इस मौके पर गणेश मिश्रा, राजू श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, कमलेश सिँह,…

Read More

रायपुर रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 75वें “ आजादी का अमृत महोत्सव ” के उपलक्ष्य में “ रन फॉर यूनिटी ” का किया गया आयोजन

परिसर की साफ-सफाई के साथ रेलवे परिक्षेत्र में 125 पौधों का किया गया वृक्षारोपण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर “आजादी का अमृत महोत्सव” के संबंध में रेलवे बोर्ड नई दिल्ली एवं मुख्यालय बिलासपुर से जारी दिशा-निर्देश के अनुपालन में आज दिनांक 27 जून 2022 को 75वें “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार गुप्ता, रेलवे सुरक्षा बल के मार्गदर्शन पर तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त सुनील बी. चाटे, रेलवे सुरक्षा बल के नेतृत्व में रायपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर, भाटापारा, भिलाई, भिलाई मार्शलिंग यार्ड…

Read More

रेल समाचार : समपार फाटक क्रमांक 417 खमतराई गेट मरम्मत के लिये सड़क यातायात रहेगा बंद

दिनांक 30.06.2022 को रात्रि 10:00 बजे से दिनांक 01.07.2022 को शाम 06:00 बजे तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर रेल मंडल के उरकुरा-रायपुर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक कमाक  417 (किमी.826/35-37 अप लाइन)  खमतराई समपार फाटक,  डब्ल्यू.आर.एस.रोड़ – श्रीनगर रायपुर पहुंच मार्ग पर उरकुरा-रायपुर रेल खंड में स्थित है. उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत कार्य के कारण दिनांक 30.06.2022 को रात्रि 10:00 बजे से दिनांक 01.07.2022 को शाम 06:00 बजे तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।…

Read More

जिले में अवैध शराब बिक्री करने एवं तस्करी करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही : अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

थाना डभरा द्वारा आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2800/- रूपये किया गया जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनाँक 26 जून 22 को थाना डभरा की पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि लेखराम महिलांगे निवासी फरसवानी मोटर सायकल में अवैध शराब बिक्री करने जा रहा है, जिस पर तत्काल डभरा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 2800/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 227/22 धारा 34(2) आबकारी…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर “आज़ादी – नशा से” जागरूकता अभियान का वनांचल विकास खण्ड नगरी में हुआ शुभारंभ

युवा पीढ़ी एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम से जागरूक करने “आज़ादी – नशा से” अभियान में किया जावेगा जागरूक – बीईओ सतीश प्रकाश सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, धमतरी/नगरी वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकास खण्ड नगरी में युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर करने एवं नशे के दुष्परिणाम से जागरूक कर अवगत कराने देश की आज़ादी के पचहत्तरवें वर्षगांठ पर प्रारंभ किये गये आज़ादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की प्रेरणा एवं पहल से वनांचल विकास खण्ड नगरी में  आज़ादी –…

Read More

मानसिक चिकित्सालय में मरीजों की सुविधायें बढ़ाने कई निर्णय : कमिश्नर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित

वर्तमान में अस्पताल में 159 मरीजों का भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, प्रतिदिन लगभग 70 मरीजों का किया जाता है ओपीडी में भी इलाज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कमिश्नर डॉ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आज यहां उनके कार्यालय के सभाकक्ष में सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय की जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मरीजों के लिए अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये। इनमें अस्पताल में जीवनदीप समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये ईईजी मशीन से मरीजों की जांच के लिए…

Read More

कोविड टीकाकरण महाअभियान : छूट गए लोगों का वैक्सीनेशन प्रारंभ, बनाए गए 457 वैक्सीनेशन सेंटर, उत्साह के साथ टीका लगवाने पहुंच रहे लोग

पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा टीकाकरण केंद्र पहुंचकर लोगों को कर रहे प्रोत्साहित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशानुसार जिले में कोविड  टीका लगवाने से अब तक छूटे हुए लोगों के टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू हो गया है। टीकाकरण के लिए सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कुल 457 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। महाभियान में एक दिन में अधिक से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण से छुटे हुए 12 वर्ष से अधिक उम्र के…

Read More

किसानों की जरूरत के हिसाब से समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव श्री जैन

सहकारी समितियों में खाद-बीजों की उपलब्धता की प्रतिदिन मानीटरिंग के निर्देश उर्वरकों के मांग-उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा समवर्ती न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने खरीफ मौसम में किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि खाद-बीज की उपलब्धता की समितिवार नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। श्री जैन आज खरीफ वर्ष 2022-23 के लिए प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की मांग, उपलब्धता व वितरण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मंत्रालय में आयोजित…

Read More

विष्णुदेव का बघेल से सवाल : देश-सेवा बड़ी या गोबर संग्रह ?…….मुख्यमंत्री को इस विषय पर बहस की दी खुली चुनौती भी

क्या विधानसभा में पेश करेंगे अपने हवाई दावों के तथ्य ? राजनैतिक विरोध के किये भूपेश बघेल युवाओं को भ्रमित क्यों कर रहे हैं ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है कि वे स्पष्ट करें कि देश के लाखों युवाओं का भविष्य गढ़ने वाली अग्निपथ योजना और गोबर संग्रह के विकल्प में से कौन बेहतर है ? ग्रामीण परिवेश में गोबर संग्रह से किसी को…

Read More

अग्निवीर योजना के विरोध पर केदार कश्यप का पलटवार, देश सेवा से रोककर युवा पीढ़ी से गोबर बटोरवाना चाहते हैं मरकाम

कांग्रेस नहीं चाहती कि युवा-शक्ति देश की सेवा करे, कांग्रेस नहीं चाहती कि युवाओं को बेहतर भविष्य मिले समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम राज्य के पढ़े लिखे युवाओं को देश की सेवा करने से रोककर गोबर बटोरने के काम पर लगाना चाहते हैं। वे चाहें तो युवा पीढ़ी को रोजगार और बेरोजगारी भत्ते का झांसा देने वाले अपने मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए अपनों को गोबर रोजगार से जोड़…

Read More