कार्यालय सहायक आयुक्त अभियंता विद्युत सुरक्षा एवं सहायक विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन उप संभाग अंबिकापुर का पता हुआ परिवर्तित

सत्तीपारा शीतला वार्ड, श्री राम हॉस्पिटल के पास अंबिकापुर के पते पर किया जा रहा है संचालन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कार्यालय सहायक आयुक्त अभियंता विद्युत सुरक्षा एवं सहायक विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन उप संभाग अंबिकापुर यह उपसंभागीय कार्यालय राज्य परिवहन निगर कॉलोनी बिहीबाड़ी अंबिकापुर पते से शिप्ट होकर सत्तीपारा शीतला वार्ड, श्री राम हॉस्पिटल के पास अंबिकापुर जिला सरगुजता में प्रारंभ हो गया है। उक्त कार्यालय का दूरभाष नंबर परिवर्तित करते हुए 07774-299160 किया गया है।

Read More

कांसाबेल की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को 18 जनवरी अपरान्ह 3 बजे से 21 जनवरी के प्रातः 9 बजे तक पूर्णतः बंद रखने के निर्देश

ग्राम पंचायत कांसाबेल में 20 जनवरी को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है शुष्क दिवस घोषित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम पंचायत कांसाबेल में 20 जनवरी 2022 को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायतों के आम या उप निर्वाचन 2021-22 को ध्यान में रखते हुए विकासखण्ड कांसाबेल की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व तथा मतगणना दिवस…

Read More

जशपुर जिले में पशुधन को ब्रूसेलोसिस जैसी घातक बीमारी से बचाने हेतु लगाया जा रहा टीका, जिले में अब तक 1734 पशुओं को लगाया जा चुका है टीका

लाभार्थी पशु पालकों ने अपने पशुधन के निःशुल्क टीकाकरण करने हेतु प्रदेश सरकार का किया धन्यवाद टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अन्य पशुपालकों से किया गया आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पशुपालकों के पशुधन को ब्रूसेलोसिस जैसे घातक रोग से बचाने के लिए  जिले में  अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण  किया जा रहा है। जिले में ब्रूसेलोसिस टीकाकरण अभियान आगामी 04 फरवरी 2022 तक संचालित किया जाएगा। अब तक सभी विकासखण्ड में कुल 1734 पशुओं का टीका करण किया गया है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखण्ड में 157, मनोरा…

Read More

पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग गंभीरता से करें – कलेक्टर जशपुर

बाहर से आने वाले लोगों का चेक पोस्ट पर कोरोना जांच करने के दिए निर्देश एसडीएम अपने-अपने विकासखण्ड में कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम पर निगरानी बनाकर रखेंगें 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करें इस वर्ष प्रथम बार धान बेचने के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों का प्राथमिकता से धान खरीदी करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज वर्चुअल के माध्यम से साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए किए जा रहें सार्थक प्रयास, आरटीपीसीआर…

Read More

लावाकेरा चेक पोस्ट बेरियर में तैनात पुलिस ने झारसुगुड़ा (ओड़िसा) की ओर से आ रही मारूती ओमनी कार को रोककर तलाशी लेने पर 45 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामबद, गांजे की कीमती लगभग साढ़े चार लाख रूपये, तस्करी में संलिप्त 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

कार से 9 पैकेट में 45 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 04 लाख 50 हजार रू. को जप्त किया गया आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मादक पदार्थ गांजा को झारसुगुड़ा (ओड़िसा) से तस्करी करते हुये अंबिकापुर की ओर ले जा रहा था थाना तपकरा में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 09/2022 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 18.01.2022 के प्रातः में लावाकेरा चेक पोस्ट में तैनात पुलिस स्टॉफ द्वारा प्रत्येक वाहन को रोककर बारीकी…

Read More

विवाहित महिला से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी बजरंग गुप्ता को अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 17/2022 धारा 376, 354(क), 506 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी दोकड़ा क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 17.01.2022 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 15.01.2022 की रात्रि लगभग 10 बजे घर के बाहर निकली थी उसी समय पूर्व परिचित आरोपी बजरंग गुप्ता के द्वारा इसके पीछे से आकर जबरन छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया एवं पीड़िता के विरोध करने पर जान से मारने की…

Read More

जशपुर जिले के सरहदी क्षेत्र में निर्मल कुजूर गिरोह के नाम से लेवी वसूलने एवं विभिन्न घटना में संलिप्त फरार आरोपी देवनारायण राम को जशपुर पुलिस ने ग्राम जारी जिला गुमला (झारखंड) से किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी डकैती की तैयारी, जेसीबी जलाने के प्रकरण में, बिछीटोली में गोली चलाने एवं ग्राम खरसोता सरपंच को धमकी देने के प्रकरण में था शामिल आरोपी के कब्जे से तलवार बरामद किया गया निर्मल कुजूर गिरोह के 9 बदमाशों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 311/2021 धारा 335 भा.द.वि., अपराध क्रमांक 09/2022 धारा 399, 401 भा.द.वि. 25 आर्म्स एक्ट, अपराध क्रमांक 87/2021 धारा 307 भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर.…

Read More

मंत्री श्री अकबर ने छेरछेरा में किसानों को दिया धान का दान, किसान मंच समिति की मांगों पर विचार करने का दिलाया भरोसा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज छेरछेरा के पावन पर्व के अवसर पर उनके शंकरनगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय छेरछेरा मांगने आये नवा रायपुर के किसानों को बड़ी ही विनम्रता और सम्मान के साथ धान का दान दिया। उन्होंने इस मौके पर किसान मंच समिति के सभी पदाधिकारी एवं किसान भाईयों को छेरछेरा पर्व और शाकम्भरी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजीवन में छेरछेरा पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व दानशीलता और सामाजिक…

Read More

वन मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सारथी समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया शुभारंभ, श्री अकबर ने कंडरा समाज के सामाजिक भवन के लिए दस लाख रूपए देने की घोषणा की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में इसकी शुरूआत हो गई है। इस तारतम्य में सारथी समाज के विशेष मांग को पूरा करते हुए मंत्री श्री अकबर द्वारा विधायक निधि के तहत मंजूर राशि से जिला…

Read More

जवाहर बाल मंच के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता की गई आयोजित : जवाहर बाल मंच बच्चों का चरित्र निर्माण करने में महति भूमिका निभायेगा – मोहन मरकाम, भारत के वास्तविक मूल्यों का संचरण बाल मंच का उद्देश्य – जी.वी. हरि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.वी. हरि ने पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के किशोरो और बच्चों के बीच काम करने वाले संगठन जवाहर बाल मंच के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जवाहर बाल मंच के माध्यम से कांग्रेस पार्टी प्रदेश के बच्चों को इतिहास संस्कृति की व्यापक जानकारी देकर उनका चरित्र निर्माण करेगी तथा बच्चों को आजादी की लड़ाई और आजादी की लड़ाई के बाद में देश के नव…

Read More