समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु निर्देश जारी किया गया है। उक्त निर्देश में प्रदेश के राजकीय, निजी विश्वविद्यालयों एवं शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2021-22 में अध्यापन एवं अध्ययन तथा परीक्षाओं के संबंध में निर्देशित किए गए है। जारी निर्देश में विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए समस्त कक्षाओं का संचालन ऑनलाईन पद्धति से करने के निर्देश दिए गए हैं। शैक्षणिक, अशैक्षणिक अमले को एक-तिहाई रोस्टर पद्धति से उपस्थित रहने के कहा गया…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
बिना मास्क घूमने वालों पर नियमित रूप से करें कार्यवाही, होम आइसोलेशन की जानकारी नहीं देने वालो पर होगी कार्रवाई, जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
होम आइसोलेशन, नियंत्रण कक्ष, कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग या कोरोना नियंत्रण के लिए लगी ड्यूटी वाले तत्काल अपनी उपस्थिति दर्ज कराए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोरोना वायरस के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने बिना मास्क घर से बाहर निकलने वालों पर नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसी तरह कोरोना संक्रमित लोग शासन द्वारा जारी होमआइसोलेशन की प्रक्रिया की प्रक्रिया का पालन नही कर रहे है,ऐसे लोगों पर वैधानिक कार्रवाई करने…
Read More10 रास मवेशियों की तस्करी कर रहे 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना दुलदुला में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 07/22 धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषि पशु परि. अधि. 2004 का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14.01.2022 को थाना दुलदुला को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम बम्हनी से घुमाडांड़ जाने वाली कच्ची सड़क तरफ से कुछ लोग 10 रास मवेशियों को बेदर्दी से मारते-पीटते, हांकते हुये झारखंड प्रांत की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतोष सिंह हमराह स्टॉफ के मौके पर जाकर आरोपियों की घेराबंदी…
Read Moreबाईक चोरी कर छुपा कर रखा था, पुलिस को मिली खबर चोरी की बाईक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना तपकरा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 06/22 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रार्थी चिंताहरण पैंकरा निवासी खक्सीटोली थाना तपकरा ने दिनांक 13.01.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दिनांक 04.01.2022 की रात्रि में अपने घर के आंगन में अपना हीरो आई स्मार्ट मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 14 एम.डी. 5429 को खड़ी कर सो गया था। सुबह उठकर देखा तो इसकी मोटर सायकल को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया था। प्रार्थी अपने मोटर सायकल का काफी पता-तलाश किया, पता…
Read Moreदुर्घटना ब्रेकिंग: एनएच 43 पर बस व कार में हुई टक्कर, तीन गंभीर घायल
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज, कुनकुरी. एनएच 43 पर नगर से लगभग 6 किलोमीटर दूर ग्राम महुवाटोली में रात्री लगभग 8 बजें बस और कार में हुई भीषण टक्कर में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिन्हे कुनकुरी के निजी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के उपरांत रेफर किये जाने की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त हुई है। दुर्घटना में कुनकुरी आजाद मोहल्ला निवासी महताब आलम, इमरान आलम व तबरेज अंसारी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ से जशपुर की…
Read Moreकुनकुरी नगर में मास्क का प्रयोग न करने वाले 17 लोगों पर हुई चालानी कार्यवाही, वसूले गये 2350 रूपये,दुलदुला ग्राम में दुकाने खुलेंगी प्रातः 9 से सायं 4 बजें तक, साप्ताहिक बाजार रहेंगा बंद
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज, कुनकुरी. जशपुर जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा आम लोगों एवं व्यवसायियों से कोरोना गाईडलाईन का गंभीरता से पालन करने की की गई व्यवस्था के बीच मास्क लगाने के प्रति चूक करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही का अभियान कुनकुरी नगर में तहसीलदार कुनकुरी के मार्गदर्शन में नगर पंचायत प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। बस स्टैण्ड एवं नगर के प्रमुख मार्गो पर की गई इस कार्यवाही के अन्तर्गत 17 लोगो…
Read Moreकोरोना संक्रमण रोकथाम के लिये नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा व्यापारियों की बुलाई गई बैठक, समय को लेकर बनी सहमति
प्रारंभिक निर्णय के अनुसार प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक खुलेंगी दुकाने समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण कुनकुरी नगर पंचायत द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी के निर्देश पर नगर के व्यापारियों की एक बैठक बुलाकर व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोलने की समयावधि को लेकर चर्चा की गई। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन के संबंध में लिये गये निर्णय की सूचना नगर में मुनादी के माध्यम से कराने की मांग भी उपस्थित व्यापारियों द्वारा की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो एवं सीएमओं पुष्पा खलखो की…
Read Moreसंभागायुक्त ने जैव अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में ली वर्चुअल बैठक, संभाग के सभी जिलों में अपशिष्ट प्रबंधन प्रगति की हुई समीक्षा
समदर्शी न्यूज़ न्यूरो, बिलासपुर, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने जैव अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में वर्चुअल बैठक ली। इस बैठक में अपशिष्ट प्रबंधन तैयारियों तथा संभग के सभी जिलों में जैव अपशिष्ट प्रबन्धन संस्थान के द्वारा अपशिष्ट के उठान और निपटान की स्थिति और तैयारी के संबंध में समीक्षा की गयी। इस बैठक में बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पर्यावरण अधिकारी, डिप्टी कमिश्नर श्री मती अर्चना मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। आयोजित बैठक में अपशिष्ट निपटान से जुड़े सेवा प्रदाताओं को दी जाने वाली शुल्क के निर्धारण…
Read Moreविकासखंड नगरी में पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत कोविड नियमों का पालन करते हुए मोहल्ला साक्षरता कक्षा का होगा संचालन – बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी, केंद्र प्रवर्तित पढ़ना लिखना अभियान के वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु द्वितीय चरण में चयनित नगर पंचायत क्षेत्र के वार्डों में वार्ड प्रभारी तथा विकासखंड के ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त किया जाकर स्वयं सेवी शिक्षकों के माध्यम से प्रौढ़ असाक्षरों को साक्षर करने मोहल्ला साक्षरता कक्षाओं का प्रारंभ किया जा रहा हैं | विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने सभी नोडल प्राचार्यो , संकुल शैक्षिक समन्वयकों,प्रधान पाठकों को निर्देश जारी कर वार्ड प्रभारी एवं ग्राम पंचायत प्रभारी…
Read More3 साल में सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी प्रमाणिक आरोप नहीं लगा पाने वाली भाजपा फर्जीवाड़ा कर रही, कौशिक के बयान से साफ तथा कथित डायरी भाजपाई षडयंत्र का हिस्सा – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा शिक्षा विभाग की तथा कथित डायरी को लेकर लगाये गये आरोपों को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा की स्तरहीन राजनीति बताया है। नान डायरी के माध्यम से 36000 करोड़ का नान घोटाला करने वाले भाजपाईयों को हर जगह भ्रष्टाचार ही नजर आता है। कौशिक के बयान से साफ हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकार को बदनाम करने के लिये इस प्रकार की फर्जी डायरी तैयार करके प्रोपोगंडा खड़ा किया है। जिस व्यक्ति…
Read More