समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी सफलताओं में एक है, छत्तीसगढ़ के युवाओं में खेती के प्रति बढ़ता भरोसा। यह अकारण नहीं है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीदी, वनोपज प्रसंस्करण, फूडपार्क की स्थापना किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेती-किसानी को बेहतर आय और प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसरों से जोड़ दिया है। समर्थन मूल्य पर खरीदने की बेहतर व्यवस्था है वहीं…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
राजनांदगांव जिले के बाल देखरेख संस्थाओं में रह रहे 15 से 18 वर्ष के बच्चों को किया कोविड टीकाकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेणुप्रकाश की पहल से 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड टीकाकरण हेतु संस्था परिसर में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय बालक संप्रेक्षण गृह राजनांदगांव के कुल 19 बालक एवं बालिका गृह (स्नेह सेवा सर्वोदय संस्था) राजनांदगांव की 9 बालिकाओं को टीकाकरण किया गया है। शेष बच्चों की आयु 15 वर्ष से कम आयु होने के कारण टीका…
Read Moreकलेक्टर राजनांदगांव कोविड-19 के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के फैलाव को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती राज्यों के बार्डर, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड में किए जा रहे टेस्टिंग का लगातार कर रहे निरीक्षण
8 जनवरी को बागनदी बार्डर, राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ रेल्वे स्टेशन में कुल 633 एंटीजन टेस्ट, आज शाम तक महत्वपूर्ण चिन्हांकित स्थानों में किए गए 313 एंटीजन टेस्ट सेकेण्ड डोज के टीकाकरण के लिए बुधवार और गुरूवार को रहेगा विशेष टीकाकरण महाअभियान कलेक्टर ने नागरिकों से मास्क लगाने एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की 10 जनवरी से सभी पात्र हेल्थ वर्कर्स एवं फ्रंट लाईन वर्कर्स तथा 60 वर्ष व उससे अधिक कोमार्बिटी को प्रिकॉसन डोज के लिए लगेगा बूस्टर डोज अब तक 15 वर्ष से 18 वर्ष आयु…
Read Moreविकासखंड नगरी के शैक्षणिक संस्थाओं को तम्बाकू मुक्त बनाने कोटपा एक्ट का कराया जावेगा पालन – बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी, भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुक्रम में राज्य कार्यालय एवं कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डा.रजनी नेल्सन के निर्देशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने आदिवासी विकासखंड नगरी के सभी शैक्षणिक संस्थाओं को तम्बाकू मुक्त बनाने तथा कोटपा एक्ट का पालन करने निर्देश जारी किये है | बी.ई.ओ. नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया की जिला शिक्षा कार्यालय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रदायित कोटपा अधिनियम 2003 के मानक बोर्ड का वितरण…
Read Moreफ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर तथा 60 से अधिक उम्र वाले कोमोंबिड व्यक्तियों को 10 जनवरी से प्रिकॉशन डोज लगाने का अभियान शुरू होगा, रायपुर जिले के 37 कार्यालयों में भी अभियान के तहत टीकाकरण केंद्र बनाए गए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. रायपुर जिले के सभी फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर तथा 60 से अधिक उम्र वाले कोमोंबिड व्यक्तियों को 10 जनवरी सोमवार से प्रिकॉशन डोज लगाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार ने बताया कि ऐसे सभी हितग्राहियों जिन्हें दूसरे डोज की अवधि 9 माह पूर्ण हो गई है, को प्रिकॉशन डोज के रूप में एक अतिरिक्त डोज लगाया जावेगा। कलेक्टर ने बताया कि 10 जनवरी से प्रारंभ इस अभियान के लिए जिला स्तर पर कार्ययोजना बनाई गई है. इसी क्रम में…
Read Moreमौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा ओलावृष्टि की संभावना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिवस के भीतर ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके तहत प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, पेण्ड्रा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर तथा महासमुंद और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर पूर्व राजस्थान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा…
Read Moreरमन सिंह सरपंचों की भाषा समझ जाते तो15 सीट में नही अटकते, रमन सिंह के इसी अहंकार के चलते जनता ने भाजपा 15 सीट में समेट दिया – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कांग्रेस ने रमन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सम्बंध में किये टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है ।कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा रमन सिंह लोकतंत्र के प्रमुख स्तम्भ जनता द्वारा निर्वाचित निचले पायदान के प्रमुख जनप्रतिनिधि सरपंचों के लिए इतने पूर्वाग्रही क्यो है ? रमन सिंह सरपंचों को हिकारत की नजर से क्यो देखते है ?क्या देश और प्रदेश के सरपंचों में भाषा के संस्कार नहीं है ।रमन सिंह ने सरपंचों का अपमान किया है। प्रधानमंत्री ने अपने सुरक्षा…
Read Moreजशपुर जिले के प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी सुनी लोकवाणी, लोकवाणी की 25 वीं कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “युवा सपने और छत्तीसगढ़” के संबंध में रखे अपने विचार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से आज प्रसारित रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी में ‘युवा सपने और छत्तीसगढ़‘ विषय पर प्रदेशवासियों से चर्चा की। उन्होंने बातचीत की शुरूआत करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ वासियों को नववर्ष की बधाई दी और कहा कि राज्य में विगत तीन वर्षों में जनभागीदारी और विकास का जो ताना-बाना बना है, उससे यह विश्वास जागा है कि नए वर्ष में सफलताओं और जन सशक्तिकरण के नए रंग भरे जाएंगे।हमारा छत्तीसगढ़ राज्य भी अब 21 वर्ष पूर्ण कर चुका, एक युवा राज्य…
Read Moreजशपुर जिले में अवैध धान बिक्री पर निरंतर किया जा रहा कार्यवाही, बगीचा के मैनी में 50 क्विंटल अवैध पुराना धान किया गया जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान विक्रय कि नियंत्रण के लिए विभिन्न दल गठित किया गया है जो अवैध धान परिवहन पर निरंतर कार्यवाही करने के साथ ही बिचौलियों, कोचियों पर निगरानी रख रहे है।इसी कड़ी में बगीचा एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी के दिशा-निर्देश में आज विकासखण्ड बगीचा में 45 बोरी अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। तहसीलदार…
Read Moreजशपुर जिले में आकस्मिक वर्षा से धान को सुरक्षित रखने हेतु उपार्जन केंद्रों में की गई है समुचित व्यवस्था, धान को भींगने से बचाने के लिए तिरपाल व कैप कवर से ढककर रखा गया है सुरक्षित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान को आकस्मिक वर्षा से बचाने के लिए तिरपाल व कैप कवर से ढककर सुरक्षित रखा गया है।बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए समस्त धान उपार्जन केंद्रों में पक्के चबूतरे, ड्रेनेज एवं धान को ढकने पर्याप्त मात्रा में तिरपाल व कैप कवर आदि की समुचित इंतजाम की गई है। इन व्यवस्थाओं के चलते समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान उपार्जन…
Read More