कुनकुरी विकासखंड में युवा महोत्सव का हुआ आयोजन, जिला युवा महोत्सव के लिए चयनित हुए चित्रकार वेल्सन

युवाओं के प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, उन्हें निखारने की है जरूरत – यू.डी.मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायकयू.डी. मिंज की अध्यक्षता में विगत दिवस युवाओं के प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं उन्हें निखारने के उददेश्य से कुनकुरी विकासखण्ड में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। युवाओं को आगे बढ़ाने के इस अभिनव योजना में अंचल कि प्रतिभा उभरते नजर आए। युवा महोत्सव के दौरान उभरते चित्रकार वेल्सन तिर्की कि चित्रकारी से लोग भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए नजर आए। श्री वेल्सन ने चित्रकला प्रतियोगिता के…

Read More

परिवहन विभाग द्वारा पत्थलगांव में लर्निंग लाइसेंस शिविर का किया गया आयोजन, शिविर में 293 आवेदन का लर्निंग लाइसेंस बनाकर दिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में और जिला परिवहन अधिकारी के दिशा-निर्देश में परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालक के लिये लर्निंग लाइसेंस शिविर प्रशिक्षण हॉल एकीकृत महिला बाल विकास, पत्थलगांव में 01 दिसम्बर 2021 को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 293 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 293 लर्निंग लाइसेंस प्रिंट कर आवेदकों को प्रदाय किया गया।

Read More

फरसाबहार, पत्थलगांव और बगीचा विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्रों में किसानों का किया जा रहा है टीकाकरण, छूटे हुए लोगों को प्रथम और द्वितीय डोज लगाने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में फरसाबहार विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र सरईटोली, भगोरा, गंझियाडीह,  पत्थलगांव विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र पत्थलगांव, किलकिला और बगीचा विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र पण्डरापाठ, सन्ना, कुर्रोग, बिमड़ा, साहीडांड़, बगीचा में किसानों का टीकाकरण किया जा रहा हैै। साथ ही छूटे हुए लोगों को प्रथम डोज और द्वितीय डोज लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Read More

जशपुर जिले में पहले दिन 161 किसानों से 8364 क्विंटल धान खरीदी गया, सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना है उपलब्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के 35 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से 32110 किसानों से धान खरीदी किया जा रहा है। प्रथम दिन 01 दिसम्बर को सभी धान खरीदी केन्द्रों में 161 किसानों से 8364 क्विंटल धान खरीदी किया गया। विपणन अधिकारी प्रवीण पैंकरा ने बताया कि सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध हैं साथ ही किसानों के सुविधा के लिए केन्द्र में बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उलपब्ध कराई है। किसानों…

Read More

करडेगा के बीच जंगल में नया धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों को मिल रहा लाभ, दूरियॉ कम होने से किसानों के लिए वाहन खर्च के साथ समय की भी हो रही बचत

किसानों के लिए केन्द्र में बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित सभी बुनियादी सुविधाएँ है उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. दुलदुला विकासखण्ड के करडेगा में नया उपार्जन केन्द्र खुलने से आस-पास के किसान खुश हैं और कह रहें हैं जंगल के बीच में धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों के लिए मंगल ही मंगल है। खुशी जाहिर करते हुए गट्टीबुड़ा के किसान नारायण प्रसाद सिंह ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि पहले उनको दुलदुला विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने जाना पड़ता था। अनेक प्रकार की कठिनाईया झेलना पड़ता…

Read More

जशपुर विकासखण्ड में नवाचार ‘‘टीकाकरण मनुहार‘‘ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक किया जा रहा संचालित, टीकाकरण के 100 प्रतिशत लक्ष्य को सफल बनाने के लिए बच्चे अपने पालकों से लगा रहे मनुहार

माता-पिता टीका लगवाने केन्द्र तक पहुंचने लगे हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एम.जेड.यू. सिद्धकी के दिशा निर्देश में कोविड 19 टीकाकरण के 100 प्रतिशत लक्ष्य को सफल बनाने के लिए जिले में नवाचार किया गया है। इसके अन्तर्गत ‘‘टीकाकरण मनुहार‘‘ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी अपनी सहभागिता निभा रहें है। बच्चे अपने माता-पिता तथा रिश्तेदारों को कोविड-19 से सुरक्षित बचवा के लिए टीकाकरण हेतु अनुरोध कर रहें हैं। बच्चें अपने माता-पिता को…

Read More

पावर कंपनी ने किया अंतरक्षेत्रीय बैडमिन्टन स्पर्धा का आयोजन, अंतरक्षेत्रीय बैडमिन्टन स्पर्धा में हितेन्द्र मारकण्डेय बने नंबर वन खिलाड़ी

विजयी खिलाड़ियों को प्रबंध निदेशक श्री तेलंग ने दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी अन्तरक्षेत्रीय बैडमिन्टन स्पर्धा में रायपुर सेन्ट्रल की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। विजयी होकर लौटे खिलाड़ियों को केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के अध्यक्ष व ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.डी. तेलंग, केन्द्रीय कार्यालय खेल क्षेत्र के अध्यक्ष व्ही.के. साय एवं उपाध्यक्ष के.एस.मनोठिया ने बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में अंतरक्षेत्रीय…

Read More

संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, क्षतिग्रस्त जलाशयों के मरम्मत हेतु 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करें प्राक्कलन -संभागायुक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र ने बस्तर संभाग के सभी क्षतिग्रस्त जलाशय, एनीकट, स्टाप डेम आदि मरम्मत हेतु 15 दिवस के भीतर संबंधित जिला पंचायत कार्यालयों में अनिवार्य रूप से प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार एक दिसंबर को संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में कमिश्नर श्री चुरेन्द्र द्वारा यह निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करने के लिए निर्मित इन जल स्रोतों की उपयोगिता सुनिश्चित करने के साथ ही पानी की…

Read More

धान ख़रीदी केंद्रों में शाखा प्रबंधक व सोसाइटी अध्य्क्ष तक नियुक्त न कर पाना राज्य सरकार के निकम्मेपन का प्रमाण : भाजपा

सोसाइटी में अध्यक्ष नही ,शाखा में प्रबंधक नही और कांग्रेस सरकार में धान खरीदी नियत नही : ओपी चौधरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार हर मामले में केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगाकर ब्लेम गेम खेलने में मशगूल हैं। रायगढ़ जिले के लोइंग धान खरीदी केंद्र में न तो शाखा प्रबंधक की नियुक्ति हुई है, न ही सोसाइटी अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है और न ही हमालों को पिछले साल का भुगतान मिला…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय से लेकर कलेक्टरेट तक के अफसर उतरे मैदान पर, धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर व्यवस्था के संबंध में ले रहे हैं फीडबैक

धान खरीदी व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए प्रदेशभर के संग्रहण केंद्रों में अफसरों के दौरे जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर धान खरीदी व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश के सचिवालय से लेकर सभी जिलों के अधिकारियों ने भी मैदान पर उतर कर मोर्चा संभाल लिया है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने 01 दिसंबर को धान संग्रहण केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया था। आज सचिव स्तर के अधिकारियों ने भी संग्रहण केंद्रों का दौरा किया। जिलों में संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक,…

Read More