राष्ट्रीय एकता दिवस : देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने शपथ दिलायी। देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का सभी ने सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, उप…

Read More

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी एवं शैक्षणिक संस्थाओं में ली गयी शपथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी. शासन के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी एवं शैक्षणिक संस्थाओं में “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाया गया. इस मौके पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थित जन समुदाय को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई. बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने सभी कर्मचारियों एवं नागरिको को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण  बनाये रखने के लिए आह्वान किया. कार्यक्रम में कार्यालयीन कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे.…

Read More

बड़ी खबर: शिक्षण संस्थानों से लगातार हो रही चोरियों के मामले का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा, चोरी के माल सहित 6 आरोपी हुए गिरफ्तार

3 लाख 47 हजार रूपये के चोरी के लेपटॉप, कम्प्युटर सेट, प्रिंटर, खेल सामग्री बरामद, अपराध में प्रयुक्त 2 मोटरसाईकिल भी जप्त सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी. विगत तीन चार माह से स्कूल खुलने के साथ ही नारायणपुर एवं बगीचा क्षेत्र के विद्यालयों से चोरी हुए लेपटॉप, कम्प्युटर सेट, प्रिंटर, खेल सामग्री चोरी के पांच मामलों का बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने छः आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी दी और आरोपियों से बरामद सामग्री कीमत लगभग 3 लाख 47 हजार रूपये के बारे में…

Read More

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का रंगा-रंग समापन, नृत्य की दोनों विधाओं में झारखण्ड के नर्तक दल रहे विजेता, आदि संस्कृति, आदि दर्शन है- इसके बिना अस्तित्व अधूरा : मुख्यमंत्री

सभी के प्यार और सहयोग से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव ने अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप लिया: भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने किसान पंजीयन की तिथि को 10 नवम्बर तक बढ़ाने और राज्य में एक दिसम्बर से धान खरीदी की घोषणा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के रंगा-रंग समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि  आदिवासी संस्कृति, आदि दर्शन है। इसको आत्मसात करना होगा। इसको साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। इसके बिना हमारा अस्तित्व पूरा नहीं…

Read More

मंच पर विदेशी कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ी गाना महुवा झड़े में थिरके मुख्यमंत्री एवं मन्त्रीगण

छत्तीसगढ़ी गाना में मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने मंच पर कलाकारों के साथ मिलाए ताल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में ठंड में भी देर रात तक लोगों की भारी भीड़ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन अवसर पर आज देर रात तक आदिवासी नृत्य दलों ने रंगारंग आकर्षक प्रस्तुतियां दी। गीत, संगीत, नृत्य और रंगों के सम्मोहन में दर्शकों के साथ ही अतिथिगण भी देर रात तक बंधे रहे। ऊपर मंच पर कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मन्त्रीगण एवं अतिथिगण और नीचे दर्शकों के पैर…

Read More

लघु फिल्म महोत्सव : शूट फॉर लीगल अवेयरनेस सीजन 2020 का आयोजन 9 नवंबर से 12 नवंबर तक रायपुर मे

समदर्शी न्यूज ब्यूरो. रायपुर. छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मुख्य संरक्षक/मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अरूप कुमार गोस्वामी एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी, कार्यपालक अध्यक्ष, छग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार कानूनी जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म महोत्सव- शूट फॉर लीगल अवेयरनेस-सीजन 2020 का आयोजन 09 नवंबर से 12 नवंबर तक पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटाेिरयम, रायपुर में किया जा रहा है। ज्ञात हो कि यह फिल्म समारोह वर्श 2020 में आयोजित किया जाना था परन्तु कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। फिल्म फेस्टिवल…

Read More

बिग ब्रेकिंग जशपुर: लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रिंटर आदि की चोरी के बड़े गिरोह पर पुलिस की चल रही है जांच, खरीद, बिक्री, दलाल सभी से हो रही है पूछताछ, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा !

चोरो के गिरोह की पहूंच राज्य से बाहर तक, पहले भी बाहर खपा चुके है चोरी का माल समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी. लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रिंटर आदि की चोरी में संलग्न गिरोह से संबंधित एक बड़ा मामला कुनकुरी पुलिस सुलझाने में लगी है। विगत दिनों हुए शासकीय संस्थानों, विभागों सहित निजी लोगो के यहां से चुराकर व्यवसायिक स्तर पर इसका अन्तर्राज्यीय व्यवसाय करने में संलग्न इस बड़े गिरोह की घेराबंदी की जा रही है। कई लोगो से इस संबंध मे पूछताछ किये जाने के साथ चोरी गये माल की बरामदगी भी संबंधितों…

Read More

मुख्यमंत्री ने बूढ़ातालाब के आकर्षक तट पर ‘छत्तीसगढ़ लोक कला शिल्प संसार’का किया अवलोकन, जगमगाते परिसर में आसमान में उड़ाया आकाशदीप

मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से दीवाली की खरीददारी की, लोगों से की अपील: स्थानीय विक्रेताओं और कुम्हारों से ही खरीदें दीया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब स्थित बेहद आकर्षक और रोशनी से जगमगाते छत्तीसगढ़ लोक माटी शिल्प परिसर पहुंचे और वहां ‘छत्तीसगढ़ लोक कला शिल्प संसार‘ विक्रय सह-प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना तथा आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल में गोबर तथा माटी के दीया सहित…

Read More

मुख्यमंत्री ने ‘पाड़ामुंतोम बस्तर’, ‘ऐतिहासिक जीत को सलाम’, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 पर ‘कॉफी-टेबल बुक’ और ‘हमर संस्कृति, हमर तिहार’ पुस्तकों का किया विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ के समापन समारोह में चार पुस्तकों ‘पाड़ामुंतोम बस्तर’, ‘ऐतिहासिक जीत को सलाम’, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 पर ‘कॉफी-टेबल बुक’ और ‘हमर संस्कृति, हमर तिहार’ का विमोचन किया। इनमें से एक कृति ‘पाड़ामुंतोम बस्तर’, बस्तर संभाग और वहां निवास कर रही जनजातियों के विकास पर केन्द्रित है। दूसरी कृति ‘ऐतिहासिक जीत को सलाम’ 1971 की जंग में भारत की ऐतिहासिक जीत, सैनिकों के शौर्य और…

Read More

असाक्षरों की प्रवेशिका पाठ्यक्रम में व्यवहारिक गतिविधि हो शामिल, राज्य स्तरीय प्रवेशिका निर्माण के तृतीय चरण कार्यशाला सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक राजेश सिंह राणा ने कहा है कि असाक्षरों के लिए प्रवेश का निर्माण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की व्यवहारिक शिक्षा पर विस्तृत चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं और दिनचर्या में उपयोगी चीजों को शामिल करें। इसमें व्यवहारिक कौशल और नवीनतम तकनीक की व्यापकता को ध्यान में रखकर वित्तीय संबंधी डिजिटल लेन-देन और बैंक से संबंधित प्रक्रिया को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रवेशिका इस प्रकार तैयार की जाए, जिसे असाक्षर पढ़ने में रूचि लें। श्री राणा आज यहां…

Read More