मुख्यमंत्री ने कहा था एक पत्ती गांजा नही बिकेगा, शायद कांग्रसियो के अलावा कहना भूल गए थे : भाजपा

Advertisements
Advertisements

कांग्रेस के लोगो द्वारा गांजा बेचा जाना इस बात का प्रमाण है सरकार खूद नशे के कारोबार में लिप्त है : अनुराग सिंहदेव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि नशीले पदार्थों का गोरखधंधे का बदस्तूर जारी रहना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़बोलेपन और दावों की धज्जिया उड़ा रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने दावा किया था कि जब प्रदेश में गांजा नहीं बिकेगा। श्री सिंहदेव ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री बघेल यह दावा करते हुए ‘कांग्रेस के लोगों के यहां छोड़कर’ कहना भूल गए। मुंगेली जिले के लोरमी में डिंडौरी ब्लाॅक के किसान कांग्रेस अध्यक्ष समेत दो लोगों की गांजा समेत गिरफ्तारी की खबर का हवाला देते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार लगातार नशे के खिलाफ बड़े-बड़े एलान करती है, और दूसरी तरफ कांग्रेस के लोग ही इस गोरखधंधे में संलिप्त पाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल के तमाम दावे और उसके ठीक उलट जमीनी सच्चाई ‘हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और’ कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। श्री सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल और कांगेस के लोग प्रदेश को वह सूची तो उपलब्ध कराएं कि कितने और कांग्रेसी नशे के इस गोरखधंधे में सलिप्त हैं। जब सत्तारूढ़ दल के लोग ही इस तरह नशे के कारोबार में लगे हुए हैं तो प्रदेश सरकार नशाखोरी को रोकने का दावा किस आधार पर कर रही है? क्या कांग्रेस के लोगों को सत्ता के राजनीतिक संरक्षण में तमाम गोरखधंधे करने की छूट दे दी गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!