मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पटना गांव के अमराई में लगी चौपाल, 48 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और सुशासन से मिल रही आमजन को राहत रायपुर, 08 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत पटना की अमराई में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने 48 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इस समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों…

Read More

छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा : मुख्यमंत्री श्री साय

सुशासन लाने हम कर रहे भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कुमेली घाट को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने 81.90 लाख और सरना-देवगुड़ी के विकास के लिए 45.42 लाख रूपए की घोषणा 48 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी पटना के समाधान शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर, 08 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों में एक साल के भीतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नए-नए रिफॉर्म लाकर…

Read More

युक्तियुक्तकरण का तुगलकी फरमान तत्काल वापस लेकर नियमित शिक्षकों की भर्ती करे सरकार – सुरेंद्र वर्मा

युक्तियुक्तकरण के नाम पर 5000 स्कूलों बंद करने का षड्यंत्र, सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर गिरेगा रायपुर/08 मई 2025। नये सेटअप के तहत शिक्षकों की न्यूनतम संख्या में कटौती और युक्तियुक्तकरण के नए नियम को जन विरोधी निर्णय करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने साय सरकार ने षड्यंत्र रचा है, जिससे छत्तीसगढ़ के लगभग 5000 स्कूल बंद हो जाएंगे, साय सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा नुकसान बस्तर और सरगुजा के आदिवासी अंचलों…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को दवा की नहीं दारु की चिंता, अस्पताल के बजाय शराब दुकान में सुशासन खोज रहे – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/ 08 मई 2025। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के शराब द्वारा दुकान निरीक्षण पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अस्पताल के बजाय शराब दुकान में सुशासन खोज रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री को मरीजो की दवा की नहीं बल्कि दारू की चिंता है? पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य की व्यवस्था लचर हो चुकी है मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, जिला चिकित्सालय ,समुदाय चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फफूंद लगी दवाइयां दी जा रही है। एक्सपायरी डेट की…

Read More

नक्सल मामले में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के बयान में विरोधाभास, जनता सच जानना चाहती है – दीपक बैज

मुख्यमंत्री बता रहे हैं, कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा, गृह मंत्री इनकार कर रहे हैं मारे गए लोग कौन हैं? रायपुर/08 मई 2025। नक्सल मामले में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के अलग-अलग बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नक्सल मामले में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के बीच शीत युद्ध चल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन संकल्प अभियान जिक्र करते हुए ऑपरेशन की सफलता पर पीठ थपथपा रहे हैं। 22 नक्सलियों के शव बरामद होने की…

Read More

ऑनलाइन धोखाधड़ी से रहें सावधान : 100 कर्मचारियों को दी गई डिजिटल सुरक्षा की ढाल, पुलिस ने बताया कैसे बनते हैं आम लोग साइबर शिकार, DSP अनिल विश्वकर्मा ने कर्मचारियों को सिखाए साइबर बचाव के तरीके.

साइबर ठगी से सतर्कता की सीख, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने NRTMT  प्लांट कर्मियों को बताए साइबर अपराध और बचाव के उपाए. रायगढ़. 8 मई 2025 : रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित NRTMT प्लांट में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में साइबर डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा ने कर्मचारियों को बताया कि कैसे आज के डिजिटल युग में साइबर ठग लोगों को विभिन्न तकनीकों से धोखा देते हैं और उनसे कैसे सतर्क रहकर बचा जा सकता है। कार्यशाला ने कर्मचारियों को…

Read More

पुलिस की तत्परता : शिकायत मिलते ही सड़क पर उतरी पुलिस, शिकायत मिलते ही हटाया गया दुकानों का अतिक्रमण, समाधान सेल की फुर्ती से हिला अतिक्रमणकारियों का होश, राहगीरों ने ली राहत की सांस.

समाधान हेल्पलाइन नंबर में दुकानदारों द्वारा लवन रोड में दुकानों के आगे सामान, ठेला, खोमचा लगा देने की मिली थी शिकायत, समाधान सेल में प्राप्त शिकायत का तुरंत किया गया निराकरण. शिकायत में रोड में सामान लगा देने से यातायात व्यवस्था एवं आने-जाने में परेशानी होने का था उल्लेख. शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यातायात पुलिस बल के माध्यम से लवन रोड किनारे लगने वाले दुकान के सामान को किनारे लगाने को दी गई सख्त हिदायत. समाधान सेल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर…

Read More

दशकों बाद बस्तर संभाग के दूरस्थ अंचलों में हो रही शासकीय कार्यालयों की पुनः स्थापना: बस्तर में बहेगी विकास की धारा

रायपुर, 8 मई 2025/ बस्तर संभाग में लगभग तीन दशकों से चला आ रहा नक्सली आतंक अब समाप्ति की ओर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर दिखाई देने लगे हैं। इस परिवर्तन के साथ ही शासन द्वारा लंबे समय से बंद पड़े शासकीय कार्यालयों की पुनः स्थापना प्रारंभ कर दी गई है, जिससे बस्तर के दूरस्थ अंचलों में विकास की धारा बहने लगी है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन…

Read More

रेत पर नहीं, रंगों में रचा गया सपना : रायपुर के युवाओं ने WAVES 2025 में रचा इतिहास

ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड, वेबटून में सिल्वर मेडल भारत की झोली में रायपुर, 08 मई 2025/रायपुर के युवाओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता से दुनिया को दिखा दिया कि सपने रेत पर नहीं, रंगों में रचे जाते हैं। ‘एंटैंगल्ड स्टूडियो’ के बैनर तले काम करने वाली इस टीम ने वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में भारत के लिए ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड मेडल और वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।       यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन पहली बार भारत में हुआ। मुंबई…

Read More

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष के. आर. पिस्दा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर, 08 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री के. आर. पिस्दा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री के. आर. पिस्दा एक कुशल प्रशासक, कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और लोकप्रिय अधिकारी थे। उन्होंने दंतेवाड़ा और कांकेर कलेक्टर सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए विकास के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों…

Read More