भाजपा पूर्व विधायक केरा बाई मनहर के नेतृत्व में अरविंद खड़कर ने 30 बहुजन समाज पार्टी के साथियों सहित किया भाजपा प्रवेश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा पूर्व विधायक केरा बाई मनहर के नेतृत्व में अरविंद खड़कर एवं उनके 30 बहुजन समाज पार्टी के साथी  कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,  संगठन महामंत्री पवन साय के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। इस अवसर पर नवींन मार्कंडे , रामू रोहरा आदि उपस्थित रहे।

Read More

सुदूर वनांचल के ग्राम चांदामेटा में प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी भवन तथा देवगुड़ी निर्माण की मिली स्वीकृति, 8 हितग्राहियों को मिला राशन कार्ड

जन चौपाल समाधान शिविर में ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर ने दी स्वीकृति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल के द्वारा जिले के दरभा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम चांदामेटा में प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी भवन तथा देवगुड़ी निर्माण की स्वीकृति दी गई। उल्लेखनीय है कि  12  मई को ग्राम चांदामेटा में आयोजित जन चौपाल समाधान शिविर में ग्रामीणों की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से कलेक्टर श्री बंसल द्वारा उक्त कार्यों की स्वीकृति दी गई है। एसडीएम सुश्री आस्था राजपूत…

Read More

बड़ी ख़बर : सहायक ग्रेड – 3 के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की होगी शीघ्र नियुक्ति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के अन्तर्गत बस्तर संभाग के अन्तर्गत सभी जिलों में सहायक ग्रेड-3 के पद पर भर्ती हेतु चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र ही नियुक्ति आदेश की सौगात मिलने वाली है। संभागायुक्त एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्याम धावड़े ने कौशल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का वरीयता सूची तैयार करने तथा वरीयता क्रम अनुसार रिक्त वर्गवार पदों पर भर्ती हेतु अथ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर शीघ्र नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी…

Read More

कलेक्टर ने लिया जगदलपुर शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल ने आज जगदलपुर शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल एवं लालबाग मैदान में पहुंचकर निर्माणाधीन झीरम शहीद स्मारक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बंसल ने अधिकारियों को इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम एवं झीरम शहीद स्मारक के शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता…

Read More

मोदी सरकार की गलत नीति के कारण थोक महंगाई दर ने 15 प्रतिशत से ऊपर लगाई छलांग – वंदना राजपूत

केंद्र सरकार की असफल नीतियों के कारण महिलाओं के घर का बजट चौपट हो गया मोदी सरकार केवल चंद उद्योगपतियों का भला करने के लिये गरीबों का गला काट रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अप्रैल में थोक महंगाई दर 15.8 फीसदी के ऊपर होने पर केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि महंगाई की दर उच्चतम स्तर पर पहुँच गई है और इधर मोदी सरकार गहरी निंद्रा में है, बेतहाशा महंगाई दिखाई नही दे रहा है। जनता को महंगाई के मोर्चे पर…

Read More

पेट्रोल-डीजल में सरकार की कमाई बढ़ी, देश में महंगाई मोदी निर्मित आपदा- धनंजय सिंह ठाकुर

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार और पेट्रोलियम कंपनी ने कमाएं 26 लाख 24 हजार करोड़ रुपए पेट्रोल-डीजल से मोदी सरकार ने की रिकॉर्ड मुनाफाखोरी और देश में बढ़ी रिकॉर्ड महंगाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ते कच्चे तेल के दामों के नाम पर देश को चूना लगाने वाली मुनाफाखोर मोदी सरकार और तेल कंपनियों की कमाई बढ़ी है, जनता की आय घटी और महंगाई के चलते खर्चा बढ़ा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार…

Read More

भाजपा देश और प्रदेश में नफरत की राजनीति कर रही है – सुशील आनंद शुक्ला

छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुसार सर्व धर्म सम-भाव के सिद्धांतों से अलग होने की कुचेष्टा से बाज आये भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा की ध्रुवीकरण की घातक राजनीति से होने वाली चेतावनी का समर्थन करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को नसीहत दी है कि वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुसार सर्व धर्म सम-भाव के सिद्धांतों से अलग होने की कुचेष्टा से बाज आयें। भाजपा देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश में नफरत की राजनीति कर…

Read More

जब-जब बस्तर के विकास की बातें होती है, बस्तर के विकास के प्रयत्नों से भाजपा चिढ़ क्यों जाती है ? – कांग्रेस

15 साल के रमन सरकार के दौरान आदिवासी वनवासी वर्ग के ऊपर अत्याचार हुए और उनके कानूनी अधिकार का हुआ हनन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जब-जब बस्तर के विकास की बातें होती है रमन सिंह बौखला क्यो जाते हैं ? 15 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तब बस्तर के विकास को बाधित रखा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बस्तर के विकास, बस्तर वासियों की…

Read More

भूपेश के बयान पर विष्णुदेव का जवाब : देश का विभाजन करके सत्ता भोगने वाली कांग्रेस ज्ञान न बांटे- विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण कराने वाली कांग्रेस अब जात-पात की राजनीति कर रही है हिंदुत्व की सनातनी धरोहरों और सनातन संस्कृति पर आघात करने वाली कांग्रेस का एक-एक पाप उभरकर सामने आ रहा है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि देश का विभाजन कर तुष्टीकरण की नीति से सत्ता भोगने वाली कांग्रेस ज्ञान न बांटे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उस कुसंस्कृति की उपज हैं, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के साथ वफादारी की…

Read More

गरीबों के दाने पर भूपेश बघेल का डाका, 25 सौ करोड़ का राशन घोटाला – भाजपा

केंद्र सरकार को इस राशनखोर सरकार के कारनामे की केंद्रीय एजेंसी से करानी चाहिए जांच भूपेश बघेल की सरकार ने राज्य के लाखों गरीबों के मकान का सपना चकनाचूर कर दिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक तरफ गरीबों के मसीहा बनने का ढोंग कर रहे हैं और दूसरी तरफ गरीबों के दाने पर भूपेश बघेल सरकार डाका डाल रही है। केंद्र सरकार से मिले अतिरिक्त राशन में इस सरकार ने अब तक…

Read More