30 लीटर डीजल एवं अन्य सामग्री सहित बोलेरो वाहन जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11 मई 2022 को खोड़ फाटक के पास पुलिस पेट्रोलिंग अकलतरा को आते देख बोलेरो क्रमांक CG 10V 3282 का चालक अपनी वाहन को तेज गति से चलाते हुए भागने लगा, जिसे पेट्रोलिंग टीम द्वारा शंका होने पर पीछा करते हुये पकड़ा गया। थाना अकलतरा में इस्तगासा क्रमांक 02/22 धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 भादवि के अंतर्गत आरोपी विकाश पाटले उम्र 24 वर्ष निवासी सोरमाल थाना अकलतरा के विरुद्ध कार्यवाही…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
एनसीसी ग्रुप कमांडर ने विद्यार्थियों को सिखलाया सफलता के गुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एके दास ने आज शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर में पहुंचकर विद्यार्थियों को सफलता के गुर सिखलाया। इस दौरान उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर में एनसीसी के गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। उल्लेखनीय है कि ब्रिगेडियर एके दास शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर के विद्यार्थी रहें हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ बालिका बटालियन एनसीसी परचनपाल के कमाण्ड अधिकारी कर्नल संजय चावला, कर्नल अजय धवन एवं शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य जीपी खरे एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपिस्थत थे।
Read Moreकलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल उसरीबेड़ा का निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल ने आज लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड के ग्राम उसरीबेड़ा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य एवं शिक्षकों से शाला के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा अधोसंरचना से संबंधित कार्य को पूरा किए जाने की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दूरूस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यपालन अभियंता को विद्यालय में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराने…
Read Moreउसरीबेड़ा साप्ताहिक बाजार को मॉडल बाजार के रूप में किया जाएगा विकसित – कलेक्टर
विकासखण्ड स्तरीय समाधान शिविर में शामिल हुए कलेक्टर सभी गांवों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर के नियाग्रा कहे जाने वाले लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड में चित्रकोट जलप्रपात के समीपस्थ ग्राम उसरीबेड़ा में प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को मॉडल बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। कलेक्टर रजत बंसल ने आज उसरीबेड़ा में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय समाधान शिविर में इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी गांव पेयजल समस्या से ग्रसित…
Read Moreसंभाग स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक : स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति करें सुनिश्चित- कमिश्नर श्याम धावड़े
शासन की प्राथमिकता वाले हाट बाजार क्लीनिक की सेवाएं ग्राम स्तर पर आयोजित बाजारों में निर्धारित रूट चार्ट के आधार पर देने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर संभाग के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति 24 घंटे सातों दिन होनी चाहिए, ताकि आवश्यक आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीजों को परेशानी न हो। बुधवार को कमिश्नर श्याम धावड़े ने कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संभाग स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर…
Read Moreहाट-बाजार क्लीनिक के माध्यम से अब तक 30 लाख से अधिक लोगों का किया गया ईलाज
प्रदेश के 1839 हाट-बाजारों में ग्रामीणों की निःशुल्क जांच, उपचार के साथ दी जा रही है दवाईयां मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में अब तक कुल 79,859 क्लिनिक आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के वनांचलों और ग्रामीण इलाकों के हाट-बाजारों में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमों द्वारा 30 लाख 23 हजार 941 लोगों को इलाज उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से प्रदेश के 1839 हाट-बाजारों में क्लिनिक लगाकर लोगों की निःशुल्क जांच के साथ उपचार कर दवाईयां दी जा रही हैं।…
Read Moreमोदी सरकार अब नहीं कर सकेगी राजद्रोह के अंतर्गत अन्याय – कांग्रेस
केंद्र की मोदी सरकार राजद्रोह कानून का उपयोग अपने विरोधियों के दमन के लिए करती आ रही थी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजद्रोह पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया निर्णय स्वागत योग्य है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस 2019 में ये कानून खत्म करना चाहती थी, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इसका उल्लेख किया था। आज देश की सुप्रीम कोर्ट ने इस पर पाबंदी लगा कर साबित कर दिया कि हमारा रास्ता सही है। लोगों की आवाज उठती रहेगी, यही जन आंदोलन की परिपाटी है।…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार में वर्मी कंपोस्ट खाद 11 रुपये किलो में किसानों को मिल रहा है, रमन सिंह 70 रुपये किलो में खरीदते थे
पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल वर्मी कंपोस्ट खाद के विषय में झूठे आरोप लगाकर नवाचार की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने की साजिश कर रहे हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व कृषि मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व कृषि मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने वर्मी कंपोस्ट खाद में भ्रष्टाचार के झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाकर भाजपा के किसान विरोधी चरित्र को सामने रखा है, यह वही बृजमोहन अग्रवाल है जो कुछ महीने…
Read Moreछत्तीसगढ़ की योजनाओं की हो रही देशव्यापी सराहना, राहुल गांधी ने तेलंगाना के बाद गुजरात में भूपेश सरकार की योजनाओं को सराहा
छत्तीसगढ़ अकेला ऐसा राज्य, जहां पर किसानों का धान 2500 रूपये प्रति क्विंटल में खरीदा जा रहा है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार की योजनाओं की देश भर में प्रशंसा हो रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के बाद गुजरात की रैली में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात के दाहोड में आदिवासी सत्याग्रह रैली को संबोधित करते हुये कहा कि मोदी का गुजरात मॉडल फेल…
Read Moreपूरा भरोसा है झीरम की जांच भी होगी सच भी आयेगा सामने – कांग्रेस
कांग्रेस ने खड़ा किया बड़ा सवाल, आखिर भाजपा झीरम की जांच क्यों नहीं होने देना चाहती ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार द्वारा गठित किये गये झीरम न्यायिक जांच आयोग पर रोक लगाने नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक माननीय उच्च न्यायालय गये थे। माननीय न्यायालय ने आगामी सुनवाई तक आयोग पर रोक लगाया है। आयोग के गठन के खिलाफ कोई निर्णय नहीं दिया है। अगामी सुनवाई को सरकारी वकील विधिवेत्ता सरकार का पक्ष माननीय अदालत के समक्ष रखेंगे। हमे…
Read More