जशपुर कलेक्टर ने दुलदुला विकासखण्ड के खटंगा और कस्तुरा के स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, आंगनबाड़ी भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में टेप नल के माध्यम पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

कस्तुरा बार्डर का भी निरीक्षण करके कर्मचारियों को सचेत होकर ड्यूटी करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज दुलदुला विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र खटंगा, कस्तुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, मनरेगा के डबरी निर्माण कार्य, झारखण्ड बाडर के पास शारदा धाम, रायडीह के सामुदायिक शौचालय और कस्तुरा चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और अन्य चिन्हांकित भवनों में जल जीवन मिशन के तहत् टेप नल के माध्यम से पेयजल के सुविधा उपलब्ध कराने…

Read More

राज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 95.78 लाख मीटरिक टन से पार, 21.52 लाख किसानों ने बेचा धानरू धान खरीदी के एवज में किसानों को 18,305.49 करोड़ रूपए जारी

मुख्यमंत्री ने किसानों के सहुलियत के लिए बढ़ायी धान खरीदी की तिथि, अब 7 फरवरी तक की जाएगी धान की खरीदी धान खरीदी के समांतर अब तक लगभग 56.51 लाख मीटरिक टन धान का उठाव मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और उदार फैसलों का नतीजारू केन्द्रीय पूल में 14.90 लाख मीटरिक टन चावल जमा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच और उदार फैसलों का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में 95.78 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का नया…

Read More

छत्तीसगढ़ में पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली लागू: अधिसूचना जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली प्रारंभ करने की घोषणा के तारतम्य में आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाता है। अधिसूचना में यह भी कहा गया…

Read More

बस स्टैंड कांसाबेल में सट्टा जुआ खेल का संचालन कर रहे आरोपी गणेश राम कुर्रे को घेराबंदी कर थाना कांसाबेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी से पुलिस ने नगदी रकम 3250 रू. सट्टा पर्ची, 01 नग मोबाईल एवं 01 पेन जप्त किया आरोपी के विरूद्ध थाना कांसाबेल में अप.क्र. 22/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट दर्ज कर विधिवत् कार्यवाही की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.02.2022 को मुखबीर से थाना प्रभारी कांसाबेल को सूचना मिली कि बस स्टैंड कांसाबेल में गणेश राम कुर्रे द्वारा कुछ लोगों को सट्टा, जुआ खेलाया जा रहा है, इस सूचना पर निरीक्षक संतोष सिंह द्वारा तत्काल हमराह स्टॉफ के मौके पर…

Read More

ऑफिस से 2 नग मोबाईल चोरी करने वाले 17 वर्षीय अपचारी बालक से मोबाईल बरामद कर एवं घटना के संबंध में पूछताछ कर अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष भेजा गया, आरोपी की पतासाजी में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा

थाना पत्थलगांव में आरोपी अपचारी बालक के विरूद्ध अप.क्र. 39/2022 धारा 380 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.01.2022 को प्रार्थी सौरभ अग्रवाल निवासी कष्मीरी गली पत्थलगांव ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 27.01.2022 के दिन में करीब 02ः30 बजे अपने ऑफिस में 02 नग मोबाईल (सैमसंग एम-42 एवं वीवो-वी 20) कीमती 27,000 रू. को रखकर अपने घर गया था, वापस आने पर देखा कि इसका 02 नग मोबाईल को कोई अज्ञात चोर…

Read More

नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा कर अपने साथ उत्तर प्रदेश ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी विष्णु राम को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने ग्राम बोझी जिला मउ (उ.प्र.) से किया गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 254/2021 धारा 363, 366(क), 376(3) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाला पिता ने थाना में दिनांक 27.02.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को पूर्व परिचित विष्णु राम बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।…

Read More

जशपुर जिले में 10वीं 12वीं की कक्षाएं पुनः प्रारंभ करने जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश….पढें पूरा निर्देश..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर में 2 फरवरी 2022 से जिले के 10वीं एवं 12वीं के कक्षाओं को संचालित करने के विषय में शिक्षण संस्थाओं को पत्र जारी किया है. पत्र में उल्लेख है कि 10वीं एवं 12वीं वार्षिक परीक्षा 2022 दिनांक 2 मार्च 2022 से प्रारंभ हो रही है बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए छात्र हित में कोविड-19 गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को 50% उपस्थिति के साथ दिनांक 2 फरवरी…

Read More

बेरोजगारों, गृहणियों और आम आदमी की अपेक्षाओं को निराश करने वाला बजट- छाया वर्मा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कांग्रेस पार्टी की राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने आम बजट 2022 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट महंगाई और रोजगार के मोर्चे पर अत्यधिक निराशाजनक है। इस बजट में मध्यम वर्ग और आम आदमी के लिए सहुलियतें न के बराबर हैं। कोरोना काल में बेरोजगारी, महंगाई, इलाज के खर्चों से लोग बेहाल हैं और सरकार डिजिटल करेंसी के सपने दिखा रही है। यह बात लोगों के खाते में 10 लाख रूपए आने वाली बात जैसी ही है।केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण…

Read More

भाजपा यदि काला झंडा की गलत परंपरा चाहती है तो सभी भाजपा नेताओं को काला झंडा दिखायेंगे-कांग्रेस

प्रदेश में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के सभी कार्यक्रमों में काला झंडा दिखाया जायेगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन पर काले झंडे दिखाने संबंधी बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक देवेन्द्र यादव, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यदि यह अभद्र परंपरा शुरू करना चाहती है तो यही सही। कांग्रेस, भाजपा को उसी…

Read More

केंद्रीय बजट 2022 आम जनता की उम्मीदों, अर्थव्यवस्था, मान्य परंपरा और जनकल्याण के आदर्शों के विपरीत है – सुरेन्द्र वर्मा

कर संग्रहण बढ़ रहा है, फिर भी राजकोषीय घाटा अधिक? खाद्य सब्सिडी, खाद सब्सिडी, मनरेगा, समाज कल्याण में कटौती, राहत केवल कॉरपोरेट को? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मोदी सरकार का बजट, करारोपण के मूल सिद्धांतों और मान्य परंपराओं के खिलाफ है। गरीबों और मध्यम वर्ग को राहत देने के बजाय केवल कॉर्पोरेट का मुनाफा बढ़ाने वाला है। विगत 7 वर्षों से लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए आवंटित बजट में लगातार कटौती…

Read More