आरोपिया के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा द्वारा धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल दिनांक 03 मार्च 2024 को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम तुमीडीह महुआ चौक में रजनी चौहान नाम की महिला से 01 किलो 10 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि तुमीडीह महुआ चौक में रजनी चौहान नाम की महिला अपने किराना दुकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखी है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा स्टॉफ…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
चोरी का कोयला मोटर सायकल से परिवहन करने वाले सात व्यक्ति पकड़ाए, सात मोटर सायकल सहित 21 बोरी कोयला किया गया जप्त !
थाना रामानुजनगर पुलिस ने धारा 41(1-4)/379 भादसं. के अंतर्गत की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : थाना रामानुजनगर पुलिस ने चोरी का कोयला परिवहन करते 7 लोगों को मोटर सायकल सहित 21 बोरी कोयला जप्त कर गिरफ्तार किया है। उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी कड़ी में दिनांक 03 मार्च 24 को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि गायत्री, रेहर व…
Read Moreदुपहिया वाहन चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता : प्रकरण का आरोपी किया गया गिरफ्तार, प्रस्तुत किया गया न्यायालय के समक्ष !
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर दुपहिया वाहन किया गया बरामद. थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 51/24 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी संजय कुमार प्रजापति साकिन संत गहिरा गुरु वार्ड बहेरापारा पंचपेड़ी द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 26 जनवरी 24 के शाम को प्रार्थी का छोटा भाई प्रार्थी के दुपहिया वाहन से ऑक्सीजन पार्क घूमने…
Read Moreप्राइवेट हॉस्पिटल से नगदी चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता : मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.
थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 55,000/- रुपये नगद, डीवीआर एवं घटना में प्रयुक्त रॉड की गई बरामद. थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 60/24 धारा 457, 380 भा.द.वि. का अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी एस.एन.पैंकरा साकिन सीतापुर द्वारा दिनांक 03 मार्च 24 को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थी के प्राइवेट हॉस्पिटल वात्सल्य अस्पताल…
Read Moreतथाकथित कोल स्कैम के आरोपी चिंतामणी महराज भाजपा में सम्मिलित होते ही हो गये ‘पाक साफ’, एक ही पत्र के आधार पर 35 लोगों पर हुई एफआईआर, छोड़ दिया गया चिंतामणी को !
समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि – ऽ कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार और कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने के उद्देश्य से कांग्रेस की सरकार के दौरान ईडी ने अनेक कार्यवाहियां की थी। ऽ ईडी ने तथाकथित कोल घोटाला को लेकर तीन सालों तक जांच की और जब कुछ हासिल नहीं कर पाई तो ईडी ने राज्य के एंटी करप्शन ब्यूरो को 11 जनवरी 2024 को पत्र लिखकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने को…
Read Moreसरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही : यातायात पुलिस टीम द्वारा 92 प्रकरण दर्ज कर 52,300/-रूपये समन शुल्क किया गया वसूल.
सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की है. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस टीम द्वारा कल देर शाम अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए कुल 92 प्रकरण दर्ज कर कुल 52,300/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं। सरगुजा…
Read Moreराशनकार्ड नवीनीकरण : 69 लाख 4 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन !
15 मार्च तक किया जाएगा राशन कार्ड का नवीनीकरण कार्य. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। 04 मार्च की स्थिति में 69 लाख 4 हजार 329 राशन कार्डधारियों द्वारा नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। छुटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों का नवीनीकरण का कार्य के लिए तारीख 15 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है। ज्ञातव्य है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 15 मार्च 2024 तक किया जाएगा। विभाग से…
Read Moreविश्व वन्यजीव दिवस : जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वन्य जीव संरक्षण हेतु किया गया प्रेरित !
समदर्शी न्यूज़ डेस्क पटना : राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में विश्व वन्य जीव दिवस के अवसर पर विद्यालय के स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के नेतृत्व में दुनिया भर में विलुप्त हो रहे जंगली जीव-जंतुओं के विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वन्य जीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री गुप्ता ने वर्ग – 4 की ईवीएस की पाठ्य पुस्तक पर्यावरण और हम के अध्याय – 18 के पाठ जंगल में पिकनिक, वर्ग – 5 के ईवीएस…
Read Moreहोटल के कर्मचारी/ग्राहकों को लोहे का चापड़ लेकर डराने धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस द्वारा की गई आर्म्स एक्ट की कार्यवाही !
आरोपी – हरि ओम अग्रवाल पिता स्वर्गीय नारायण प्रसाद अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी छपरी गंज पंजाब नेशनल बैंक के पीछे खरसिया रायगढ़ (छ.ग.) के कब्जे से एक नग लोहे का चापड़ किया गया जप्त. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02 मार्च 2024 को थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य को सूचना मिली थी कि हेवन्स पार्क होटल में एक व्यक्ति लोहे का चापड़ लेकर कर्मचारी/ ग्राहकों को डरा धमका रहा है।…
Read Moreहिन्दू नव वर्ष शोभायात्रा : इस बार नेतृत्व करेगी प्रभु श्री राम जी की झांकी, शोभा यात्रा की तैयारियां प्रारंभ !
हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति की बैठक हुई सम्पन्न, शोभा यात्रा की तैयारियों पर हुआ विचार- विमर्श. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय नगर के सभी सनातनियों के द्वारा लिया गया। रविवार को खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। इस बैठक में नगर के सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, भजन मंडलियों के सदस्य पदाधिकारी और महिलाएं उपस्थित हुए, नववर्ष शोभा यात्रा का नेतृत्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम…
Read More