Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • चलित थाना में रैरूमाखुर्द पुलिस ने दी ग्रामीणों को अपराधों के रोकथाम के उपाय की जानकारी : साइबर फ्रॉड, सोना-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी, फेरी वालों के द्वारा रैकी कर चोरी/लूट आदि के प्रति किया सजग.

    चलित थाना में रैरूमाखुर्द पुलिस ने दी ग्रामीणों को अपराधों के रोकथाम के उपाय की जानकारी : साइबर फ्रॉड, सोना-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी, फेरी वालों के द्वारा रैकी कर चोरी/लूट आदि के प्रति किया सजग.

    समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़, 06 अगस्त 2024 / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर आज पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द द्वारा ग्राम बाकारूमा में चलित थाना लगाया गया, जिसमें गांव के सरपंच, पंच, कोटवार तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। चलित थाना में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष कांत द्वारा रहवासियों को वर्तमान में घटित होने वाले साइबर फ्रॉड, सोना-चांदी चमकाने वाले के नाम पर ठगी करने वाले, संदिग्ध फेरी वालों के द्वारा रैकी कर चोरी/लूट की कारित करने वाले अपराध के बारे में जानकारी देकर इस प्रकार के होने वाले अपराधों के रोकथाम के उपाय बताया गया।

    चौकी प्रभारी ने बरसात के समय जमीन पर सोने से बचने की जानकारी दी, जिससे सांप बिच्छू का खतरा होता है। चौकी प्रभारी द्वारा क्षेत्र में मवेशी तस्करी की सूचना पुलिस को देने की बात कही। साथ ही गांव में अवैध शराब, जुआ-सट्टा या अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने की समझाईश भी दी गई। ग्रामीणों के साथ चलित थाना में चौकी प्रभारी एसआई मनीष कांत के साथ प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कैवर्त, प्रधान आरक्षक चिंतामणी कुर्रे व चौकी स्ट उपस्थित रहे।

  • थाना प्रभारी कोतरारोड़ ने ली ग्राम कोटवारों की मीटिंग : घटना-दुर्घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने के दिए निर्देश.

    थाना प्रभारी कोतरारोड़ ने ली ग्राम कोटवारों की मीटिंग : घटना-दुर्घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने के दिए निर्देश.

    समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़, 07 अगस्त 2024  / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर दिनांक 06 अगस्त 2024 को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारों की थाने में मीटिंग ली गई। थाना प्रभारी द्वारा कोटवारों को उनके कर्तव्यों के बारे जानकारी देकर महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। उन्होंने वर्तमान समय के मुताबिक मोबाइल पर बनाये गये पुलिस-कोटवार व्हाटसअप ग्रुप में गांव में होने वाली घटनाओं की जानकारी नियमित रूप से देने कहा गया और किसी बड़ी-घटना, दुर्घटना पर तत्काल कॉल करना बताया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान में वर्षों को देखते हुए ग्राम कोटवार गांव में मुनादी कर ग्रामवासियों को नदी तट पर अनावश्यक जाने से रोंके। बाहर से कोई भी फेरीवाले, जड़ी-बूंटी सामान खरीदी-बिक्री करने वालों पर निगाह रखें, अवैध शराब, जुआ-सट्टा की सूचना दें जिस पर कार्यवाही की जावेगी।

    आकस्मिक घटनाएं – आकाशीय बिजली, सर्पदंश, करंट लगने से मृत्यु, डूबने से मृत्यु की दशा में पीड़ित को शासन की ओर से प्राप्त होने वाली क्षतिपूर्ति दिलाने पीड़ित परिवार को मदद करें। थाना स्टॉफ जब ग्राम भ्रमण पर जावें तो कोटवार भी साथ में पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों की जानकारी दें। थाना प्रभारी ने वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड के बारे में कोटवारों को जानकारी दिया गया। थाना प्रभारी द्वारा गांव की समस्याओं को लेकर परस्पर सहयोग की भावना से चर्चा किया गया और गांव की छोटी-बड़ी समस्याओं का प्रशासन, पुलिस व संबंधित विभाग के सहयोग से उचित निराकरण करने के बारे में बताया गया।

  • पोस्ट आफिस के पास सट्टा-पट्टी लिख रहे सटोरिए को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी से नकद ₹4250 और सट्टा पर्ची जप्त.

    पोस्ट आफिस के पास सट्टा-पट्टी लिख रहे सटोरिए को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी से नकद ₹4250 और सट्टा पर्ची जप्त.

    समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 07 अगस्त 2024 / दिनांक 05 अगस्त 2024 की शाम को नगर निरीक्षक सुखनंद पटेल को मुखबीर से मेन पोस्ट ऑफिस रायगढ़ के पास एक व्यक्ति द्वारा सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना मिली। थाना प्रभारी द्वारा गश्ति प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया और आरक्षक हेतराम सिदार को टाऊन पेट्रोलिंग के साथ जाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया।

    कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई कर सट्टा-पट्टी लिखने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम कादीर खान पिता शेख रहीम खान उम्र 52 वर्ष साकिन चांदमारी भवानी शंकर मंदिर के पास रायगढ़ का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से 05 सट्टा-पट्टी, एक डॉटपेन, एक लाईनदार कापी, नकदी रकम 4,250/- रूपये की जप्ती पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष की गई है। आरोपी पर थाना कोतवाली में धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है।

  • गौ-तस्करी रोकने जशपुर पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही ‘ऑपरेशन शंखनाद’ : तस्करी के गढ़ ग्राम साईंटांगरटोली में एसपी ने पुलिस बाल के साथ बोला धावा, 10 तस्कर हुए गिरफ्तार……पढ़ें पूरी खबर….!  

    गौ-तस्करी रोकने जशपुर पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही ‘ऑपरेशन शंखनाद’ : तस्करी के गढ़ ग्राम साईंटांगरटोली में एसपी ने पुलिस बाल के साथ बोला धावा, 10 तस्कर हुए गिरफ्तार……पढ़ें पूरी खबर….!  

    समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 07 अगस्त 2024 / पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के नेतृत्व में लगभग 125 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा विभिन्न 05 टीम बनाकर बलवा ड्रील, अश्रु गैस सामग्री के लैस होकर आज दिनांक 07 अगस्त 2024 के प्रातः 04:00 बजे जशपुर-झारखंड प्रांत के सीमावर्ती ग्राम साईंटांगरटोली में वृहद स्तर पर ‘ऑपरेशन शंखनाद’ चलाते हुये गौ-तस्करों के ठिकानों पर एक साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई थी। दबिश देने के दौरान पुलिस टीम द्वारा 04 अलग-अलग बाड़े से कुल 37 गौ-वंश को तस्करों के कब्जे से जप्त किया गया, साथ ही गौ-तस्करी में संलिप्त कुल 10 तस्करों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त 09 पिक-अप वाहन, 03 कार, 01 स्कार्पियो, 05 मोटर सायकल जप्त किया गया। तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। गिरफ्तार हुये आरोपियों के विरूद्ध अनेकों न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया था।

    ज्ञातव्य है कि जब भी इस इस ग्राम में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाती है, तो तस्करों के परिजन एवं ग्रामीण महिलायें अनावश्यक पुलिस से उलझने का प्रयास करते हैं, परंतु आज पुलिस अधीक्षक के सख्त तेवर के सामने आरोपियों में भय का माहौल था। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा गांव के युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुये उन्हें अपराध से दूर रहने की समझाईश दी गई। यह ग्राम सीमावर्ती शंख नदी के किनारे स्थित है एवं ग्राम में समुदाय विशेष के लोगों की संख्या अधिक है। पुलिस के सख्त कार्यवाही से पशु तस्करों में व्यापक प्रभाव पड़ा है। आने वाले दिनों में पूरे जिले में वृहद स्तर पर गौ-तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

    इस प्रकरण की कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मण्डावी, उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेष समरथ, थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक हर्षवर्धन चैरासे, उपनिरीक्षक सरिता तिवारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित रहे।  

  • मुलजिम सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही : आरक्षक को पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने किया निलंबित

    मुलजिम सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही : आरक्षक को पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने किया निलंबित

    समदर्शी न्यूज़ जांजगीर चाम्पा, 06 अगस्त 2024 / थाना नवागढ़ के अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 34(2) आबकारी  एक्ट के आरोपी करन गोस्वामी निवासी सोठी थाना बम्हनीडीह को दिनांक 05 अगस्त 2024 को माननीय न्यायालय नवागढ़ में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया था। उक्त आरोपी का जेल वारंण्ट बनने से जिला जेल खोखरा जांजगीर दाखिल करने जा रहा था। जांजगीर में आरोपी करन गोस्वामी द्वारा आरक्षक को चकमा देकर फरार हो जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 262 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

  • शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार : वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार : वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

    समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा, 06 अगस्त 2024 / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 14 जुलाई 2024 को थाना उपस्थित आकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम धनेली का अनिल सिंह राठौर के द्वारा शादी करूँगा कहकर झांसा में लेकर दैहिक शोषण किया और रिपोर्ट करने पर जान से मार दूंगा कह कर धमकी दिया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 274/2024 धारा 376 (2) (N), 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर आरोपी अनिल सिंह राठौर साकिन धनेली थाना पामगढ़ की पतासाजी किया गया। जो रिपोर्ट दिनांक से लुक छिप रहा था, दिनांक 05 अगस्त 2024 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि आरोपी अनिल अपने घर आया है, जिसकी सुचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया, जिसने अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 05 अगस्त 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है।

  • एयरगन से फायर कर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार : आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एयरगन व छर्रा किया गया बरामद.

    एयरगन से फायर कर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार : आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एयरगन व छर्रा किया गया बरामद.

    समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चांपा, 06 अगस्त 2024 / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी/आहत रामकुमार देवांगन निवासी मँझली तालाब चाम्पा जो परसुराम चौक चाम्पा में सब्जी बेचने का काम करता है, दिनांक 04 अगस्त 2024 के शाम 05:30 बजे बैगा के ठेला में आमलेट खाने गया था। तो आरोपी पिन्टू थवाईत द्वारा आहत को यहाँ से भाग जा नहीं तो तुम्हें जान से मार दूंगा कहकर अपने सब्जी बेचने के तख्त के नीचे रखे एयरगन बंदूक को चलाया, पहला छर्रा आहत के कान को छूते निकल गया दूसरा छर्रा पेट में लगा जिसे बीडीएम अस्पताल लेकर गए जहाँ से रिफर किया गया था। जिसकी सूचना पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक  323/24 धारा 351 (2),109 BNS का अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में थाना स्तर पर तत्काल टीम गठित किया गया।

    विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रकरण के आरोपी पिन्टू देवांगन घटना के पश्चात अपने भाई के घर में छिपा था तथा भागने के फिराक में था। जिसकी सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं एसडीओपी (SDOP) चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आहत के साथ पुरानी रंजिश थी, जो आये दिन गाली-गलौच करता था जो आहत को जान से मारने के नियत से अपने घर में रखे एयरगन में पहले से छर्रा भरकर अपने सब्जी बेचने के तख्त के नीचे छिपा कर रखा था तथा आहत के आने पर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच कर जान के मारने के नियत से अपने एयरगन को आहत पर चला दिया, जिसके झुकने से गोली उसके कान के पास से निकल गया, दूसरी गोली आहत के पेट में लगा तथा खून निकलने पर डर कर एयरगन को अपने बड़े भाई के निर्माणधीन मकान के गेट के पास छुपा दिया था। जिसके निशानदेही पर गवाहों के समक्ष एयरगन व गोली (छर्रा) को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05 अगस्त 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

  • शराब पी कर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों को कुल ₹1,20,000 अर्थदंड से न्यायालय द्वारा किया गया दंडित : मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत वाहन जप्त कर की गई विधिवत कार्यवाही.

    शराब पी कर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों को कुल ₹1,20,000 अर्थदंड से न्यायालय द्वारा किया गया दंडित : मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत वाहन जप्त कर की गई विधिवत कार्यवाही.

    समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 06 अगस्त 2024 / जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोक-थाम एवं शराबी वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शराब पी कर वाहन चालान करने में स्वयं एवं मार्ग में चलने वाले अन्य वाहन, राहगीरों के साथ सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे शराब पी कर वाहन चलाने वाले लोगों को सबक मिल सके। इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा शराब पी कर वाहन चलाने वाले लोगों की चेकिंग कर उनके वाहन विधिवत जप्त करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी लगातार की जा रही है।

    चेकिंग अभियान के इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा कसडोल, भाटापारा शहर, सिमगा एवं बलौदाबाजार में ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग कर 11 वाहन चालकों को शराब पी कर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस द्वारा 09 चालकों के विरुद्ध धारा 185 MV Act एवं 02 चालक के विरुद्ध धारा 185,3,181 MV Act के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए, इनके वाहन विधिवत जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमें दिनांक 05 अगस्त 2024 को माननीय न्यायालय द्वारा शराब पी कर वाहन चलाने वाले 09 प्रकरण में वाहन चालकों को पृथक-पृथक ₹10,000-10,000 एवं दो वाहन चालकों को ₹15,000-15,000 का अर्थदंड का आदेश दिया गया है। इस प्रकार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही में माननीय न्यायालय द्वारा शराब पी कर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों को कुल ₹1,20,000 के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है।

  • प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 16 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित : पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मान.

    प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 16 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित : पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मान.

    समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 06 अगस्त 2024 / जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में दर्ज गुम मोबाइल की रिपोर्ट पर उक्त मोबाइलों को रिकव्हर करने के लिए विशेष टीम का निर्माण कर अभियान चलाया गया। अभियान में विशेष पुलिस टीम द्वारा उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य करते हुए लगभग 32 लाख रुपए मूल्य के 230 नग मोबाइल रिकव्हर किये गये। पुलिस टीम द्वारा जिला रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली आदि जिलों सहित दीगर राज्य उड़ीसा, गोंदिया महाराष्ट्र से भी गुम मोबाइलों को सफलतापूर्वक रिकव्हर किया गया।

    इसी क्रम में थाना कसडोल क्षेत्र ग्राम भदरा में घटित दोहरे जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करते हुए थाना कसडोल पुलिस द्वारा मामले का पर्दाफाश किया गया था। इस मामले में मां एवं पुत्री दोनों की हत्या कर उनके शव को आरोपी द्वारा जलाने का प्रयास किया गया था। इस हत्याकांड में शामिल आरोपी को थाना कसडोल पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था।

    मोबाइल रिकव्हर अभियान एवं ग्राम भदरा में घटित दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाले दोनों पुलिस टीम द्वारा किये गए उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए दिनांक 05 अगस्त 2024 को सायं 06:30 बजे पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में श्री विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर दोनों पुलिस टीम में शामिल सभी 16 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। श्री विजय अग्रवाल ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सजगता एवं पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

    मोबाइल रिकवर टीम – 1. प्रधान आरक्षक विनोद सिंह, 2. आरक्षक कमलेश श्रीवास, 3. आरक्षक नारायण देवांगन, 4. आरक्षक मुकेश तिवारी, 5. आरक्षक अमीर राय, 6. आरक्षक प्रशांत दीवान, 7. आरक्षक प्रवीण यादव, 8. आरक्षक धर्मेंद्र यादव.

    ग्राम भदरा थाना कसडोल में हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाली गठित पुलिस टीम – 1. निरीक्षक रितेश मिश्रा थाना प्रभारी कसडोल, 2. सहायक उपनिरीक्षक श्रवण नेताम, 3. सहायक उपनिरीक्षक मेघनाथ बंजारे, 4. आरक्षक प्रताप बंजारे, 5. आरक्षक मृत्युंजय महिलांगे, 6. आरक्षक राजकुमार ध्रुव, 7. आरक्षक शैलेंद्र पैकरा, 8. आरक्षक शरद साहू.

  • शराब रेड कार्यवाही : 26 लीटर महुआ शराब के साथ स्कूटी जप्त, जप्त स्कूटी होगी राजसात.

    शराब रेड कार्यवाही : 26 लीटर महुआ शराब के साथ स्कूटी जप्त, जप्त स्कूटी होगी राजसात.

    समदर्शी न्यूज़ रायगढ़ 06 अगस्त 2024 / कल दिनांक 04 अगस्त 2024 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम बंगुरसिया में स्कूटी पर शराब का अवैध परिवहन कर रहे आरोपित राजू लकड़ा पिता सालिक राम उम्र 46 वर्ष साकिन बंगुरसिया बड़े झरिया थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ को शराब रेड की कार्यवाही कर पकड़ा गया है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंगुरसिया का राजू लकड़ा अपने एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13-AV-6874 में अवैध रूप से बिक्री करने भारी मात्रा में महुआ शराब रायगढ़ की ओर ला रहा है।

    रेड कार्रवाई में आरोपित के कब्जे से मिले 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन और 2-2 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल जुमला 26 लीटर महुआ शराब कीमत 2,600/- रूपये बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13-AV-6874 सहित जप्त किया गया है। आरोपित के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुमन चौहान, आरक्षक अभय यादव और चन्द्र कुमार बंजारे शामिल थे।

    चक्रधरनगर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के माध्यम से शराब प्रकरण में जप्त स्कूटी वाहन को राजसात की कार्यवाही के लिए जिला दंडाधिकारी रायगढ़ को पत्र प्रेषित किया जा रहा है