वर्ष 2021 में 13 हजार 706 वाहनों का कराया गया पंजीयन, पिछले वर्ष की तुलना में 2009 अधिक वाहनों की बिक्री, इस वर्ष 607 ट्रेक्टरों और 11 हजार 313 दुपहिया वाहनों की बिक्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कोरोना की लगातार सम्हलती परिस्थितियों के बीच प्रदेश में इस वर्ष भी धनतेरस और दीपावली के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छा उछाल आया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दीपावली के दौरान प्रदेश में वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि क्षेत्र में उपयोग किए…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल कूद स्पर्धा का शुभारंभ, एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स ले रहे भाग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ किया। डॉ. टेकाम ने रायपुर के पंडित आर.डी तिवारी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल खेल स्पर्धा के बालक वर्ग में बस्तर और सरगुजा संभाग के मध्य खेले जाने वाले मैच का शुभारंभ फुटबॉल की किक मारकर किया। उन्होंने इसके पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और…
Read Moreसीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर कड़ाई से लगाएं अंकुश, सीमावर्ती इलाकों पर रखें कड़ी निगरानी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश, धान का अवैध परिवहन रोकने पड़ोसी राज्यों से लगने वाली सीमाओं को करें सील प्रदेश के किसी भी किसानों को धान परिवहन में नहीं हो कोई परेशानी, धान का अवैध परिवहन करने वालों पर करें कठोरता से कार्रवाई प्रदेश में एक दिसम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान के अवैध परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी जिला…
Read Moreमवेशी व जमीन बटवारे को लेकर घर में हुआ विवाद, आरोपी पुत्र ने मां व भाई से की मारपीट और विवाद, मवेशी लेकर जा रहा था ओडिसा की ओर, मां की रिपोर्ट पर पुत्र हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर……..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रकरण के बारे में पुलिस ने बताया कि चौकी पण्डरापाठ क्षेत्र की रहने वाली प्रार्थिया बुजूर्ग महिला ने दिनांक 26.10.2021 को चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके 2 पुत्र हैं। प्रार्थिया एवं उसके दोनों पुत्रों के मध्य गाय-भैंसा एवं जमीन का बंटवारा हो चुका है। घटना दिनांक को प्रार्थिया एवं आरोपी का भाई अपने-अपने हिस्से की भैंस-भैंसा को घर से निकाल रहे थे। उसी दौरान आरोपी जगरनाथ द्वारा अपनी मॉं एवं भाई को भैंस-भैंसा निकालने से मना करते हुये विवाद करने लगा। आरोपी जगरनाथ…
Read Moreघर से स्कूल जाने निकली नाबालिग बालिका को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर ले गया सुनसान जगह और करने लगा छेड़छाड़, आरोपी के चंगुल से छूटकर बालिका पहूंची स्कूल, परिजनों को बतायी घटना, आरोपी हुआ गिरफ्तार….जाने पूरा मामला……
थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 354 भा.द.वि. 8 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रकरण के संबंध में पुलिस ने बताया कि थाना बागबहार क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता दिनांक 08.10.2021 के प्रातः 09 बजे अपने घर से पैदल स्कूल जाने के लिये निकली थी जो गांव के सामुदायिक भवन के पास पहुंची थी उसी दौरान हीरा साय पीछे से अपने मोटर सायकल से पीड़िता के पास आया और पीड़िता को स्कूल छोड़ना बोलकर मोटर सायकल में बैठाकर अपहरण कर कुछ दूर में सुनसान…
Read Moreब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र, राज्य के हित के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राजस्व घाटा अनुदान के मापदंडों को वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुधार करने की मांग की जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को जून 2022 के पश्चात भी आगामी 5 वर्षो के लिए और जारी रखे जाने की माँग की कोल ब्लाक आबंटन के निरस्तीकरण से छत्तीसगढ़ को देय 4140 करोड़ रूपये की राशि की माँग की धान से बायो एथेनॉल बनाने की अनुमति शीघ्र देने का अनुरोध किया केंद्र द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर सेस में कमी करने की माँग की केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाने की माँग…
Read Moreमुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 23 वीं कड़ी का प्रसारण 14 नवम्बर को
इस बार उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल पर होगी बात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 23 वीं कड़ी का प्रसारण 14 नवंबर को होगा। मुख्यमंत्री लोकवाणी में इस बार उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल पर बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल ने हिड़मा लखमा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा के बड़े भाई श्री हिड़मा लखमा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Read Moreस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की राज्य स्तरीय खेल कूद स्पर्धा आज से रायपुर में
लगभग एक हजार खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स भाग लेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों की राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा 12 नवम्बर से रायपुर में होगी। इस स्पर्धा में 5 संभागों से विजेता टीमें एवं खिलाड़ी भाग लेंगे। यह राज्य स्तरीय स्पर्धा राजधानी रायपुर के 4 खेल मैदानों में आयोजित होगी, जिसमें लगभग एक हजार खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स हिस्सा लेंगे। राज्य में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के लिए पहली बार खेल-कूद स्पर्धाएं आयोजित हो रही हैं। यहां यह उल्लेखनीय…
Read Moreछत्तीसगढ़ की रायपुर में पहली बार होगा शैक्षणिक कुंभ का आयोजन, नेशनल एजुकेशन कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री
शैक्षिक समागम में शामिल होंगी ख्याति प्राप्त हस्तियां, समागम में राज्य के शैक्षिक नवाचारों का होगा प्रदर्शन शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और बुद्धजीवियों से गुलजार होगा छत्तीसगढ़ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पं. जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अतिथि होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नोबेल पुरस्कार विजेता श्री अभिजीत बनर्जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद और श्री अजय माकन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे। अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में पं.…
Read More