रायपुर- प्रदेश में 24 अगस्त से 28 सितम्बर तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान टीकाकरण केन्द्रों और आंगनबाड़ियों में 9 माह से 5 वर्ष के लगभग 26 लाख 40 हजार लाख बच्चों को विटामिन ‘ए‘ सिरप पिलाया जायेगा और 6 माह से 5 वर्ष के लगभग 27 लाख 60 हजार बच्चों को आयरन फोेलिक एसिड सिरप की खुराक दी जाएगी। कार्यक्रम का क्रियान्वयन एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले टीकाकरण दिवस को किया जाएगा। इसके अलावा टीकाकरण…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था के लिए दो मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, रायपुर शहर में मशीनों से सड़कों की सफाई का हुआ शुभारंभ
महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, विधायकगण, एमआईसी सदस्यगण उपस्थित रहे रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर रायपुर नगर निगम की स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत रायपुर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुचारू एवं आधुनिक बनाने के लिए दो मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रायपुर शहर में मशीनीकृत सफाई कार्य का शुभारंभ हो गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित किया गया। दो नवीन मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों से आज राजधानी शहर में मुख्यमंत्री निवास से सिविल लाईन होकर…
Read Moreकोरोना वेक्सिन की दो डोज ले चुके विमान यात्रियों को आरटीपीसीआर जांच से मिली छूट
रायपुर. – अन्य राज्यों से वायु मार्ग द्वारा छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए राज्य शासन ने संशोधित दिशा निर्देश जारी किए हैं। संशोधित निर्देशों के अनुसार ऐसे यात्री जिनके पास कोविड-19 टीकाकरण के दो डोज पूर्ण होने का प्रमाण पत्र हो, उन्हें आरटीपीसीआर जांच की अनिवार्यता से मुक्त रखा गया है। शेष यात्रियों के लिए 96 घण्टे पूर्व तक की निगेटिव आर.टी.पी.सी.आर. जांच रिपोर्ट का होना अनिवार्य होगा। पूर्व में जारी अन्य शेष निर्देश यथावत रहेंगे।
Read Moreमुख्यमंत्री ने 50 दिवंगत निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को दिए एक-एक लाख रूपए के चेक
रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके निवास कार्यालय में जनसमूह उमड़ पड़ा। सुबह से ही लोग मुख्यमंत्री निवास पहुचने लगे थे। प्रदेश के सभी अंचलों से आये लोग के साथ-साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई देने निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजन भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजनों से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ.…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल ने दो साल बाद भी नन्हें बालक धीमान को दूर से पहचान लिया, बैगा आदिवासी बच्चे को गोद में लेकर दुलारा
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर अपनी मां के साथ आया था धीमान रायपुर- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का बच्चों के प्रति स्नेह आज फिर एक बार देखने को मिला। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लोगों में नन्हा बालक धीमान वर्या पड़िया भी दो वर्ष बाद मुख्यमंत्री निवास आया था, उसे देखकर मुख्यमंत्री ने दूर से ही उसे पहचान लिया और धीमान को गोद में लेकर दुलारा। धीमान अपने परिजनों के साथ इसके पहले भी दो वर्ष पहले सन् 2019 में मुख्यमंत्री श्री बघेल…
Read Moreप्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम बना आदिवासी युवती डेमेश्वरी का स्वावलंबन आधार, सफल व्यवसायी बनकर महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा स्त्रोत
जगदलपुर, – महिलाओं को व्यापार-व्यवसाय में आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन को खुशहाल बनाने में शासन की विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाएं प्राणवायु एवं संजीवनी का काम कर रही हैं। खास करके निम्न एवं मध्यम वर्ग के महिलाओं को व्यापार-व्यवसाय में संबल बनाने में शासन की रोजगारमूलक योजनाएं काफी मददगार साबित हो रही हैं। इसे चरितार्थ किया है जिले के बस्तर विकासखण्ड के ग्राम घाटलोंहगा की आदिवासी युवती डेमेश्वरी पैकरा ने जो कम्प्यूटर में डीसीए करने के उपरांत भी अपने खराब आर्थिक स्थिति के कारण कम्प्यूटर से जुड़ी व्यापार-व्यवसाय में भाग्य अजमाने…
Read Moreरथ निर्माण के लिए वन परिक्षेत्रों से आने वाले पेड़ों के बदले लगाएं जाएंगे तीन गुना पेड़
जगदलपुर, – बस्तर दशहरा में रथ निर्माण के लिए वन परिक्षेत्रों से आने वाले पेड़ों के बदले संबंधित वन परिक्षेत्रों में प्रतिवर्ष रथ निर्माण हेतु काटे जाने वाले पेड़ो की तुलना में 3 गुना पेड़ लगा कर वन परिक्षेत्र हरा-भरा किया जाएगा। संबंधित वन परिक्षेत्रों में निवासरत समुदाय के लोगों द्वारा विगत एक दशक से यह माँग की जा रही है कि दशहरा उत्सव के लिए रथ निर्माण हेतु काटे जाने वाले पेड़ों के बदले नए पेड़ लगाने तथा उन पेड़ों को सुरक्षित किया जाए। इस संबंध में गत वर्ष…
Read Moreभूमि के क्रय-विक्रय के लिए पंजीयन हेतु ऑनलाइन आवेदन की मिली सुविधा
जगदलपुर- आम जनता द्वारा भूमि क्रय -विक्रय के दस्तावेजों का पंजीयन हेतु अब घर बैठे ही आवेदन किया जा सकेगा। आवेदक घर से ही ई-पंजीयन साईट www.epanjeeyan.cg.gov.in के माध्यम से भूमि-भवन आदि से संबंधित सम्पूर्ण विवरण अपलोड कर ऑनलाईन पंजीयन हेतु आवेदन कर सकेंगे एवं टोकन प्राप्त कर निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित होकर दस्तावेज का पंजीयन कराया जाना आसान हो सकेगा। इस संबंध में 16 अगस्त को उप पंजीयक कार्यालय (संयुक्त जिला कार्यालय भवन) जगदलपुर जिला बस्तर में अधीनस्थ दस्तावेज लेखकों एवं आम जनता को प्री-रजिस्ट्रेशन के संबंध…
Read Moreवर्चुअल कार्यक्रम में कुम्हारी शासकीय नवीन महाविद्यालय का हुआ शुभारम्भ
छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा हम सभी के लिए सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को दी महाविद्यालय की सौगात प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर किए जाने की घोषणा की रायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए दुर्ग जिले के कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हारी में महाविद्यालय का खुलना, शिक्षा का दीप…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब: दिनभर लगा रहा लोगों का तांता, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने फोन पर दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई
मंत्रियों, संसदीय सचिवों, विधायकों, निगम मण्डल के अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं बधाई देने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और नागरिक पहुंचे मुख्यमंत्री निवास रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों और ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्पमाला पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अनेक लोग अपने साथ जन्म दिन का…
Read More