Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • अपनी ही पत्नी को चाकू से मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर…..पढ़ें पूरी खबर……..!

    अपनी ही पत्नी को चाकू से मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर…..पढ़ें पूरी खबर……..!

    समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी विदेश कुमार पैंकरा पिता रघुवीर पैंकरा उम्र 30 साल निवासी भण्डारगांव कदमपारा उदयपुर जिला सरगुजा (छ.ग.) अपने इलाज कराने के लिए अपने पत्नी मृतिका देवती पैंकरा उम्र 26 साल के साथ दिनांक 03 जून 2024 को थाना बलौदा क्षेत्र के मिरादतार मजार आये थे। सूचक सरजू चौहान निवासी वार्ड नंबर 03 बलौदा जो रामनगर स्थित मीरादतार में चौकीदारी का काम करता है। जिसके द्वारा दिनांक 05 जून 2024 को थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03 जून 2024 को देवती नामक महिला अपने पति विदेश कुमार के साथ ईलाज कराने मीरादतार मजार बलौदा आये थे। दिनांक 05 जून 2024 को सुबह करीब 04:00 बजे सभी को (सवारियों को) सलामी के लिए उठाने के लिए गया, तो सभी को उठा रहा था मृतिका देवती पैकरा को 2-3 बार आवाज देकर उठाया जो नहीं उठी व ना कुछ बोली, तो उसके पास जाकर देखा तो देवती पैंकरा के सिर के पास चोट लगने से खून निकला था, सांस नहीं चल रहा था, उसकी मृत्यु हो गई थीं। मृतिका का पति विदेश कुमार वहां पर नहीं था, जिसकी सूचना थाना बलौदा पुलिस को मिलने पर मर्ग इंटीमेशन कायम कर, तत्काल घटना स्थल गया, निरीक्षण कर शव का पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर शव का पीएम कराया गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गंभीर चोट लगने से होना लेख किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 214/2024 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

    हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तत्काल थाना स्तर से टीम गठित किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था। विवेचना के दौरान आस-पास के व्यक्तियों से पुछताछ कर कथन लिया गया, कथन के आधार पर मृतिका का पति घटना के बाद से मौके पर उपस्थित नहीं होने पर संदेह के आधार पर गठित टीम द्वारा संदेही पति की पतासाजी हेतु उसके सकुनत भण्डारगांव, उदयपुर के लिये रवाना किया गया। जहां से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। जिसके द्वारा अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया गया कि दिनांक 03 जून 2024 को अपना ईलाज कराने अपने पत्नी देवती पैंकरा के साथ अपने गांव से मीरादतार मजार बलौदा आया हुआ था, दुसरे दिन वहीं रहकर ईलाज कराये, लेकिन अच्छा नहीं लगने से अपने पत्नी को बताया और उसे घर चलने को बोला तो वह ईलाज कराकर चलने की बात बोली, उसी रात फिर अपने पत्नी को बोला की मुझे अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन उसकी पत्नी बात नहीं मान रही थी, तो गुस्सा में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी के मुंह को हाथ से दबाकर उसके पेट में चाकू से वार कर हत्या करना स्वीकार किया और वहां से भाग गया और चाकू को मीरा दतार मजार से लगे खाली मैदान में फेंक देना बताया, जिसे आरोपी के निशानदेही पर समक्ष गवाहों के बरामद किया गया।

    प्रकरण के आरोपी विदेश कुमार पैंकरा पिता रघुवीर पैंकरा उम्र 30 वर्ष निवासी भण्डारगांव कदमपारा थाना उदयपुर जिला सरगुजा के विरुद्ध पर्याप्त अपराध धारा का सबूत पाये जाने से दिनांक 06 जून 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, हायक निरीक्षक कौशल सिदार, प्रतिभा राठौर, आरन श्याम राठौर, प्रहलाद निर्मलकर, विनोद मनहर, देवराज लसार एवं समस्त स्टफ का सराहनीय योगदान रहा है

  • शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने के मामले में आरोपी को किया गया गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया है न्यायिक अभिरक्षा में.

    शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने के मामले में आरोपी को किया गया गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया है न्यायिक अभिरक्षा में.

    समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदेहियों/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं।  इसी संदर्भ में / मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 11 अप्रैल 2024 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी कि घटना दिनांक 25 अगस्त 2023 को लोहड़ापानी थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ निवासी ब्रजेश पैंकरा प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर अपने किराये के रूम में ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है एवं घटना दिनांक के पश्चात लगातार शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित की गई हैं। अब आरोपी ब्रजेश पैंकरा द्वारा शादी करने से इंकार किया जा रहा हैं। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 210/24 धारा 376 (2-ढ) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी की पता तलाश की जा रही थी, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम ब्रजेश पैंकरा उम्र 38 वर्ष साकिन लोहड़ापानी पोस्ट मुकडेगा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़, हाल मुकाम क्वार्टर नंबर जी-04 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खोरमा थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर का होना बताया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही मेथाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उपनिरीक्षक रश्मि सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, आरक्षक ऋषभ सिंह सम्मिलित रहे।

  • अवैध शराब पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही : स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहे युवक से 192 पाव अंग्रेजी शराब जब्त…. आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

    अवैध शराब पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही : स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहे युवक से 192 पाव अंग्रेजी शराब जब्त…. आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

    समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए दिये गए निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कल शाम कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की गई है। थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की एक काले रंग की होंडा स्कूटी में एक युवक भारी मात्रा में शराब रखकर लाखा से उर्दना की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल स्टॉफ कार्यवाही के लिए रवाना किया गया।

    कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मेन रोड पर लाखा डेम नहर के पास घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा गया। संदेही अपना नाम देवब्रत प्रधान पिता व्योमेश प्रधान उम्र 18 वर्ष साकिन बेलादूला श्रीराम कालोनी रायगढ, हाल मुकाम मोदीनगर बोईरदादर थाना चकधरनगर जिला रायगढ़ बताया, जिसके पास रखे तीन बैग में 162 पाव (180ml) गोवा स्पेशल व्हिस्की, 30 पाव पार्टी स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 34.560 बल्क लीटर शराब कीमत 27,360/- रूपये मिला।

    युवक देवब्रत प्रधान द्वारा शराब परिवहन के संबंध में कोई समाधानकारक जवाब और कागजात पेश नहीं कर पाने से कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी देवब्रत प्रधान से अवैध शराब और एक बिना नंबर काला रंग होंडा एक्टिवा स्कूटी कीमत 90,000/- रुपये कुल 1,17,360/- रुपये की अपराध में जप्ती कर आरोपित देवव्रत चौहान पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 337/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। शराब रेड कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक गौतम सिंह ठाकुर, आरक्षक उत्तम सारथी और आरक्षक मनोज पटनायक सम्मिलित थे।

  • चेतना : ‘हेलमेट’ पहनकर वाहन चलाएंगे तो रहेंगे सुरक्षित और कर सकेंगे माता-पिता की लंबे समय तक सेवा – ट्रैफिक एएसपी नीरज चंद्राकार.

    चेतना : ‘हेलमेट’ पहनकर वाहन चलाएंगे तो रहेंगे सुरक्षित और कर सकेंगे माता-पिता की लंबे समय तक सेवा – ट्रैफिक एएसपी नीरज चंद्राकार.

    समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : ट्रैफिक एएसपी नीरज चंद्राकार ने कहा जिस माता-पिता ने आपको योग्य बनाया, योग्य बनाने में अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया उनकी लंबे समय तक सेवा करना आपका फर्ज बनता है और यह फर्ज आप तभी पूरा कर सकते हैं, जब आप हेलमेट पहनकर अपनी यात्रा सुरक्षित पूरी करेंगे।

    चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा विषय पर कोनी में आयोजित यातायात की पाठशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने यह बातें कहीं, इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप ने कहा कि – जब तक आपका बच्चा नादान है, उसके हाथों कोई भी वाहन देकर खतरा मोल ना ले.

    ज्ञातव्य है कि पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने “चेतना” नामक बहुउद्देशीय कार्यक्रम सामुदायिक पुलिसिंग के रूप में प्रारंभ किया है, इस कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात संबंधी जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में प्रतिदिन की भांति आज भी शहर में अनेकों यातायात की पाठशालाएं आयोजित की गई, जिनमें यूथ फॉर नेशन, स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा मंगला चौक में यातायात की पाठशाला का वृहद आयोजन किया गया। जिसमें सभी अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा पर उपस्थित विशाल जन समुदाय को यातायात के नियमों के प्रति हमेशा वफादार रहने की सलाह दी.

    इसी प्रकार कोनी मुख्य मार्ग में आयोजित यातायात की पाठशाला के माध्यम से आम लोगों को सदैव यातायात के नियमों के पालन की सलाह दी गईl इस दौरान मुख्य मार्ग से हेलमेट पहनकर जाने वालों को रोक कर पुलिस अधिकारी तथा आयोजन समिति के पदाधिकारी द्वारा गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया।

    आज कयातायात की पाठशाला के कार्यक्रमों को आयोजित करने में यूथ फॉर नेशन, इस्माइल वेलफेयर फाउंडेशन, शांता फाउंडेशन, आर्यन फिल्म, महिला जागृति समूह, नागरिक सुरक्षा संगठन महिला, अपना फाउंडेशन, श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन, रबहार थाना, कोनी थाना, जागृति समूह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है l

  • ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत सकरी पुलिस की कार्यवाही : रेस्टोरेंट में जुआ खेलते पकड़े गये आठ आरोपियों के कब्जे से नगदी जुमला 02 लाख 53 हजार रूपये, 11 नग मोबाइल, 52 पत्ती ताश की गई जप्त.

    ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत सकरी पुलिस की कार्यवाही : रेस्टोरेंट में जुआ खेलते पकड़े गये आठ आरोपियों के कब्जे से नगदी जुमला 02 लाख 53 हजार रूपये, 11 नग मोबाइल, 52 पत्ती ताश की गई जप्त.

    नाम आरोपी – 01. रामेश्वर गुप्ता पिता स्व कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 35 वर्ष सा. गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर, 02. राजू सोनी पिता बालाराम सोनी उम्र 50 वर्ष सा. जबड़ापारा सरकंडा थाना सरकंडा, 03  टंकेश साहू पिता सोनू राम साहू उम्र 45 वर्ष सा. नगरौड़ी थाना चकरभांटा, 04. असगर अली पिता मोह. साकिर उम्र 42 वर्ष सा. ताज होटल के पास देवरीखुर्द थाना तोरवा, 05. अमित वाधवानी पिता परस वाधवानी उम्र 39 वर्ष सा. सिंधी कालोनी बिलासपुर थाना सिविल लाईन्स, 06. नितीन हरपाल पिता विद्याचंद हरपाल उम्र 34 वर्ष सा.सिंधी कालोनी बिलासपुर थाना सिविल लाईन्स, 07. श्याम जायसवाल पिता फौदू राम जायसवाल उम्र 42 वर्ष सा. भरनी थाना सकरी, 08. विकास गुप्ता पिता व्ही.के. गुप्ता उम्र 44 वर्ष सा. जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग..

    समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर/सकरी : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत थाना क्षेत्र में अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा सिविल टीम व पेट्रोलिंग के माध्यम से मुखबीर से जानकारी लिया जा रहा था कि दिनांक 04 जून 2024 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम भरनी के हाली डे फैमिली रेस्टोरेंट के पास कुछ लोग ताश पत्ती पर रूपये का हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर मुखबीर पंचनामा तैयार कर गवाहों को नोटिस तामिल कर साथ में लेकर हमराह स्टॉफ के साथ में उक्त स्थान में जाकर रेड की गई।

    रेड कार्यवाही में 01. रामेश्वर गुप्ता पिता स्व. कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 35 वर्ष सा. गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर, 02. राजू सोनी पिता बालाराम सोनी उम्र 50 वर्ष सा.जबड़ापारा सरकंडा थाना सरकंडा, 03. टंकेश साहू पिता सोनू राम साहू उम्र 45 वर्ष सा. नगरौड़ी थाना चकरभांटा, 04. असगर अली पिता मोह. साकिर उम्र 42 वर्ष सा. ताज होटल के पास देवरीखुर्द थाना तोरवा, 05. अमित वाधवानी पिता परस वाधवानी उम्र 39 वर्ष सा. सिंधी कालोनी बिलासपुर थाना सिविल लाईन्स, 06. नितीन हरपाल पिता विद्याचंद हरपाल उम्र 34 वर्ष सा.सिंधी कालोनी बिलासपुर थाना सिविल लाईन्स, 07. श्याम जायसवाल पिता फौदूरा जायसवाल उम्र 42 वर्ष सा. भरनी थाना सकरी, 08. विकास गुप्ता पिता वी. के. गुप्ता उम्र 44 वर्ष सा. जूना बिलासपुर के द्वारा हाली डे होटल के पास में ताश पत्ती पर रूपये का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते हुए मिले। जिनके फड़ से 01 लाख 65 हजार रूपये,11 नग मोबाइल, 52 पत्ती ताश तथा पास से 88 हजार रूपये नगदी जुमला 02 लाख 53 हजार रूपये को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपीगणों को पकड़कर अपराध क्रमांक 0/24 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की देहाती नालसी कायम कर मय माल जप्त माल,मुलजिम एवं हमराह स्टॉफ के थाना वापस आया बाद देहाती नालसी पर से नंबरी अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 151, 107, 116 (3)  जा.फौ. के अंतर्गत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

  • रायपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से की सौजन्य मुलाकात.

    रायपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से की सौजन्य मुलाकात.

    समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं रायपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से सौजन्य मुलाकात की।

    इस अवसर पर दोनों ने बृजमोहन अग्रवाल को उनकी प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

  • सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत तकिया रोड़ स्थित सुने मकान से चोरी के प्रकरण में सरगुजा पुलिस को मिली बड़ी सफलता : मामले में पाँच शातिर आरोपी किये गए गिरफ्तार, आरोपियों से लगभग 6 लाख का मशरूका किया गया जप्त.

    सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत तकिया रोड़ स्थित सुने मकान से चोरी के प्रकरण में सरगुजा पुलिस को मिली बड़ी सफलता : मामले में पाँच शातिर आरोपी किये गए गिरफ्तार, आरोपियों से लगभग 6 लाख का मशरूका किया गया जप्त.

    समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं।  इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी समर प्रसाद जायसवाल साकिन तकिया रोड़ अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 17 मई 2024 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी के बच्चों की छुट्टी होने पर दिनांक 23 अप्रैल 2024 को प्रार्थी अपने निवास तकिया रोड़ स्थित मकान को ताला बंद कर परिवार के साथ अपने गृहग्राम धंधापुर चला गया था। दिनांक 17 मई 2024 को तकिया रोड़ स्थित निवास पहुंचने पर प्रार्थी को अपने मकान का ताला टूटने की जानकारी प्राप्त हुई, प्रार्थी बाद में घर के अंदर जाकर देखा तो घर में रखा हुआ 30 हजार रुपये नगद सहित सोने चांदी का गहना कुल कीमत लगभग 03 लाख रुपये किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 334/24 धारा 457, 380, 413 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान मामले का खुलासा करने हेतु पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना कोतवाली, विशेष पुलिस टीम एवं सायबर सेल की एक संयुक्त टीम गठित कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया, साथ ही आरोपियों के आने एवं फरार होने के संभावित रास्तों के लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन कर आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र की गई। साथ ही सीसीटीवी फूटेज के अवलोकन करने पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, आरोपियों के सम्बन्ध में साइबर सेल से आवश्यक तकनिकी जानकारी प्राप्त कर मामले के आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को जिला कोरिया एवं जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रवाना किया गया था।

    संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना पटना पुलिस एवं थाना चिरमिरी पुलिस की सहायता से मामले में शामिल आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) दीपक देवास उम्र 22 वर्ष साकिन बड़ी बाजार टिकरापारा थाना बड़ी बाजार जिला एम.सी.बी., (02) रिजवान रहमान उम्र 21 वर्ष साकिन बड़ी बाजार चिरमिरी थाना बड़ी बाजार जिला एम.सी.बी, (03) बादल कुशवाहा कान्छी उम्र 21 वर्ष साकिन छोटी बाजार चिरमिरी थाना बड़ी बाजार जिला एम.सी.बी. का होना बताया गया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया गया कि घटना कारित करने हेतु मामले में शामिल आरोपी रामकुमार साहू कटकोना थाना पटना जिला कोरिया के कहने पर आरोपी दीपक देवास, रिजवान् रहमान एवं बादल कुशवाहा कान्छी आपस में इकट्ठा होकर अम्बिकापुर स्थित तकिया रोड़ के मकान में चोरी करने हेतु आना बताये। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के मास्टरमाइंड शातिर आरोपी रामकुमार साहू की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा अपना नाम (04) रामकुमार साहू उर्फ़ अनमोल उम्र 32 वर्ष साकिन कटकोना थाना पटना जिला कोरिया का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि प्रकरण में शामिल अम्बिकापुर निवासी आरोपी अमित जायसवाल से आरोपी रामकुमार साहू का 06 माह पूर्व से जान पहचान हैं।  अम्बिकापुर आने-जाने के दौरान दोनों एक दूसरे से मिलते थे, इसी दौरान रामकुमार साहू और अम्बिकापुर निवासी अमित जायसवाल द्वारा मिलकर सुने मकान में चोरी करने की योजना बनाई गई, बाद में अमित जायसवाल द्वारा तकिया रोड़ स्थित सुने मकान की तलाश कर आरोपी रामकुमार साहू को सूचित किया गया।

    आरोपी रामकुमार साहू द्वारा चोरी की घटना कारित करने हेतु चिरमिरी जिला एम.सी.बी. के 03 आरोपियों दीपक देवास, रिजवान रहमान एवं बादल कुशवाहा कान्छी को सुने मकान में चोरी की घटना कारित करने के लिए बुलाया गया और दीपक देवास के साथ सभी आरोपियों को अम्बिकापुर भेजा और प्रकरण में शामिल स्थानीय आरोपी अमित जायसवाल अन्य आरोपी दीपक देवास को अपने दोपहिया वाहन में बैठा कर घटना स्थल की रेकी कराया। रेकी करने के बाद अमित जायसवाल अपने घर चला गया और आरोपियों के सम्पर्क में बना हुआ था, उसी रात घटना दिनांक 15 मई 2024 को दीपक देवास अपने अन्य दोनों साथी रिजवान रहमान एवं बादल कुशवाहा कान्छी के साथ मिलकर तकिया रोड़ स्थित सुने मकान में घुसकर ताला तोड़कर 30000/- नगदी समेत 03 लाख रुपये की सोने-चांदी की चोरी की घटना कारित की गई और घटना पश्चात सभी आरोपी अलग-अलग फरार होकर रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर के पास पहुंचे, बाद में आरोपी रामकुमार साहू अपने मोटरसायकल से अम्बिकापुर आकर दीपक देवास एवं अन्य साथियो से मकान से चोरी किया गया सोना-चांदी एवं नगदी रकम लेकर चला गया एवं सभी आरोपी मौक़े से फरार हो गए।

    बाद में आरोपी रामकुमार साहू बिलासपुर आईसीआईसीआई बैंक जाकर सोने के गहनो को गिरवी रखकर लगभग 04 लाख रुपये नगद प्राप्त किया और चांदी को अज्ञात व्यक्ति को 17,000/- रुपये में बेचना बताया। आरोपी को प्राप्त रकम में से 1,05,000/- रुपये अमित जायसवाल को देना बताया, आरोपी दीपक को 1,00,000/- रुपये देना बताया एवं आरोपी के पास 30,000/- नगद रकम शेष होना बताया एवं अन्य शेष रकम खाने पीने में ख़र्च होना एवं सट्टा में हार जाना बताया हैं। आरोपी दीपक देवास द्वारा रिजवान् को 15,000/- रुपये एवं अन्य साथी बादल को 25,000/- रुपये देना बताया, शेष रकम ख़र्च होना बताया हैं, आरोपी रिजवान् एवं बादल द्वारा उपरोक्त रकम खाने पीने में ख़र्च होना एवं सट्टा में हार जाना बताया है। प्रकरण में शामिल स्थानीय आरोपी अमित कुमार जायसवाल की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया आरोपी द्वारा अपना नाम (05) अमित कुमार जायसवाल उम्र 36 वर्ष साकिन सलका डेडरी जिला सूरजपुर हाल मुकाम केनाबांध अम्बिकापुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया एवं हिस्से में प्राप्त रकम 01 लाख को खाने पीने में खर्च होना एवं सट्टा में हार जाना बताया हैं। आरोपियों के कब्जे से चांदी के गहने को बेचने पर प्राप्त रकम 17,000/- रुपये, नगद रकम 30,000/- रुपये कुल रकम 47,000/- रुपये नगद एवं 05 नग मोबाइल, ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटरसायकल बरामद किया गया हैं। आरोपी रामकुमार साहू के निशानदेही पर विधिपूर्ण कार्यवाही करते हुए सोने का अंगूठी 04 नग, 01 नग लॉकेट, 02 नग कंगन, 04 नग दाना, 01 नग सोने का हार कुल वजन 101 ग्राम बाजार मूल्य कीमत लगभग 5,35,527/- रुपये जप्त किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।

    इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही मेथाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, सहायक उपनिरीक्षक विनय सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक दुबे, सहायक उपनिरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सूरज राय, महिला आरक्षक सरस्वती आयाम, आरक्षक उपेंद्र सिंह, आरक्षक विवेक राय, आरक्षक संजीव चौबे, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, आरक्षक विकाश सिंह, आरक्षक कुंदन सिंह, आरक्षक अंशुल शर्मा, आरक्षक राकेश शर्मा, आरक्षक राहुल सिंह, आरक्षक रमेश राजवाड़े, आरक्षक अशोक यादव सम्मिलित रहे।

  • ग्राम समकेरा में अवैध शराब पर तमनार पुलिस की कार्रवाई : 15 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…… आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

    ग्राम समकेरा में अवैध शराब पर तमनार पुलिस की कार्रवाई : 15 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…… आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

    समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में कल दिनांक 04 जून 2024 को माईनर एक्ट की कार्यवाही के लिये तमनार पुलिस द्वारा ग्राम गोहडीडीपा, महलोई, समकेरा, खुरूसलेंगा, रायपारा, धौराभांठा जाकर मुखबीरों से गांव की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई।

    इसी दरम्यान तमनार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम समकेरा में कृष्णा चौहान अपने घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है। तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर रेड कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपित कृष्णा चौहान से 20 लीटर क्षमता वाले डिब्बा में रखा करीबन 15 लीटर महुआ शराब (कीमत 3,000/- रूपये) एवं शराब बिक्री की रकम 100/- रूपये  की जप्ती की गई है। आरोपी कृष्णा चौहान पिता स्वर्गीय अमरसाय चौहान उम्र 51 वर्ष सा. समकेरा थाना तमनार जिला रायगढ़ के कृत्य पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 151/24 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संतोष कुमार कुर्रे, आरक्षक भीष्मदेव सागर और आरक्षक अनूप मिंज सम्मिलित थे।

  • महिला ने डेढ़ साल के अपने ही दुधमुंहे बच्चे की गला दबाकर की हत्या…..पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर.

    महिला ने डेढ़ साल के अपने ही दुधमुंहे बच्चे की गला दबाकर की हत्या…..पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर.

    समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल दिनांक 04 जून 2024 की सुबह डायल-112 के माध्यम से घरघोड़ा राइनो को इवेंट मिला था कि ग्राम बरौनाकुण्डा जूनाडीह में एक महिला द्वारा उसके डेढ़ साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घरघोड़ा राइनो में कार्यरत आरक्षक दीपक खलखो द्वारा थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी को इवेंट की जानकारी देकर मौके पर रवाना हुआ।

    घटनास्थल पर पहुंची घरघोड़ा पुलिस द्वारा शव एवं घटना-स्थल का निरीक्षण, पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव को पीएम के लिये रवाना किया गया। घटना के संबंध में सरपंच समेश्वर साय राठिया ने बताया कि मृत बालक – आयुष धोबी उम्र करीब डेढ साल (1.5 साल) को उसकी मां श्रीमती लक्ष्मी धोबी द्वारा दिनांक 04 जून 2024 के रात्रि करीब सुबह 03:30 बजे गला दबा कर हत्या कर दिया गया है। पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। घटना के संबंध में मर्ग क्रमांक 66/2024 धारा 174 सीआरपीसी से आरोपिया पर अपराध क्रमांक 178/2024 धारा 302 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    आरोपिया श्रीमती लक्ष्मी धोबी पति मधुकुमार धोबी उम्र 21 वर्ष सा. बरौनाकुण्डा जूनाडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) से पूछताछ करने पर उसने बताया कि कल रात्रि घर के अंदर बच्चे के साथ सोयी थी, पति आंगन पर सोया था। वह कई दिनों से आत्महत्या का विचार की थी, आत्महत्या के बाद बेटा अनाथ हो जायेगा सोच कर पहले बेटे का हाथ से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपिया को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर अबोध बालक की हत्या मामले में आरोपिया की तत्काल गिरफ्तारी में निरीक्षक थाना प्रभारी घरघोड़ा अमित तिवारी, एएसआई राजेश मिश्रा, आरक्षक राजेश राठौर, आरक्षक किशोर राठौर, आरक्षक दीपक खलखो, महिला आरक्षक गायत्री यादव, महिला आरक्षक रश्मि तिर्की सम्मिलित थी।

  • लोकसभा निर्वाचन 2024 : ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा जनों ने मनाया जश्न, प्रदेश की जनता का हृदय से माना आभार.

    लोकसभा निर्वाचन 2024 : ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा जनों ने मनाया जश्न, प्रदेश की जनता का हृदय से माना आभार.

    समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय क्षेत्र में से 10 संसदीय क्षेत्र में मिली ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा जनों ने जश्न मनाया। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में काफी संख्या में उपस्थित भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत को पूरी विनम्रता से स्वीकार कर इसे पूरे छत्तीसगढ़ की जीत बताया है। पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने और विश्व-मंच पर भारत के गौरव को पुनर्प्रतिष्ठित करने के लिए प्रदेश की जनता का हृदय से आभार मानकर बधाई भी दी है।

    मंगलवार की शाम एकात्म परिसर में भाजपा जनों ने जबरदस्त जश्न मना कर होली और दिवाली का आतिशी व रंगीन नजारा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, पूर्व विधायक नंदे साहू, छगनलाल मूंदड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, अशोक बजाज, मिनल चौबे, अमरजीत छाबड़ा, हरीश ठाकुर, प्रवक्ता प्रवीण साहू, सुनील चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।