मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का जाना हाल-चाल, घायल जवानों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुए वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना और घायल जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी ली। नवागढ़ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र लहरे ने बताया कि  इस घटना में 15 पुलिस जवानों को सामान्य चोट आई थी। जिनका शिवरीनारायण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। उपचार के बाद वे बिलासपुर जिले के लिए वापस रवाना…

Read More

मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री सुगम सड़क के लिए 1.02 करोड़ रूपए स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना आरंग क्षेत्र के शासकीय भवनों के पहुंच मार्ग निर्माण हेतु 01 करोड़, 02 लाख, 38 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर स्वीकृत कार्यों में ग्राम गुल्लू में शासकीय हाई स्कूल भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख 38 हजार रुपये, कोसरंगी में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख…

Read More

जशपुर जिले में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए विद्यार्थी उत्साह से लगवा रहे टीके, 15 से 18 आयु वर्ग के स्कूली बच्चो का सतत किया जा रहा टीकाकरण

12वी का छात्र सुभाष ने जागरूकता का परिचय देते हुए बिना किसी डर के लगवाया टीका सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से टीका लगवाने एवं कोविड नियमों का पालन करने किया अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष के बच्चो का टीकाकरण 3 जनवरी 2022 से प्रारंभ किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण हेतु कार्ययोजना तैयार कर आगामी तीसरी लहर को देखते हुए युद्धस्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। इस हेतु जिले के समस्त स्कूलों में शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य…

Read More

जशपुर जिले में महाअभियान चलाकर 15 से 18 आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों का प्राथकिता से किया जा रहा टीकाकरण, अब तक लगभग 29 हजार विद्यार्थियों का किया जा चुका है टीकाकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का शत् प्रतिशत टीकाकरण हेतु महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के सभी विकासखंडो के चयनित शासकीय व निजी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण महाअभियान चलाकर पात्र विद्यार्थियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुल दर्ज 45257 विद्यार्थियों में से 15 से 18 आयु वर्ष तक के…

Read More

जशपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों के घर जाकर कर किया जा रहा है कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश एवं एसडीएम पत्थलगांव के मार्गदर्शन में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के टीम द्वारा पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों का घर-घर जाकर कर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है और पॉजिटीव आने वाले मरीज को होम आईसोलेशन या कोविड केयर सेंटर में रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही कन्टेंमेंट क्षेत्र के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समझाईश देते हुए दुकान बंद करने के लिए अपील किया जा रहा है।

Read More

कोरोना संक्रमण से बचाने जशपुर जिले के आस्ता साप्ताहिक बाजार को कराया गया बन्द

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के टीम द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए, लोगों को संक्रमण से बचाने तथा कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए आज मनोरा विकासखण्ड के आस्ता साप्ताहिक बाजार को पूर्ण रूप से बन्द कराया गया है और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाने के लिए भी कहा गया है।

Read More

जशपुर जिले में शासकीय एवं अशासकी महाविद्यालयों के संचालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी, समस्त कक्षाओं का संचालन ऑनलाईन पद्धति से करने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु निर्देश जारी किया गया है। उक्त निर्देश में प्रदेश के राजकीय, निजी विश्वविद्यालयों एवं शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2021-22 में अध्यापन एवं अध्ययन तथा परीक्षाओं के संबंध में निर्देशित किए गए है। जारी निर्देश में विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए समस्त कक्षाओं का संचालन ऑनलाईन पद्धति से करने के निर्देश दिए गए हैं। शैक्षणिक, अशैक्षणिक अमले को एक-तिहाई रोस्टर पद्धति से उपस्थित रहने के कहा गया…

Read More

बिना मास्क घूमने वालों पर नियमित रूप से करें कार्यवाही, होम आइसोलेशन की जानकारी नहीं देने वालो पर होगी कार्रवाई, जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

होम आइसोलेशन, नियंत्रण कक्ष, कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग या कोरोना नियंत्रण के लिए लगी ड्यूटी वाले तत्काल अपनी उपस्थिति दर्ज कराए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोरोना वायरस के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने बिना मास्क घर से बाहर निकलने वालों पर नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसी तरह कोरोना संक्रमित लोग  शासन द्वारा जारी होमआइसोलेशन की प्रक्रिया की प्रक्रिया का पालन  नही कर रहे है,ऐसे लोगों पर वैधानिक कार्रवाई करने…

Read More

10 रास मवेशियों की तस्करी कर रहे 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना दुलदुला में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 07/22 धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषि पशु परि. अधि. 2004 का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14.01.2022 को थाना दुलदुला को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम बम्हनी से घुमाडांड़ जाने वाली कच्ची सड़क तरफ से कुछ लोग 10 रास मवेशियों को बेदर्दी से मारते-पीटते, हांकते हुये झारखंड प्रांत की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतोष सिंह हमराह स्टॉफ के मौके पर जाकर आरोपियों की घेराबंदी…

Read More

बाईक चोरी कर छुपा कर रखा था, पुलिस को मिली खबर चोरी की बाईक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना तपकरा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 06/22 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रार्थी चिंताहरण पैंकरा निवासी खक्सीटोली थाना तपकरा ने दिनांक 13.01.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दिनांक 04.01.2022 की रात्रि में अपने घर के आंगन में अपना हीरो आई स्मार्ट मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 14 एम.डी. 5429 को खड़ी कर सो गया था। सुबह उठकर देखा तो इसकी मोटर सायकल को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया था। प्रार्थी अपने मोटर सायकल का काफी पता-तलाश किया, पता…

Read More