समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का शत् प्रतिशत टीकाकरण हेतु महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के सभी विकासखंडो के चयनित शासकीय व निजी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण महाअभियान चलाकर पात्र विद्यार्थियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुल दर्ज 45257 विद्यार्थियों में से 15 से 18 आयु वर्ष तक के…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
जशपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों के घर जाकर कर किया जा रहा है कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश एवं एसडीएम पत्थलगांव के मार्गदर्शन में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के टीम द्वारा पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों का घर-घर जाकर कर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है और पॉजिटीव आने वाले मरीज को होम आईसोलेशन या कोविड केयर सेंटर में रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही कन्टेंमेंट क्षेत्र के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समझाईश देते हुए दुकान बंद करने के लिए अपील किया जा रहा है।
Read Moreकोरोना संक्रमण से बचाने जशपुर जिले के आस्ता साप्ताहिक बाजार को कराया गया बन्द
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के टीम द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए, लोगों को संक्रमण से बचाने तथा कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए आज मनोरा विकासखण्ड के आस्ता साप्ताहिक बाजार को पूर्ण रूप से बन्द कराया गया है और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाने के लिए भी कहा गया है।
Read Moreजशपुर जिले में शासकीय एवं अशासकी महाविद्यालयों के संचालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी, समस्त कक्षाओं का संचालन ऑनलाईन पद्धति से करने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु निर्देश जारी किया गया है। उक्त निर्देश में प्रदेश के राजकीय, निजी विश्वविद्यालयों एवं शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2021-22 में अध्यापन एवं अध्ययन तथा परीक्षाओं के संबंध में निर्देशित किए गए है। जारी निर्देश में विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए समस्त कक्षाओं का संचालन ऑनलाईन पद्धति से करने के निर्देश दिए गए हैं। शैक्षणिक, अशैक्षणिक अमले को एक-तिहाई रोस्टर पद्धति से उपस्थित रहने के कहा गया…
Read Moreबिना मास्क घूमने वालों पर नियमित रूप से करें कार्यवाही, होम आइसोलेशन की जानकारी नहीं देने वालो पर होगी कार्रवाई, जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
होम आइसोलेशन, नियंत्रण कक्ष, कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग या कोरोना नियंत्रण के लिए लगी ड्यूटी वाले तत्काल अपनी उपस्थिति दर्ज कराए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोरोना वायरस के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने बिना मास्क घर से बाहर निकलने वालों पर नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसी तरह कोरोना संक्रमित लोग शासन द्वारा जारी होमआइसोलेशन की प्रक्रिया की प्रक्रिया का पालन नही कर रहे है,ऐसे लोगों पर वैधानिक कार्रवाई करने…
Read More10 रास मवेशियों की तस्करी कर रहे 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना दुलदुला में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 07/22 धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषि पशु परि. अधि. 2004 का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14.01.2022 को थाना दुलदुला को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम बम्हनी से घुमाडांड़ जाने वाली कच्ची सड़क तरफ से कुछ लोग 10 रास मवेशियों को बेदर्दी से मारते-पीटते, हांकते हुये झारखंड प्रांत की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतोष सिंह हमराह स्टॉफ के मौके पर जाकर आरोपियों की घेराबंदी…
Read Moreबाईक चोरी कर छुपा कर रखा था, पुलिस को मिली खबर चोरी की बाईक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना तपकरा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 06/22 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रार्थी चिंताहरण पैंकरा निवासी खक्सीटोली थाना तपकरा ने दिनांक 13.01.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दिनांक 04.01.2022 की रात्रि में अपने घर के आंगन में अपना हीरो आई स्मार्ट मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 14 एम.डी. 5429 को खड़ी कर सो गया था। सुबह उठकर देखा तो इसकी मोटर सायकल को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया था। प्रार्थी अपने मोटर सायकल का काफी पता-तलाश किया, पता…
Read Moreदुर्घटना ब्रेकिंग: एनएच 43 पर बस व कार में हुई टक्कर, तीन गंभीर घायल
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज, कुनकुरी. एनएच 43 पर नगर से लगभग 6 किलोमीटर दूर ग्राम महुवाटोली में रात्री लगभग 8 बजें बस और कार में हुई भीषण टक्कर में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिन्हे कुनकुरी के निजी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के उपरांत रेफर किये जाने की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त हुई है। दुर्घटना में कुनकुरी आजाद मोहल्ला निवासी महताब आलम, इमरान आलम व तबरेज अंसारी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ से जशपुर की…
Read Moreकुनकुरी नगर में मास्क का प्रयोग न करने वाले 17 लोगों पर हुई चालानी कार्यवाही, वसूले गये 2350 रूपये,दुलदुला ग्राम में दुकाने खुलेंगी प्रातः 9 से सायं 4 बजें तक, साप्ताहिक बाजार रहेंगा बंद
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज, कुनकुरी. जशपुर जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा आम लोगों एवं व्यवसायियों से कोरोना गाईडलाईन का गंभीरता से पालन करने की की गई व्यवस्था के बीच मास्क लगाने के प्रति चूक करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही का अभियान कुनकुरी नगर में तहसीलदार कुनकुरी के मार्गदर्शन में नगर पंचायत प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। बस स्टैण्ड एवं नगर के प्रमुख मार्गो पर की गई इस कार्यवाही के अन्तर्गत 17 लोगो…
Read Moreकोरोना संक्रमण रोकथाम के लिये नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा व्यापारियों की बुलाई गई बैठक, समय को लेकर बनी सहमति
प्रारंभिक निर्णय के अनुसार प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक खुलेंगी दुकाने समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण कुनकुरी नगर पंचायत द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी के निर्देश पर नगर के व्यापारियों की एक बैठक बुलाकर व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोलने की समयावधि को लेकर चर्चा की गई। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन के संबंध में लिये गये निर्णय की सूचना नगर में मुनादी के माध्यम से कराने की मांग भी उपस्थित व्यापारियों द्वारा की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो एवं सीएमओं पुष्पा खलखो की…
Read More