महमरा घाट में लैंडस्केपिंग का होगा कार्य, सुकून से शाम बिताने के लिए होगी बेहतरीन जगह

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये निर्देश, घाट के किनारे किया निरीक्षण, निगम को जल्द प्रस्ताव तैयार करने दिये निर्देश मुक्तिधाम में चल रहे कार्यों का भी किया निरीक्षण, अंतिम चरण में हैं कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. दुर्ग. महमरा घाट में लैंडस्केपिंग और सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। लोग इस घाट में खूबसूरत शिवनाथ नदी का नजारा लेते हुए सुकून महसूस करें, इसके लिए विशेष तौर पर प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। कलेक्टर ने आज महमरा घाट के निरीक्षण के दौरान यह निर्देश आयुक्त श्री हरेश मंडावी को दिये। उन्होंने कहा कि…

Read More

आस्था ने किया जिले का नाम रौशन, कलेक्टर ने पीएससी में प्रथम स्थान पर चयनित आस्था बोरकर को उनके घर जाकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की टॉपर आस्था बोरकर को उनके घर जाकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आस्था को मिठाई खिलाई तथा उनके माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि आस्था ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम स्थान पर चयनित होकर जिले का नाम रौशन किया है। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह…

Read More

वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में मनाया गया “शिक्षा दीप पर्व”

“अप: दीप भव: कार्यक्रम” में दीपावली पर छात्र-छात्राएं बिखेरेंगे शिक्षा और ज्ञान की रौशनी  – बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी, वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की पहल एवं प्रेरणा से दीपावली पर्व के अवसर पर छात्र-छात्राएं, बालिकाएं,युवाजन “शिक्षा दीप पर्व” मनाकर शिक्षा और ज्ञान की रौशनी बिखेरेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत कर दिनांक 30 अक्टूबर को दीप पर्व के अवसर पर शासकीय मध्यमिक शाला दुर्गा चौक अंग्रेजी माध्यम नगरी में बालिकाओं,छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की…

Read More

महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि स्वरूप मुख्यमंत्री ने की घोषणा, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में रघुपति राघव और वैष्णव जन का होगा नियमित गायन

राज्य के बच्चों में राष्ट्रीय एकता व समरसता की भावना को मजबूत करने के लिए शासन ने लिया निर्णय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के बच्चों को गांधीजी के विचारों से संस्कारित करने के लिए उनके दो प्रिय भजनों ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जी..’ का नियमित गायन छत्तीसगढ़ के स्कूलों में किया जाएगा। श्री बघेल ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व…

Read More

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर किया नमन

देखे विडियो : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री का संदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर   श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और…

Read More

गांजा व अन्य नशे के अवैध कारोबार की तस्करी रोकने ओड़िसा सीमा के लावाकेरा एवं कोल्हेनझरिया चेक पोस्ट बेरियर का पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, जवानों को दिये आवश्यक निर्देश

लावाकेरा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस टीम को 3000 रूपये नगद ईनाम से किया पुरस्कृत पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर किया गया निराकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. शनिवार को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल आईपीएस द्वारा थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोल्हेनझरिया में लगाये गये पुलिस चेक पोस्ट बेरियर एवं थाना तपकरा अंतर्गत लावाकेरा चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान पुलिस के समस्त अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य पर उपस्थित मिले। पुलिस अधीक्षक ने उक्त चेक पोस्ट को संवेदनशील बताते हुये उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से अत्यंत…

Read More

राष्ट्रीय एकता दिवस : देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने शपथ दिलायी। देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का सभी ने सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, उप…

Read More

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी एवं शैक्षणिक संस्थाओं में ली गयी शपथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी. शासन के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी एवं शैक्षणिक संस्थाओं में “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाया गया. इस मौके पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थित जन समुदाय को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई. बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने सभी कर्मचारियों एवं नागरिको को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण  बनाये रखने के लिए आह्वान किया. कार्यक्रम में कार्यालयीन कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे.…

Read More

बड़ी खबर: शिक्षण संस्थानों से लगातार हो रही चोरियों के मामले का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा, चोरी के माल सहित 6 आरोपी हुए गिरफ्तार

3 लाख 47 हजार रूपये के चोरी के लेपटॉप, कम्प्युटर सेट, प्रिंटर, खेल सामग्री बरामद, अपराध में प्रयुक्त 2 मोटरसाईकिल भी जप्त सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी. विगत तीन चार माह से स्कूल खुलने के साथ ही नारायणपुर एवं बगीचा क्षेत्र के विद्यालयों से चोरी हुए लेपटॉप, कम्प्युटर सेट, प्रिंटर, खेल सामग्री चोरी के पांच मामलों का बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने छः आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी दी और आरोपियों से बरामद सामग्री कीमत लगभग 3 लाख 47 हजार रूपये के बारे में…

Read More

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का रंगा-रंग समापन, नृत्य की दोनों विधाओं में झारखण्ड के नर्तक दल रहे विजेता, आदि संस्कृति, आदि दर्शन है- इसके बिना अस्तित्व अधूरा : मुख्यमंत्री

सभी के प्यार और सहयोग से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव ने अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप लिया: भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने किसान पंजीयन की तिथि को 10 नवम्बर तक बढ़ाने और राज्य में एक दिसम्बर से धान खरीदी की घोषणा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के रंगा-रंग समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि  आदिवासी संस्कृति, आदि दर्शन है। इसको आत्मसात करना होगा। इसको साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। इसके बिना हमारा अस्तित्व पूरा नहीं…

Read More