ऑपरेशन तलाश अभियान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 21 दिनों में 93 गुम इंसान सकुशल दस्तयाब. रायगढ़. 22 जून 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संचालित “ऑपरेशन तलाश” अभियान में रायगढ़ पुलिस ने सराहनीय सफलता प्राप्त की है। 1 जून से प्रारंभ इस विशेष खोज अभियान के दौरान पुलिस ने जिले से लापता 93 लोगों को सकुशल खोज निकालकर उनके परिवारों से मिलाया है। इन मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए नाबालिगों की त्वरित बरामदगी को प्राथमिकता दी गई। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
उड़ीसा से रायगढ़ लाई जा रही थी नशीली कफ सिरप, चक्रधरनगर पुलिस ने पकड़ी ₹3 लाख की तस्करी, बुलेट और पल्सर पर सवार थे सिरप तस्कर, पुलिस की घेराबंदी में फंसे पांचों आरोपी, गिरफ़्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर जेल.
आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 274/2025 धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज. रायगढ़. 22 जून 2025 : रायगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में उड़ीसा से प्रतिबंधित WINCEREX कफ सिरप की तस्करी में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 110 शीशी नशीली कफ सिरप, दो बाइक (बुलेट और पल्सर), चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल बरामदगी की कीमत लगभग ₹3 लाख आंकी गई है। मादक पदार्थों की तस्करी पर…
Read Moreकिसान ने मक्का से रच दी सफलता की नई इबारत : धान छोड़ मक्का अपनाया…पत्थलगांव के किसान मालती मोहन ने कर दिखाया कमाल, दो एकड़ में कमाए ₹88,200 कम पानी, कम लागत और ज्यादा मुनाफा.
गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाया दुगुना लाभ. जशपुर. 22 जून 2025 : पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम काडरो के किसान श्री मालती मोहन ने गर्मी के मौसम में पारंपरिक धान की बजाय मक्का की खेती कर जबरदस्त लाभ अर्जित किया है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं के माध्यम से किसान ने 2 एकड़ में मक्का बोकर ₹1 लाख की आमदनी प्राप्त की, जिससे उसे ₹88,200 का शुद्ध लाभ मिला।…
Read Moreगांव के बच्चों ने थामा बदलाव का झंडा : बस्ता में खुला पहला व्यवहार कॉर्नर, बच्चों ने खुद संभाली कमान, बाल विवाह, साइबर सुरक्षा और शिक्षा पर कर रहे संवाद, जशपुर के बस्ता गांव में बच्चों की अद्भुत पहल.
बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर, गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य. जशपुर. 22 जून 2025 : जिले के बस्ता गांव में बच्चों की सोच और जागरूकता ने नया इतिहास रच दिया है। समग्र शिक्षा, यूनिसेफ और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल “रूप नहीं गुण” कार्यक्रम के अंतर्गत बस्ता में जिले का पहला व्यवहार कॉर्नर स्थापित किया गया है। यहाँ गांव के बच्चे स्वयं आगे आकर बाल विवाह, साइबर सुरक्षा, शिक्षा और सोशल मीडिया जैसे गंभीर विषयों पर जागरूकता फैला रहे हैं। जिला…
Read More‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ : न्याय की भूमि पर स्वास्थ्य का संगम, जशपुर जिला न्यायालय में योग दिवस पर दिखा अद्भुत उत्साह, जशपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ ऊर्जा और अनुशासन का संगठित प्रदर्शन.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ जिला एवं न्यायालयों में मनाया गया योग दिवस. जशपुर. 22 जून 2025 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के अंतर्गत जिला न्यायालय जशपुर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्येन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों ने भाग लिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई…
Read Moreजूनियर रॉलबॉल विश्वकप 2025 : छत्तीसगढ़ की आवाज़ गूंजेगी केन्या में, जसवंत क्लॉडियस को मिला जूनियर रॉलबॉल वर्ल्डकप में कमेंट्री का आमंत्रण, करेंगे लाइव कमेंट्री.
आगामी 22 से 29 जून तक केन्या के नैरोबी शहर में किया जा रहा है पहली जूनियर रॉलबॉल विश्वकप 2025 का आयोजन. रायपुर. 22 जून 2025 : केन्या के नैरोबी शहर में 22 से 29 जून तक आयोजित होने वाले पहले जूनियर रॉलबॉल विश्वकप 2025 में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कमेंटेटर जसवंत क्लॉडियस भारत की ओर से आंखों देखा हाल सुनाएंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में विश्वभर की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें भारत की बालक व बालिका टीमें भी शामिल हैं। आगामी 22 से 29 जून तक केन्या के नैरोबी…
Read Moreऑपरेशन आघात की बड़ी सफलता : रनपुर में अंग्रेजी शराब का गुप्त अड्डा ध्वस्त, पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा, हजारों की अंग्रेजी शराब के जखीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जशपुर पुलिस का कड़ा एक्शन.
एसएसपी को मिली थी रनपुर में अवैध शराब बिक्री की सूचना, छापेमारी करने रनपुर भेजी विशेष पुलिस टीम, मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रनपुर का पुलिस ने छापामारी कर 30 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब को किया जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार. आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में क्रमशः 34(1)(क) व 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार आरोपी – 1. वैभव महानंदे, उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रनपुर, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर (छ.ग). 2. पवन कुमार चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रनपुर भंडारटोली, थाना नारायणपुर, जिला…
Read Moreजब उम्मीद की डोर थमने लगी… मुख्यमंत्री बने संबल : मुख्यमंत्री की मदद बनी शालू के सपनों की सीढ़ी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- “बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं”
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया को दी वीडियो कॉल पर शुभकामनाएं मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशील पहल: एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए ₹1.70 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की रायपुर 22 जून 2025/ छत्तीसगढ़ की बेटी और 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान की लहर दौड़ गई, जब स्वयं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें वीडियो कॉल कर न सिर्फ शुभकामनाएं दीं, बल्कि उनके सपने को पूरा करने…
Read Moreरथयात्रा पर्व पर यात्रियों को तोहफा : गोंदिया-खुर्दारोड के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, त्योहारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने शुरू की रथयात्रा स्पेशल ट्रेन सेवा….जानें समय और रूट.
गोंदिया–खुर्दारोड–गोंदिया 5 फेरे के लिए रथयात्रा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की सुविधा गोंदिया से खुर्दारोड के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री होंगे लाभान्वित बिलासपुर. 21 जून 2025 : आगामी रथयात्रा उत्सव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गोंदिया–खुर्दारोड–गोंदिया के मध्य 5 फेरों के लिए विशेष रथयात्रा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (08893/08894) चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन रथयात्रा पर्व के दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा के प्रमुख स्थलों से होते हुए चलेगी, जिससे यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।…
Read Moreरेलवे बना योग का रंगमंच : बिलासपुर में महाप्रबंधक से लेकर स्कूली बच्चों तक ने किया सामूहिक योग, ‘करें योग, रहें निरोग’ – योग दिवस पर रेलवे में दिखी अनुशासन और उत्साह की अनोखी तस्वीर.
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में विविध कार्यक्रमों के साथ योग शिविर का आयोजन न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम में महाप्रबंधक एवं अधिकारियों ने किया योगाभ्यास, नियमित योग करने का लिया संकल्प बिलासपुर. 21 जून 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यालय समेत तीनों रेल मंडलों, प्रमुख स्टेशनों और विभिन्न कार्यस्थलों पर सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश सहित वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों…
Read More