खैरागढ़ विश्वविद्यालय : राज्यपाल से सौजन्य भेंट करने पहुंचीं कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर.

समदर्शी न्यूज़ – खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल तथा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री विश्वभूषण हरिचंदन से 7 जनवरी 2024 को राजभवन में विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर ने भी सौजन्य भेंट की। उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते महामहिम की धर्मपत्नी तथा प्रदेश की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन निजी प्रवास पर खैरागढ़ पहुंचीं थीं। इस दौरान भी कुलपति डॉ. चंद्राकर ने श्रीमती हरिचंदन से भेंट की। इस अवसर पर…

Read More

दुर्घटना ब्रेकिंग : डंफर ने मोटर साइकल को रौंदा, मौके पर ही चालक युवक और सवार युवती की मौत, मौके पर पहुँची पुलिस…….. कर रही विवेचना !

समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी/दोकड़ा : अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार डंफर ने एक बाइक को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे बाइक चालक युवक और सवार युवती दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार घटना जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के पुलिस चौकी क्षेत्र दोकड़ा के मुख्य मार्ग गरिया मुंडा के समीप की है। जहां आज सुबह 9:30 बजे दोकड़ा से फरसाबहार जा रही डंफर क्रमांक सीजी 13 एबी 4875  को तेज रफ्तार से चलाते हुए चालक ने सामने से…

Read More

हसदेव वन कटाई क़े विरोध में हो रहे आंदोलन में शामिल होने पहुँचे पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, उनके साथ सैकड़ों की संख्या में गए थे कांग्रेसजन भी.

हसदेव अरण्य पर पीसीसी अध्यक्ष का भाषण – जल जंगल जमीन पर मूल निवासियों का जंगल में रहने वालों का पहला हक है. कांग्रेस जंगल की कटाई का विरोध करती है, यह भाजपा की अडानी परस्त नीति का परिणाम है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : जब विधानसभा के चुनाव हो रहे थे, तब राहुल गांधी जी ने कहा था ईवीएम पर बटन कमल का दबेगा तो वीवीपैट से अडानी निकलेगा। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही यह कथन सत्य साबित होने लगा है। भाजपा सरकार द्वारा अडानी के हितों…

Read More

निर्माणाधीन मकान में जुआ की सूचना पर साइबर सेल और जूटमिल पुलिस की टीम ने की रेड….दस जुआरियों से 1,80,570/- रूपये नगद जप्त, थाना जूटमिल में जुआरियों पर जुआ एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही…..!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर कार्यवाही के क्रम में कल 6 जनवरी की रात्रि सुश्री होटल के पीछे एक निर्माणाधीन मकान के भीतर जुआ की सूचना पर साइबर सेल और जूटमिल पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही में 10 जुआरियों को पकड़ा गया है। जूटमिल के पुराना बस स्टैंड के आसपास जुआ की सूचना पर जूटमिल पुलिस द्वारा पूर्व में रेड कार्यवाही किया गया था। जुआरियों द्वारा जुआ फड़ के बाहर पुलिस के आने की सूचना देने प्वाइंटर लगाकर रखने से जुआरियों को पुलिस के जुआ…

Read More

थाना प्रभारी लैलूंगा के नेतृत्व में की जा रही है मुसाफिर और बाहरी तत्वों की सघन जांच… छोटे-छोटे व्यवसाय करने के बहाने आकर रह रहे आपराधिक तत्वों पर रखी जाएगी नज़र !

मकान मालिकों को भी बाहर से आकर किराया में रहने वाले लोगों का पूरा रिकार्ड रख कर थाना में सबसे पहले मुसाफिर दर्ज कराकर मकान किराया में देने को कहा गया है. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : थाना क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों की नियमित मुसाफिरी दर्ज नहीं होने से चोरी, लूट जैसी वारदातें होते देखा गया है। ऐसे तत्व अक्सर सूने मकान और कम सदस्य वाले परिवारों पर नजर रखकर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस…

Read More

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा अलग-अलग स्थानों से जिले के सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, फेसबुक व इंस्ट्राग्राम के माध्यम् से बाल अश्लीलता से संबंधित विडियो मोबाईल से किया गया था प्रसारित.

बाल अश्लीलता से संबंधित विडियो भेजने वाले आरोपियों के विरूद्ध 08 प्रकरणों में की गई एफआईआर. सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा सूचना प्रौधोगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के अंतर्गत नियमानुसार की जा रही है कार्यवाही. महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध अपराधों पर विशेष ध्यान देने के लिए 24 घंटे नजर रखता है, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो. नाम आरोपी – (01) परमेश्वर कहरा उम्र 45 वर्ष निवासी धुरकोट थाना जांजगीर, (02) प्रदीप कुमार निषाद उम्र 23 वर्ष साकिन परसदा आरसमेटा थाना मुलमुला, (03) अनिल कुमार उम्र 31 वर्ष साकिन…

Read More

रात्रि में घर में घुसकर चोरी करने का आरोपी पुलिस द्वारा हुआ गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 40,000/- रुपए के चांदी के जेवरात, बैंक की पासबुक, गाड़ी के कागजात किए गए जप्त !

आदतन चोर आरोपी छोटू उर्फ नाना यादव पिता स्वर्गीय मनहरण यादव उम्र 29 वर्ष साकिन लोधीपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छग को धारा – 457, 380 भादवि के अंतर्गत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांण्ड में. रात्रि कोनी पेट्रोलिंग टीम द्वारा चोरी कर भाग रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया था. आरोपी छोटू यादव के विरूद्ध थाना सरकंडा में चोरी व अन्य 12 मामले तथा थाना चकरभाटा में चोरी के 02 मामले हैं पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के…

Read More

एक लाख रूपये कीमत के गांजा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही !

मुखबीर की सूचना पर बसदेई पुलिस ने घेराबंदी कर की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने एवं क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल फैलाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से ही जिले की पुलिस नशीली पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है। इसी तारतम्य में दिनांक 06 जनवरी 2024 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि 3 व्यक्ति…

Read More

घरघोड़ा पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग और किरायेदारों के सत्यापन के लिए थाना क्षेत्र में चलाया अभियान : बिना सत्यापन के किराये के मकान पर रह रहे लोगों को थाना में आधार कार्ड से कराया जा रहा है वैरिफिकेशन.

मकान किराया पर देने से पूर्व किरायेदार का अनिवार्य रूप से कराएं वैरिफिकेशन – पुलिस समदर्शी न्यू – रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर जिले में संदिग्धों की चेकिंग और किराएदारों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। 5 जनवरी को थाना जूटमिल क्षेत्र में संदिग्ध और किराएदारों के सत्यापन का अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में कल रात्रि और आज 07 जनवरी रविवार को थाना घरघोड़ा क्षेत्र में थाना प्रभारी शरद चन्द्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों की जांच…

Read More

देश भर में घर-घर पहुंचने लगे हैं श्री रामलला के दर्शनों के अक्षत : जशपुर में भी पंहुचे श्री राम मंदिर के चित्र और अक्षत, जशपुर के श्रीराम भक्तों के द्वारा पहुंचाया जा रहा है घर-घर तक.

समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : नगर के हृदय स्थल में बसे बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में सुंदरकांड के पश्चात हिंदू धर्मावलम्बी माता एवं बहनों के द्वारा श्रीराम मंदिर अयोध्या से आए निमंत्रण-पत्र के साथ अक्षत को निमंत्रण-पत्र में डालकर एवं साथ में श्रीराम मंदिर चित्र को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं, युवाओं द्वारा जशपुर में गली मोहल्ले के हर घर-घर में जाकर अयोध्या से आए निमंत्रण-पत्र के साथ अक्षत एवं श्रीराम मंदिर के चित्र पहुंचा रहे हैं और सभी से आग्रह कर रहे हैं कि आगामी पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम…

Read More