आरोपी के विरूद्ध थाना चंद्रपुर में अपराध क्रमांक 72/22 धारा 294,323,354 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थियां ने थाना चंद्रपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 26 मई 22 को सुबह 8:00 बजे काम करने गई थी, वहां उमाशंकर पहुंच गया और प्रार्थियां से अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर हाथ-बांह को पकड़कर छेड़छाड़ किया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर थाना चंद्रपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की सघनता से पता तलाश…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
एसपी विजय अग्रवाल आकस्मिक निरीक्षण में पहूंचे चांपा थाना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर- चांपा दिनांक 26.05.22 को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा थाना चांपा का किया आकस्मिक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों को थाना आने वाले व्यक्तियों से शिष्टतापूर्ण व्यवहार करने एवं उनकी फरियाद को सुनकर त्वरित रूप से निराकरण करने हेतु समझाईश दी गई। मालखाना, जरायम, रिमाण्ड तख्ती, कोर्ट आरक्षक रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं सभी रजिस्टरों को दुरूस्त रखने हेत आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जप्त लावारिस वाहनों को रक्षित केन्द्र भेजकर उस पर विधिवत् कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर का भ्रमण…
Read Moreचोरी की मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में था और लग गई पुलिस को खबर, जब मांगा कागजात तो खुल गई पोल
चोरी की मोटर सायकल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, थाना जांजगीर की कार्यवाही कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर सायकल चोरी को रोकने के विशेष टीम का गठन किया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर से सूचना मिली कि राकेश कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी भांठापारा मिशन कम्पाउंड जांजगीर चोरी के मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक सीजी 11 एम 0262 को बेचने के फिराक में घूम रहा था। आरोपी राकेश कुमार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर मोटर…
Read Moreप्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, आरडीए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा, किरण सिन्हा, पूजा देवांगन, अशोक राज आहूजा, राजेश सिंह ठाकुर, रविन्द्र शुक्ला, रेहान खान, अजय अग्रवाल, रतन सोनी,…
Read Moreशादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म और हो गई गर्भवती तो कराया गर्भपात भी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
शादी का झांसा देकर बालात्कार कर गर्भपात कराने वाला आरोपी चढा पुलिस के हथ्थे चौकी फगुरम थाना डभरा में अपराघ क्रमांक 171/22 घारा 376 भादवि व 4, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबध्द समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया जब वह कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ रही थी नाबालिग थी तब आरोपी छत्रपाल द्वारा शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट पर है। दिनांक 17.05.22 को चौकी फगुरम मे अपराघ क्रमांक 171/22 घारा 376 भादवि व 4, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण महिला से सम्बंधित होने एवम्…
Read Moreजिला स्तर पर गठित पुलिस टीम चन्द्रपुर/डभरा अनुविभाग की संयुक्त कार्यवाही : चोरी की मोटर सायकल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
थाना क्षे़त्र मे हो रही मोटर सायकल चोरी को रोकने के लिए अनुभाग स्तर पर विशेष टीम का किया गया गठन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि योगेश उम्र 23 वर्ष निवासी केकराभाठ थाना डभरा चोरी की बजाज मोटर सायकल रखा है, जिस पर आरोपी के घर मे दबिश देकर आरोपी से पूछताछ करने पर मोटर सायकल को आर.के.एम. पावर प्लांट उच्चपिंडा से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे…
Read Moreराष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव की तर्ज पर बस्तर में प्रति वर्ष आयोजित होगा राष्ट्रीय आदिवासी संगीत महोत्सव, मुख्यमंत्री ने जगदलपुर आदिवासी सम्मेलन में कई घोषणाएं की
बादल को खैरागढ़ विश्वविद्यालय के अधीन महाविद्यालय का दर्जा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए अब बादल को मिलेंगे एक करोड़ रूपए ज्ञानगुड़ी में 150 सीटर छात्रावास के निर्माण के लिए 10.42 करोड़ की स्वीकृति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनसमुदाय की आकांक्षा के मद्देनजर बस्तर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने भतरा समाज को भवन निर्माण के लिए 4 एकड़ जमीन और एक करोड़ रूपए की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने बादल को…
Read Moreपुरंदेश्वरी की पत्रकार वार्ता पर कांग्रेस का जवाब, गुटबाजी में बंटी छत्तीसगढ़ भाजपा के पास भूपेश बघेल का तोड़ नहीं, पुरंदेश्वरी रमन, धरम, विष्णु देव के साथ धोखा कर रही है – सुशील आनंद शुक्ला
पुरंदेश्वरी बतायें मोदी सरकार ने हसदेव अरण्य में कोल खदान आवंटित क्यों किया? 2023 मोदी के चेहरे पर लड़ेंगे तो हार की जवाबदारी भी मोदी लेंगे? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी के पत्रकार वार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की खस्ता हालत और गुटबाजी से पुरंदेश्वरी खुद हताशा में लग रही है। उन्हें मालूम है वे एक कमजोर और बेलगाम सेना को लेकर लड़ाई लड़ने की कोशिश में लगी है लेकिन उनकी सेना को…
Read Moreसंसदीय सचिव और कलेक्टर के संरक्षण में डॉक्टरों से मारपीट सरकारी गुंडाराज- डॉ. विमल चौपड़ा
संसदीय सचिव को बर्खास्त करने के साथ ही कलेक्टर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेता पूर्व विधायक डॉ. विमल चौपड़ा ने दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपने साथ संसदीय सचिव और कलेक्टर की निरीक्षण टीम द्वारा नशे में धुत्त होकर आधी रात को मारपीट किये जाने के विरोध में खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को लिखे त्यागपत्र का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है। डॉ. विमल चौपड़ा ने कहा है कि पहली बात तो यह है…
Read Moreकांग्रेस मोदी सरकार की विफलता, वायदा खिलाफी को जनता तक ले जायेगी, मोदी सरकार के 8 साल जनता बदहाल – मोहन मरकाम
15 लाख न देना, 2 करोड़ रोजगार पर धोखा, बढ़ती महंगाई मोदी सरकार की विफलता के स्मारक है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार के 8 साल जनता की बदहाली का रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी राज में देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से जितनी परेशान है उतना कभी नहीं रही। भाजपा सरकार मोदी सरकार की कौन सी उपलब्धि की जश्न मनाने की बात कर रही है। कांग्रेस मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचायेगी। जनता मोदी सरकार की विफलता…
Read More