आरोपी संतोष घृतलहरे के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 146/2023 धारा 354, 354क, 506 भादवि किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा अकलतरा : प्रकरण के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि आरोपी संतोष घृतलहरे के द्वारा प्रार्थिया से जबरदस्ती छेड़खानी किया गया एवं किसी को भी बताने से जान से मारने की धमकी दिया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 146/2023 धारा 354, 354क, 506…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया महिलाओं के सम्मान में समारोह का आयोजन : उत्कृष्ट विवेचना करने वाली महिला पुलिस अधिकारी को किया गया सम्मानित !
परामर्श दात्री के नवीन सदस्यों का स्वागत समारोह एवं पुराने सदस्यों का विदाई समारोह का रखा गया कार्यक्रम कार्यक्रम में लगभग 60-70 लोग हुए सहभागी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनाक 08 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली त्योहार के अवसर पर जिला पुलिस बल जांजगीर-चांपा द्वारा महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं परिवार परामर्श केन्द्र के नवीन सदस्यों का स्वागत तथा पुराने सदस्यों की विदाई समारोह का आयोजन दिनांक 09 मार्च 2023 को परिवार परामर्श केन्द्र में किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल …
Read Moreआदिवासी विकास विभाग में श्रीमती बुदनी कश्यप को मिली अनुकंपा नियुक्ति !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर : कलेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में आदिवासी विकास विभाग द्वारा शासकीय सेवक स्वर्गीय श्री लखु राम मौर्य की असामयिक मृत्यु होने के उपरांत उनके आश्रित परिवार की पुत्री श्रीमती बुदनी कश्यप ग्राम पंडरीपानी (मावलीगुड़ा) तहसील जगदलपुर को कन्या आश्रम सेढ़वा विकासखंड दरभा में आकस्मिकता निधि स्थापना अन्तर्गत भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई।
Read More17 मार्च को राज्य में मनाया जाएगा ‘तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस’ : राज्य में गैर धूम्रपान या चबाने वाले तंबाकू उपयोगकर्ता अधिक, जागरूकता लाने की है आवश्यकता !
स्वास्थ्य संचालक ने राज्य के समस्त सीएमएचओ को दिया निर्देश आयोजन में राज्य के तीन बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को पुरस्कृत भी किया जाएगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : राज्य में तंबाकू उपयोग विशेषकर गैर धूम्रपान या चबाने वाला तंबाकू का उपयोग अत्यधिक किया जाता है, जो कि चिंता का विषय है। इसके प्रति लोगों में जन चेतना जागृत करने और गैर घूम्रपान या चबाने वाले तंबाकू का उपयोग नहीं करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश में 17 मार्च…
Read Moreहोली पर्व : कलेक्टर, एसपी एवं निगम आयुक्त के परिजनों ने होली के अवसर पर बाल गृह, वृद्धाश्रम एवं अनाथालय पहुंच कर बांटी खुशियां,मिठाई, रंग-गुलाल, वस्त्र आदि का किया वितरण !
बच्चों एवं बुजुर्गों को दी होली की शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : रंगों और भाई चारे के प्रतीक ‘होली पर्व’ के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों के परिजनों ने जरूरतमंदों के पास पहुंचकर खुशियां बांटी। कलेक्टर श्री संजीव झा की धर्मपत्नि श्रीमती रचना झा, पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण की धर्मपत्नी श्रीमती श्रेया, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे की धर्मपत्नी श्रीमती अदिति पांडे एवं सीएसपी श्री विश्वदीपक त्रिपाठी की धर्मपत्नी श्रीमती आरती त्रिपाठी ने शहर के बाल गृह, बालिका गृह, वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों…
Read Moreकलेक्टोरेट में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारी-कर्मचारियों ने खेली होली, कलेक्टर संजीव झा ने जिलेवासियों को होली पर्व की दी बधाई !
शांति और सौहार्द्र के साथ होली मनाने तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील की थी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : कलेक्टोरेट सभा कक्ष में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टोरेट में मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने रंगो के त्यौहार होली के अवसर पर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित प्राकृतिक गुलाल लगाया। उन्होंने सभी को प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील के साथ…
Read Moreजन चौपाल : कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग संतोष जायसवाल को तत्काल मिला मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, जन चौपाल में 28 लोगों ने प्रस्तुत किए आवेदन
कलेक्टर संजीव झा ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : कलेक्टर संजीव झा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जन चौपाल में 28 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में दुरपा रोड कोरबा निवासी दिव्यांग संतोष जायसवाल ने कलेक्टर संजीव झा को आवेदन देकर बताया कि दिव्यांग होने के कारण उसको आने-जाने में परेशानी होती…
Read Moreकांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर एवं पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. जानें किसने क्या कहा है ?
ये भरोसे का बजट है तो 4 साल ठगने वाला बजट रहा क्या ? – नारायण चंदेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि अगर इस वर्ष का बजट भरोसे का बजट था, तो क्या 4 वर्ष का बजट धोखा वाला बजट था ? यह भूपेश सरकार स्पष्ट करे। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बजट पर प्राथमिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो सरकार साढ़े 4 वर्ष में कुछ नहीं कर पाई, वह…
Read Moreहोली पत्रिका ‘मामा भांजा टाइम्स’ का बृजमोहन अग्रवाल ने किया विमोचन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुंगेली की 39 वर्षों से लगातार प्रकाशित होली पत्रिका मामा भांजा टाइम्स का विमोचन 26 वीं बार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद बिलासपुर अरुण साव ने किया। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुंगेली की यह लोकप्रिय होली पत्रिका प्रत्येक वर्ष लोगों का स्वस्थ मनोरंजन करती है, वहीं इसमें ज्ञान वर्धक सामग्री समाहित रहती है। इसके लिए उन्होंने संपादक प्रेम आर्य को बधाई दी। सांसद अरुण साव ने कहा कि 40 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े…
Read Moreचौथी बार करणी सेना द्वारा आयोजित खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव महाआरती हुई संपन्न !
रायपुर के भजन सम्राट लल्लू महाराज के सुमधुर भजनों की लहरियों के बीच सम्पन्न हुआ यह भव्य आयोजन पुष्पों से होली खेलकर आनंदपूर्वक मना फ़ागुन उत्सव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : दिनांक 7 मार्च 2023 मंगलवार को फ़ागुन की सम्पूर्ण उत्सव धर्मिता के साथ खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव की महाआरती पूर्णिमा की संध्या महादेव घाट रायपुर में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत उपस्थित रहे। अनेकों सम्मानीय विप्र एवं साधूजनों की उपस्थिति में रायपुर के…
Read More