जशपुर, कुनकुरी, फरसाबहार एवं पत्थलगांव एसडीएम ने ली निजी स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक : आरटीई एक्ट के परिपालन और ड्रॉपआउट छात्रों की ली जानकारी

बीच सत्र में पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों की कारण उपलब्ध कराने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर एसडीएम प्रशांत कुशवाहा, पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, कुनकुरी एसडीएम नन्दजी पाण्डेय और फरसाबहार एसडीएम प्रदीप कुमार ने निजी स्कूल के प्राचार्य की बैठक लेकर आरटीई एक्ट के परिपालन और ड्रॉपआउट छात्रों के संबंध में ली गई। साथ ही निः शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। एसडीएम ने सभी प्राचार्यो को पिछले पांच वर्षों में बीच सत्र में पढ़ाई छोड़ने…

Read More

ग्राम कुकराझार जशपुर जिले के 769 गांव के रूप में घोषित, राजस्व रिकार्ड बन जाने से ग्रामीण उत्साहित, मिला है भूमि स्वामी हक

35 कृषक के लगभग 300 जनसंख्या वाले गांव को मिला नाम समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने 24 मई 2024 को हस्ताक्षर एवं कार्यालयीन मुद्रा जारी कर जशपुर जिले के तहसील बागबहार के ग्राम कुकराझार को असर्वेक्षित ग्राम होने के कारण छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 90 में निहित शक्तियों के तहत् संहिता की धारा 68, 72 एवं 73 की शक्तियों के प्रयोग करते हुए जिला जशपुर का 769 ग्राम एवं तहसील बागबहार में 53 ग्राम घोषित किया है। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More

जशपुर : जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में विगत दिवस 24 मई 2024 से प्रारंभ हो गया है। जिसमें फुटबॉल, तैराकी, बैडमिंटन और ताईक्वांडो खेलों का प्रारंभ किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में सब-जूनियर, जूनियर बालक, बालिका खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रेमलाल सिदार के द्वारा रणजीता स्टेडियम जशपुर में किया गया और उनके द्वारा सभी खिलाड़ियों को…

Read More

जशपुर जिले में 23 मई को 97.7 मिमी हुई वर्षा

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर जिले में विगत दिवस 23 मई 2024 को 97.7 मिमी आकस्मिक औसत वर्षा हो चुकी है।  भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मई 2024 की स्थिति में अब तक तहसील जशपुर में 6.0 मिमी, मनोरा में 21.0 मिमी, कुनकुरी में 18.2 मिमी, दुलदुला में 22.00 मिमी, फरसाबहार में 17.05 मिमी, बगीचा में 4.0 मिमी पत्थलगॉव में 3.0 मिमी एवं सन्ना में 6.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा दुलदुला तहसील में दर्ज की गई है।

Read More

पेट्रोल पंप पर मारपीट की सूचना पर तत्काल हरकत में आयी पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी कर छः आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी सम्मिलित……!

पेट्रोल पंप के मालिक ने लूटपाट की घटना से किया इंकार, आरोपियों पर बलवा, मारपीट के अपराध में पुसौर पुलिस ने की कार्यवाही. आरोपियों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से शराब पीने के लिए मांगे थे रूपये, नहीं मिलने पर मारपीट कर हुये थे फरार. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल दिनांक 22 मई 2024 की रात्रि थाना पुसौर क्षेत्र के अंतर्गत सारंगढ़ मुख्य मार्ग में ग्राम तुपकधार स्थित सिद्धी फ्यूल (पेट्रोल पंप) में रात्रि करीब 9:40 बजे 6-7 की संख्या में स्कार्पियो वाहन में आये अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल…

Read More

नशे के विरुद्ध जशपुर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल : सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाये जाने, नाबालिग को धूम्रपान सामग्री बेचते पाए जाने पर कोटपा (COTPA) एक्ट के अंतर्गत की जायेगी कार्यवाही.

एक सप्ताह तक लोगों को जागरूक किया जाएगा, उसके बाद उल्लंघन पाये जाने पर की जाएगी कार्यवाही. कोटपा (COTPA) एक्ट को लेकर पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा अभिनीत एवं निर्मित शॉर्ट फिल्म लोगों को दिखाई जाएगी, फ़िल्म को राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुका है पुरस्कार, टीम द्वारा विभिन्न संस्था, स्कूलों, कॉलेज ग्रामों में व्यापक स्तर पर कोटपा (COTPA)  से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. तंबाकू से बने विभिन्न उत्पाद एवं सिगरेट से होने वाली बीमारियों का इलाज एवं काउंसलिंग नि:शुल्क उपलब्ध है जिला अस्पताल जशपुर में. समदर्शी न्यूज़…

Read More

कलकत्ता हाईकोर्ट का निर्णय धर्म आधारित तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा – विष्णु देव साय

धर्म आधारित किसी आरक्षण का भारत के संविधान में कोई स्थान नहीं है. यह देश के ओबीसी, आदिवासी और तमाम पिछड़े समाजों के लिए बड़ा फ़ैसला है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : धर्म आधारित आरक्षण पर कलकत्ता उच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है। यह धर्म आधारित वोट-बैंक की राजनीति करने वालों, तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा है। यह कहना है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन लगातार संविधान की हत्या की साज़िश कर रही है। हम…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर की बात, कहा – चिंता की कोई बात नहीं, भारत सरकार किर्गिस्तान सरकार के सतत संपर्क में है.

छात्रों को खुद का ख्याल रखने और जरूरत होने पर छत्तीसगढ़ सरकार से संपर्क करने को कहा है. इस विषम परिस्थिति में छत्तीसगढ़ और भारत सरकार उनके साथ खड़ी है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बात की है। उन्होंने छात्रों को खुद का ख्याल रखने और जरूरत होने पर छत्तीसगढ़ सरकार से संपर्क करने को कहा है। उहोंने कहा कि इस विषम परिस्थिति में छत्तीसगढ़ और भारत सरकार उनके साथ खड़ी है। श्री साय…

Read More

राहुल गांधी ने मीडिया को कहा ब्लैकमेलर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूछा – क्या मीडिया संस्थान सहमत हैं ?

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ का उदाहरण देकर प्रदेश और यहां के मीडिया को विशेष तौर पर अपमानित किया है, यह निंदनीय है। सभी मीडिया संस्थान को राहुल के इस बयान के विरुद्ध संज्ञान लेने की अपील करता हूं. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : राहुल गांधी के मीडिया को ब्लैकमेलर और बिकाऊ कहे जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा ऐतराज जताते हुए देश भर के मीडिया संस्थानों से यह पूछा है कि क्या वो कांग्रेस के युवराज के इस बयान से सहमत हैं ? राहुल गांधी ने…

Read More

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोमती साय का धूमधाम से मनाया जन्मदिन : निवास पर सुबह से ही लगा रहा बधाई देने वालों का तांता.

विधायक श्रीमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के मेरे परिवारजनों का यह प्रेम एवं आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूँ. समदर्शी न्यूज़ – फरसाबहार/कुनकुरी  : विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय विधायक गोमती साय का जन्म-दिवस उनके निज निवास मुंडाडीह में बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाया। विधायक श्रीमती साय को जन्म-दिवस की बधाई देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतक सुबह से उनके निज निवास मुंडाडीह पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लंबी उम्र की कामना की। शाम को लगभग 6:00 बजे कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों…

Read More