मारपीट कर लूट करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, आरोपी से लूट की शेष रकम 2750/- रूपये एवं वारदात में प्रयुक्त स्कूटी की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपी विकाश उर्फ लल्ला उर्फ विनोद भारते उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 अंबेडकर चौक अकलतरा थाना अकलतरा के विरूद्ध धारा 394 भादवि के अंतर्गत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रमेशचंद जैन साकिन जवाहर पारा अकलतरा दिनांक 16 सितंबर 23 को ग्राम बनाहिल से बिजली का काम कर अपने घर अकलतरा स्कूटी में वापस आ रहा था, रात्रि करीब 08:30 बजे अम्बेडकर चौक अकलतरा के…

Read More

आपराधिक प्रकरण की उत्कृष्ट विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित, आरोपियों को न्यायालय द्वारा सजा दिये जाने से पीड़ित पक्ष/आहतों को मिला त्वरित न्याय.

सहायक उपनिरीक्षक माधव सिंह – थाना जांजगीर, प्रधान आरक्षक अजय चतुर्वेदी – थाना चाम्पा, प्रधान आरक्षक राधेश्याम पूर्णा, थाना नवागढ़, प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किए गए सम्मानित. आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर अभियोग-पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में किया गया था पेश आरोपियों को अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा दी गई है कठोर/सश्रम/सधारण कारावास एवं अर्थ-दण्ड की सजा माननीय न्यायालय द्वारा अपराधिक प्रकरण जैसे लूट करना, चोरी करना, छेड़छाड़ करना, मारपीट कर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दी गई…

Read More

जिला रायगढ़, महासमुंद तथा रायपुर के दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, साथ ही मार्गो पर चल रहे हाइवे पेट्रोलिंग को भी किया गया चेक, सुधारात्मक उपायों के बारे में संबंधित विभागों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : दिनांक 15 सितंबर 2023 को जिला रायगढ़, महासमुंद तथा रायपुर के दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, साथ ही मार्गो पर चल रहे हाइवे पेट्रोलिंग को भी चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात), श्री सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, श्री अनिल शर्मा उप पुलिस अधीक्षक तथा टीआई श्री आशीष वासनिक तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिला-रायगढ़ – रायगढ़ के स्थानीय ब्लैक स्पॉट छातामुड़ा एवं उर्दना के साथ कोड़ातराई का संयुक्त निरीक्षण…

Read More

भैंसा चोरी करने व खरीदने वाले तीन आरोपियों को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का भैंसा, बिक्री की रकम व परिवहन में प्रयुक्त वाहन किया गया जप्त.

प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 379, 411 के अंतर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 15 सितंबर 23 को ग्राम गेतरा निवासी समयलाल सिंह ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अपने 2 रास भैंसा को घर के सामने बांधकर रखा था, जिसे 13-14 सितम्बर के दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 379, 411 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। थाना सूरजपुर की पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी में लगी थी, इसी बीच मुखबीर की…

Read More

सूरजपुर जिले के एसआई राजेन्द्र साहू पदोन्नत होकर बने टीआई, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी पदोन्नति.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : बीते दिनों पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा एसआई से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है, जिसमें सूरजपुर जिले के एसआई राजेन्द्र साहू का नाम भी सम्मिलित है। शनिवार 16 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने पदोन्नत हुए एसआई राजेन्द्र साहू के कंधों पर स्टार लगाकर टीआई पद पर पदोन्नति दी। पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए टीआई को पूरी मेहनत व लगन से अनुशासन में रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पदोन्नति…

Read More

चोरी की पिक-अप में 2 टन चोरी की सरिया के साथ आरोपी गिरफ्तार…..आरोपी से करीब 3 लाख रूपये की सम्पत्ति जप्त, वाहन चोरी के अपराध में भेजा गया जेल….!

कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही, आरोपी के साथी दो अन्य आरोपियों की कोतवाली पुलिस सरगर्मी से कर रही है तलाश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : कोतवाली पुलिस को 2 दिन पहले ग्राम नया लाखा से चोरी हुई पिक-अप के आरोपी को पिक-अप वाहन तथा चोरी के 2 टन लोहा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर पिक-अप वाहन की चोरी किया, फिर तीनों स्थानीय बेजलोन प्लांट लोहा चोरी के लिये गये, जहां प्लांट के टूटी…

Read More

शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी भेजा गया जेल….पीड़ित युवती की लिखित शिकायत पर थाना लैलूंगा द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार….!

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : थाना लैलूंगा में कल 15 सितंबर को स्थानीय युवती ने थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज नागवंशी (30 साल) पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने का आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला संबंधी अपराध पर संवेदनशीलता बरतते हुये थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा तत्काल पीड़िता के रिपोर्ट से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा अपराध पंजीबद्ध कर महिला पुलिस अधिकारी से पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। पीड़िता ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व अप्रैल 2022 में मनोज…

Read More

परिवर्तन यात्रा – 1 : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत संग डोंगरगांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, जनता से कांग्रेसी कुशासन को हटाकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की.

चारा घोटाला कर जेल गए लालू, अब छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला वालों की बारी है – मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत राजनांदगांव/डोंगरगांव : भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ में आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा में अर्जुन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनता को पिछले 15 साल में…

Read More

‘जनचेतना अभियान’ के अंतर्गत साइबर सेल की टीम आम लोगों को साइबर फ्रॉड के प्रति कर रही जागरूक……करियर ग्रुप ऑफ कॉलेज के नर्सिंग स्टूडेंट को दी गई साइबर फ्रॉड की जानकारी…!

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : जिला पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर साइबर सेल की टीम स्टाफ सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में ‘जनचेतना अभियान’ के अंतर्गत शिक्षण संस्थान, उद्योग, गांवों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साइबर सेल की टीम स्कूलों, कॉलेज में छात्र-छात्राओं को फायनेंसियल फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया के फ्रॉड से बचाने के लिए मोटिवेट कर रही है, जिससे वे ऐसे क्राइम से सजग रहे। इसी क्रम में आज दिनांक 16 सितंबर 2023 को साइबर सेल रायगढ़ की…

Read More

उपनिरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे चौकी प्रभारी नैला हुए निरीक्षक के पद पर पदोन्नत.

पदोन्नत हुए उपनिरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे को पुलिस अधीक्षक द्वारा लगाया गया स्टार. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : पुलिस मुख्यालय रायपुर स्थापना बोर्ड के आदेश द्वारा उपनिरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे, जो वर्तमान में चौकी नैला प्रभारी के पद पर पदस्थ है, उनको निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किये जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2023 को स्टार लगाने की प्रक्रिया पूर्ण कर बधाई दी गई।

Read More