समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर, कुनकुरी/जशपुर : संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यू.डी.मिंज ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली पर्व की बधाई, मुस्लिम समाज को शब-ए-बारात की मुबारकबाद एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने ली ‘जशपुर’ एवं ‘कुनकुरी’ विधानसभा के कार्यकर्ताओ की बैठक, प्राथमिक इकाई को मजबूत करना बताया सबसे अधिक जरूरी !
बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को हितग्राही संपर्क अभियान चलाना है, आगामी दिनों में जो भी कार्यक्रम किये जायेंगे, उसे बूथ स्तर तक सुचारू रूप से पंहुचाना है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जशपुर एवं कुनकुरी विधानसभा के शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष महामंत्री सहित प्रदेश एवं जिला भाजपा, और मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की विधानसभा स्तरीय बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन…
Read Moreछः लीटर कच्ची महुवा शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में
आरोपी रामायण प्रसाद निवासी सांवरिया डेरा औराईकला के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत नैला पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के विषय में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है मुखबिर से सूचना मिला था कि ग्राम सांवरिया डेरा औराई कला निवासी रामायण प्रसाद अपने कब्जे में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है, जिस पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर…
Read Moreनशे के अवैध कारोबार पर थाना रामानुजनगर पुलिस की कार्रवाई : 40 हजार रूपये का गांजा किया जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार !
आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर, किया गया गिरफ्तार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर रामानुजनगर : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देश के बाद अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में थाना रामानुजनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 2 किलो गांजा व मोटर सायकल सहित 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था कि दो…
Read Moreहोली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च : शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु की जा रही अपील !
हुड़दंगियों एवं गुंडे बदमाशों पर होगी सख्त कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : होली पर्व एवं शब-ए-बारात त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण (भा.पु.से.) के निर्देश पर आज दिनांक 07 मार्च 2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीप त्रिपाठी (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रदीप येरेवार (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दरी रॉबिंसन गुरिया (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी (रा.पु.से.), यू उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण सिंह परिहार (रा.पु.से.) के नेतृत्व में कोरबा के सभी थाना प्रभारी एवं…
Read Moreसात लीटर कच्ची महुवा शराब के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में !
आरोपी शनि कुमार ओग्रे उम्र 33 वर्ष निवासी बोकरेल के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत बलौदा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण क विषय में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06 मार्च 2023 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोकरेल टिकली पारा निवासी शनि ओग्रे अपने घर के आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है, जिस पर आरोपी के घर को घेराबंदी कर दबिश दिया गया,…
Read Moreबजट पर प्रतिक्रिया : जनता का भरोसा तोड़ने वाला अविश्वसनीय बजट – बृजमोहन अग्रवाल
बजट में प्रदेश के बेरोजगारों का मजाक उड़ाया गया है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह जनता का भरोसा तोड़ने वाला, अविश्वसनीय बजट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस सरकार ने लगातार झूठे वादे करके साढ़े 4 साल तक राज कर लिया है। अब यह सरकार मृत्यु शैया में हैं, ऐसी चला चली की बेला में इनकी बातें विश्वास करने योग्य नहीं है। इस बजट…
Read Moreअवैध रूप से संचालित क्लीनिक का संचालक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में
आरोपी नवरतन कर्ष निवासी कपिस्दा को दिनाँक 06 मार्च 23 को बम्हनीडीह पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार आरोपी नवरतन कर्ष के विरुद्ध अपराध कमांक 35 /2023 धारा 12 छत्तीसगढ़ राज्य उपचार्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापना अनुज्ञापन अधिनियम 2010 एवं धारा 419,420 म के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बम्हनीडीह : प्रकरण क विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी डाँ. अजम्बर सिंह बीएमओ सी.एच.सी. बम्हनीडीह द्वारा दिनांक 04 मार्च 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 09 फरवरी…
Read Moreनो स्मोकिंग डे : होटल एसोसिएशन, डॉक्टर, कैंसर पीड़ित भारत को 100 प्रतिशत स्मोक-फ्री बनाने के लिए कोटपा संशोधन का करते हैं समर्थन !
हमारी जनता सेकेंड हैंड धुएं (दूसरों के धुंए) के संपर्क में आती है और इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम में है. सार्वजनिक स्वास्थ्य के सर्वोत्तम हित में सभी स्थानों को पूरी तरह से धूम्रपान मुक्त होना चाहिए. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : नो स्मोकिंग डे के अवसर पर 8 मार्च को डॉक्टर्स, कैंसर पीड़ित और होटल एसोसिएशन ने भारत सरकार से अपील की है कि होटल/रेस्तरां और हवाई अड्डों पर निर्दिष्ट धूम्रपान कक्षों को हटाया जाए ताकि लोगों को सेकेंड हैंड स्मोक (दूसरों के सिगरेट/बीड़ी के धुंए) से बचाया जा…
Read Moreबजट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दी प्रतिक्रिया : बजट सिर्फ चुनाव पर आधारित है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अंतिम बजट भी निकला धोखे का बजट – डॉ. रमन सिंह
आज अपना काल्पनिक बजट पेश करने से पहले यदि सीएम भूपेश बघेल घोषणा-पत्र के 36 बिंदु भी पढ़ लेते तो बजट पढ़ने की हिम्मत न कर पाते समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में अपने शासनकाल का अंतिम बजट पेश किया, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए इस बजट को धोखे का बजट बताया उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ चुनाव पर आधारित है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बजट से पूर्व ट्वीट करते हुए छत्तीसगढ़ की बजट से आकांक्षाओं का उल्लेख…
Read More