आरक्षण विधेयक नहीं यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा है, कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ अर्जित करना है – बृजमोहन अग्रवाल

यह कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में वर्ग संघर्ष की स्थिति उत्पन्न करने की साजिश नहीं तो और क्या है ? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आरक्षण पर विशेष सत्र आहूत करने के संदर्भ में बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है  कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ अर्जित करना है। इसलिए नियम के विरुद्ध जाकर आरक्षण विधेयक पर विशेष सत्र बुला रही है। जब मामला पहले से माननीय सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, तब संवैधानिक नियमों का उल्लंघन करके सत्र आहूत किया जा रहा है।…

Read More

भानूप्रतापपुर चुनाव में तय हार के कारण ही लाया गया है, नियम प्रक्रियाओं व कानून को तोड़कर यह आरक्षण संशोधन विधेयक, भूपेश बघेल नहीं चाहते एससी 16, एसटी 34, ओबीसी 27 व आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 प्रतिशत मिले आरक्षण –  बृजमोहन अग्रवाल

अनुसूचित जाति को 16 प्रतिशत व ईडब्लूएस को 10% आरक्षण देने में भूपेश सरकार को क्या दिक्कत है ? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ लोक सेवा अजा, अजजा,  और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 व  छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था प्रवेश में आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 पर सदन में चर्चा करते हुए सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने सीधा-सीधा कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने यह विधेयक जिस प्रकार से नियमों, कानूनों व संविधान को…

Read More

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जाना कार्यस्थल पर तनाव कम करना, श्रम विभाग के कर्मियों के लिए तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला हुई आयोजित !

तनाव और उसके उचित प्रबंधन सहित नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर धमतरी : जिले में मानसिक स्वास्थ्य इकाई के द्वारा कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन एवं मानसिक दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा श्रम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ‘कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन’ के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रम…

Read More

संसदीय सचिव के प्रयास से कुनकुरी विधानसभा के विकास कार्यों के लिए अनुपूरक बजट 76 करोड़ की मिली स्वीकृति, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने जनता की ओर से जताया आभार !

कुनकुरी में 50 बिस्तर हॉस्पिटल बनेगा, दो उप स्वास्थ्य केन्द्रो का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, 8 सड़क, पुल-पुलियों को भी मिली स्वीकृति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : संसदीय सचिव यू. डी. मिंज के प्रयासों से कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आज विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अनुपूरक बजट का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें कुनकुरी विधानसभा के सड़क एवं स्वास्थ्य के लिए 76.08 करोड़ की स्वीकृति दी गईं है। संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने बताया कि अनुपूरक बजट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी…

Read More

एन एच 43 पर स्थित ग्राम लुडेग में डामरीकृत सड़क बनने पर ग्रामवासियों में हर्ष का वातावरण, सांसद श्रीमती गोमती साय का फूलमाला से स्वागत कर जताया आभार !

15 दिन पूर्व ग्रामीणों ने किया था समस्या को लेकर चक्काजाम. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : कुनकुरी से पत्थलगांव के मध्य ग्राम पंचायत लुड़ेग जो कि एनएच 43 पर बसा हुआ है यंहाँ की मुख्य सड़क एनएच 43 है, जिसे लेकर ग्रामवासी पिछले 10 सालों से परेशान हो रहे है, हालात यह है कि इस सड़क की डामरीकृत सड़क पूरी तरह गायब हो जाने के कारण धूल झेल रहे थे, जिसके लिए ग्रामवासियों ने 15 दिवस पहले एनएच 43 पर चक्का जाम किया था। जिसमें लुडेग के ग्रामवासियों को…

Read More

सार्वजनिक आवागमन सुव्यवस्थित करने यातायात पुलिस सूरजपुर द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया,

दुकानदारों के द्वारा फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ, दुकानदारों को दुकान के सामान को बाहर ना रखने की दी गई सख्त हिदायत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : अतिक्रमण के कारण सड़क पर आने-जाने वालों को हो रही परेशानी व लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाने के प्रयास में यातायात पुलिस जुट गई है। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय अपनी टीम के साथ अभियान चलाकर एनएच-43…

Read More

ढाई माह पहले दिखता था खण्डहर और था धूल का गुबार, कलेक्टर ने दिया संवार, ठेकेदार की हुई खूब प्रशंसा, जिले में इस तरह का नहीं है बढ़िया भवन

अब इस भवन में जल्दी ही नगर पालिका परिषद अकलतरा के कार्यालय का होगा संचालन कैम्पस में कृष्ण कुंज स्वीकृत कर किया जा रहा है कार्य प्रारंभ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा :  शासन के पैसों से बने भवन में कार्यालय का संचालन नहीं हो पाने से एक भवन समय के साथ खण्डहर में तब्दील होने जा रहा था। सफाई नहीं होने से भवन में गंदगी और धूल का गुबार भी इस कदर जम गया था कि यहां कोई भीतर जाने से कतराता था। शासकीय कार्यालयों में उपस्थिति सहित शासकीय…

Read More

आभार पोर्टल : कलेक्टर के निर्देश पर सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल पीपीओ, जीपीओ हुआ जारी

पेंशन प्रकरण निराकरण में आभार पोर्टल की सार्थकता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : जांजगीर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों का त्वरित पीपीओ, जीपीओ जारी किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री सिन्हा की उपस्थिति में जिला के अन्तर्गत 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले पांच कर्मचारियों को 1 दिसम्बर को पीपीओ और जीपीओ प्रदान किया गया तथा उपादान का भुगतान किया गया। यह पेंशन प्रकरण हेतु तैयार किये गये आभार पोर्टल के वजह से संभव हो पा रहा…

Read More

ससुराल और मायके में समान व्यवहार और तालमेल से चलता है परिवार, महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना ही हमारी पहली प्राथमिकता  – डॉ. किरणमयी नायक

मानव तस्करी के दो प्रकरण को आयोग ने पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा को जांच के लिए सौपा. सुनवाई के दौरान ससुर अपने बहू एवं पोती को साथ रखने हुआ तैयार तथा बहु को भरण पोषण राशि तीन हजार रुपये प्रतिमाह देना किया स्वीकार. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण सुश्री शशिकांता राठौर, श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रस्तुत प्रकरणों पर जनसुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक ने अपने कार्यकाल की…

Read More

राष्ट्रीय लेबर फोर्स सर्वे में हुआ खुलासा : देश में बेरोजगारी घटी, प्रदेश में बढ़ी, यह है कांग्रेस का रिपोर्ट कॉर्ड – भाजपा

भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ के लिए साबित हुई एक त्रासदी – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बेरोजगारी पर सामने आये राष्ट्रीय सर्वे में राज्य की स्थिति के संदर्भ में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फर्जी आंकड़ों की पोल खुल गई है। उनकी आंकड़ेबाजी का ढोल फूट गया है। देश के 19 राज्यों में 5% प्रतिशत तक बेरोजगारी घटी है, अर्थात रोजगार बढ़ा है, लेकिन छत्तीसगढ़ में रोजगार घटे हैं और बेरोजगारी बढ़ी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

Read More