राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देश दिया गया है कि कार्यकर्ताओं के इलाज में किसी भी तरह से कोताही न बरती जाए समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर/बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में सम्मिलित होने सूरजपुर से रायपुर जा रहे बस हादसे में अत्यंत ही गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ता विश्वंभर यादव को आज चकरभाठा एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस के द्वारा दिल्ली एम्स अस्पताल के लिए शिफ्ट कर दिया गया। विश्वंभर यादव को रीढ़ की हड्डी में गहरी चोंट आई और जल्द से जल्द जिसका ऑपरेशन किया जाना है, अतः…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
ग्रामीण के बाड़ी में लगे जाली वाला फेसिंग तार को चुराकर सायकल में लोड कर भाग रहे दो आरोपियों को तुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ फेसिंग तार कीमत छः हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त सायकल की गई जप्त.
आरोपियों के विरूद्ध थाना तुमला में धारा 379, 34 भा.द.वि. का अपराध किया गया पंजीबद्ध थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम कोल्हेनझरिया की घटना, आरोपियों की गिरफ्तारी में ग्रामीणों का रहा विशेष सहयोग. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मंजीत साय पैंकरा उम्र 46 साल निवासी कोल्हेनझरिया कंवरपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 07 जुलाई 2023 की रात्रि में अपने घर में सोया हुआ था। रात्रि लगभग 11:00 बजे के आसपास…
Read Moreप्रधानमंत्री जी के काशी आगमन के उपलक्ष में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सृजन समाजिक विकास न्यास एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गढ़वा घाट आश्रम गंगा जी के किनारे बृहद रूप में किया गया पौधरोपण.
पर्यावरणविद अनिल सिंह ने पर्यावरण, जल व वन संरक्षण, स्वच्छता की दिलाई शपथ समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : वन महोत्सव के उपलक्ष में गढ़वा घाट आश्रम में मलिकार बाबा के मार्गदर्शन में वन महोत्सव मनाया गया। जिसके दौरान गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड अम्बेसडर, सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौध रोपण के अंतर्गत शुक्रवार को गढ़वा घाट आश्रम में श्री अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट के देख रेख में 95 बटालियन सीआरपीएफ एवं गढ़वा घाट छोटे मालिकार बाबा साधु संतों की टीम पूरी…
Read Moreथाना तमनार में ग्राम कोटवारों का आयोजित किया गया सम्मेलन : एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा ने कोटवारों को पुलिसकर्मियों के नियमित संपर्क में रहने और घटना, दुर्घटना की जानकारी देने किया गया प्रेरित….!
सम्मेलन में उपस्थित कोटवारों को आसन्न विधानसभा की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए पॉकेट डायरी और पेन का किया गया वितरण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/तमनार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार द्वारा क्राईम मीटिंग में सभी थाना, चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के कोटवारों को निरंतर थाने में उपस्थिति देने तथा कोटवारों से गांव की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी लेने निर्देशित किया गया था। इसी अुनक्रम में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा व नवपदस्थ थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा आज थाना तमनार क्षेत्र के अंतर्गत…
Read Moreअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल ने सूरजपुर जिले में किया पदभार ग्रहण !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल ने 7 जुलाई 2023 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला के समक्ष सूरजपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही नवपदस्थ एएसपी ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया और थाना सूरजपुर सहित पुलिस कन्ट्रोल रूम का जायजा लिया। विदित हो कि एएसपी शोभराज अग्रवाल 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व एसडीओपी पंखाजूर, तोंगपाल, सक्ती और एएसपी की पदोन्नति के…
Read Moreमुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना : दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणजनों को भी मिला योजना का लाभ, निःशुल्क दवाई की सुविधा भी कराई जा रही उपलब्ध
कुल 7072 शिविर लगाकर की गई 6 लाख 64 हजार ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : जशुपर जिले के दूरस्थ वनाचंल क्षेत्र के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत ग्रामीणजनों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बाजार में आने वाले ग्रामीणों का शुगर, बी.पी., खून जांच, मलेरिया जांच एवं अन्य जांच की जा रही है और उन्हें निःशुल्क दवाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गंभीर मरीजों को उच्च अस्पतालों में रेफर…
Read Moreजशपुर का पाठ क्षेत्र मिर्च की खेती के लिए हो रहा प्रसिद्ध : मिर्च की खेती से महिलाएं स्व-रोजगार की राह पर
काजू, नाशपत्ती, लीची, चाय, टमाटर, मिर्च, टाऊ और आलू की खेती जशपुर को दिला रही नई पहचान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : जशपुर के किसान के द्वारा काजू, नाशपत्ती, लीची, चाय की खेती के साथ पत्थलगांव क्षेत्र में टमाटर, बगीचा के पाठ क्षेत्रों में हरी मिर्च और टाऊ एवं आलू की खेती बड़ी मात्रा में की जाती है। ग्राम पंचायत मनोरा में उजाला स्व-सहायता समूह की महिलाएं मिर्च की खेती कर रही हैं। अब महिलाएं स्व-रोजगार की राह में चलकर आत्मनिर्भर बनती चली जा रही है। समूह की…
Read Moreसी-मार्ट में किसानों की सब्ज़ी और ‘रीपा’ में बने सभी उत्पादों का करें विक्रय – कलेक्टर विजय दयाराम के.
कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया सी-मार्ट के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर : कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने सी-मार्ट में जिले के किसानों से सब्ज़ी खरीदी कर और रीपा में बने सभी उत्पादों को आउटलेट के माध्यम से बिक्री करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री विजय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा शुक्रवार को जिला स्तरीय सी-मार्ट के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन कर रहे थे। इस अवसर पर कलेक्टर ने सी-मार्ट में दूध डेयरी के उत्पाद को विक्रय हेतु रखने के…
Read Moreवाहन चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही जारी, दस दिनों के भीतर चोरी हुई कार को बिंढमगंज उत्तर प्रदेश से किया गया बरामद, मामले में आरोपी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होने पर आरोपी कार को लावारिस हालत में छोड़कर हो गया फरार.
थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 403/23 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध आरोपी की पुलिस द्वारा की जा रही है पता तलाश, जल्द ही किया जायगा गिरफ्तार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अम्बिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी थॉमस जॉन आत्मज ए.जे.थॉमस उम्र 53 वर्ष साकिन नमना कला रिंग रोड अम्बिकापुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 28 जून 23 को प्रार्थी अपने आल्टो कार को घर के सामने खड़ी कर सोने चला गया…
Read Moreवाहन चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 72 घंटे के अंदर बोलेरो चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई बोलेरो की गई बरामद,
थाना कमलेश्वरपुर में अपराध क्रमांक 41/23 धारा 379, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध विशेष पुलिस टीम की सघन घेराबंदी से आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी विकास नामदेव पिता मोहित नामदेव ग्राम पोस्ट नर्मदापुर माझापारा द्वारा थाना कमलेश्वरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी अपने घर के सामने अपनी बोलेरो प्लस चारपहिया वाहन को खड़ा कर सो गए थे। जो घटना दिनांक 04 जुलाई…
Read More