समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में भारतीय डाक विभाग, छत्तीसगढ़ परिमंडल द्वारा माई स्टेम्प योजना के तहत राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव पर डाक टिकट और विशेष आवरण का विमोचन किया। यह डाक टिकट देश के सभी बड़े डाक घरों के काउंटरों में उपलब्ध होगी। यह डाक टिकट का संग्रहण करने वालों के लिए उपयोगी होगा। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा,…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व पर विधि-विधान एवँ मंत्रोच्चार के बीच की शस्त्र पूजा, प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।
Read Moreदशहरा पर्व की जशपुर जिलावासियों को कलेक्टर ने दी हार्दिक बधाई सहित शुभकामनाएं
शांति और खुशियों के साथ त्यौहार मनाने की अपील की कोरोना से सुरक्षित बचाव के लिए जिला प्रशासन के मापदंड का पालन करने का आग्रह भी किया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने जिले वासियों को दशहरा त्यौहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ने सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए शान्ति और खुशियों के साथ त्यौहार मनाने के साथ लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखना भी प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अतः सभी मास्क लगाए…
Read Moreलेमरू एलीफेंट रिजर्व का क्षेत्र 1995 वर्ग किलोमीटर से नहीं होगा कम: मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों के लिए उनके साथ खड़ी है शिकायतों का जल्द परीक्षण कराने का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री ने हसदेव अरण्य क्षेत्र के लोगों से की मुलाकात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में हसदेव अरण्य क्षेत्र सरगुजा से पदयात्रा कर रायपुर आए लोगों से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले भी आदिवासियों के साथ खड़ी है। आज भी खड़ी है और आगे भी आदिवासियों के साथ खड़ी रहेगी। श्री बघेल…
Read Moreउद्योग मंत्री ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल युवाओं का किया सम्मान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर. उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज परपा स्थित कोया कुटमा सामाजिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बस्तर संभाग के 45 सफल युवाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Read Moreशांति का टापू है छत्तीसगढ़ : कवर्धा में सर्व समाज के लोगों ने शांति, भाईचारा और सौहार्द्र का वातावरण बनाकर दिया उत्कृष्ट उदाहरण – गृहमंत्री
गृह मंत्री श्री साहू और विधि-विधायी मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा में समाज प्रमुखों के साथ की बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वन परिवहन, आवास, विधि-विधायी मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज कलेक्टर कार्यालय कवर्धा के सभा कक्ष में सर्व समाज प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चद्राकर, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं सर्व समाज प्रमुख उपस्थित थे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति…
Read Moreमेगा क्रेडिट कैम्प में हितग्राहियों को 14 करोड़ 42 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया गया
शासकीय योजनाओं के तहत उद्यम के लिए ऋण से संबंधित जानकारी दी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. जिला अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा राजनांदगांव द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में आयोजित मेगा क्रेडिट कैम्प में हितग्राहियों को 14 करोड़ 42 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर ने हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मेगा क्रेडिट कैम्प में सीईओ जेएसकेबी, डीडीएम नाबार्ड एवं लीड बैंक मैनेजर श्री अजय त्रिपाठी उपस्थित थे। इस मौके पर 20 बैंको की…
Read Moreसांसद गोमती साय ने बगीचा में किया सांसद कार्यालय का उद्घाटन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. जिले के विकासखंड मुख्यालय बगीचा में नवरात्र पर्व के नवमी तिथि के शुभ अवसर पर सांसद गोमती साय ने भारतीय जनता पार्टी संगठन को मज़बूत बनाने और आम जनता तक सीधे पहुँच बनाने के लिए सांसद कार्यालय का शुभारम्भ किया । कार्यालय उद्घाटन कर श्रीमती साय ने नागरिकों से अनुरोध कर समस्यों से अवगत कराने के लिए कहा ताकि समस्याओं का समाधान हो और केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ नागरिकों को मिल सके।
Read Moreनवरात्र पर्व की नगर में धूम, माता की भक्ति में डूबा पूरा नगर, पण्डालों में दर्शन हेतु उमड़े श्रद्धालु
नगर के दुर्गा पण्डालों में आज हुआ भण्डारा, कल शोभायात्रा, रावण दहन के उपरांत होगा प्रतिमा विसर्जन सागर जोशी, समदर्शी न्यूज, कुनकुरी. नवरात्र पर्व के अन्तर्गत नगर के दुर्गा पण्डालों में विराजी मां दुर्गा की प्रतिमाओं के प्रतिदिन हो रहे पूजा, आरती भजन, कीर्तन आदि के आयोजन से पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। सप्तमी से मां दुर्गा के प्रारंभ हुए दर्शन के साथ पण्डालों में श्रद्धालुओं की भीड़ भारी संख्या में जूटने लगी है। रात्री में महाअष्टमी व्रत बलीदान, महागौरी पूजन के साथ रात्री में संधि पूजा…
Read Moreजशपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में…….
सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु परीक्षा 09 जनवरी 2022 को आयोजन, स्कूल में प्रवेश के लिए 26 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे जशपुर. सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के प्रभारी प्राचार्य कमाण्डर तजिन्दर सिंह गिल ने बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। इस स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्ंपेेममण्दजंण्दपबण्पद पर 26 अक्टूबर 2021 तक जमा किए जा सकेंगे। जिला पंचायत सीईओ ने मनोरा विकास…
Read More