अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विधायक और कलेक्टर ने वृद्धजनों को किया सम्मानित, कहा बड़े-बुजुर्गों के आर्शीवाद से ही जशपुर विकासखण्ड में विकास कार्यो को नई गति मिल रही है

अपनी दिनचर्या में योग और सुबह की सैर को शामिल करनें की कलेक्टर ने की अपील सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आज जशपुर विकासखण्ड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। जशपुर विधायक विनय भगत और कलेक्टर महादेव कावरे ने वृद्धजनों को कम्बल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती सुचिता लकड़ा, वरिष्ठ नागरिक एन.के.पी. सिन्हां, जगदीश राम यादव, सूरज चौरसिया, मनमोहन भगत,…

Read More

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने खाद्य विभाग के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

जिले की सभी राशन दुकानों, आंगनबाड़ी, स्कूल आश्रम छात्रावासों में खाद्य आयोग का सम्पर्क नम्बर प्रदर्शित करने के दिए निर्देश सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के खाद्य विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला बाल विकास एवं स्कुल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधा का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुॅचना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के.एस. मण्डावी, अपर कलेक्टर आई…

Read More

आंगनबाड़ी केन्द्र एरण्डवाल की सुपोषण वाटिका से मिल रहा है नन्हें-मुन्हें बच्चों और गर्भवती माताओं को पौष्टिक भोजन

पोषण सामग्री की उपलब्धता के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा का भी दे रहा है संदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, आदिवासी बाहुल्य बस्तर जिले के तोकापाल विकासखण्ड के केशलूर सेक्टर के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र एरण्डवाल की सुपोषण वाटिका एक आदर्श सुपोषण वाटिका बनकर छत्तीसगढ़ सरकार के सुपोषण मुक्ति अभियान के परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्णं योगदान दे रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र एरण्डवाल की यह सुपोषण वाटिका पौष्टिक खाद पदार्थों की सुगम उपलब्धता के स्थान बनने के अलावा हरी-भरी साग-सब्जी और फलदार वृक्षों के कारण लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का भी संदेश…

Read More

प्रदेश में सितम्बर माह में सबसे अधिक हुआ कोरोना टीकाकरण, कोरोना से बचाव के लिए सितम्बर में 45.33 लाख से अधिक कोरोना टीके लगाए गए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. प्रदेशवासियों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर सभी पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक देने का लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल करने के लिए प्रदेश भर में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए टीकाकरण साइट्स की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। कोरोना टीकाकरण की शुरूआत के बाद से विगत सितम्बर माह में प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या में टीके लगाए गए…

Read More

गोबर से अब गौठान और महिला समूहों को होगा दोहरा लाभ, गोबर से बनी बिजली से जगमग होंगे गांव और गौठान

मुख्यमंत्री 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन छत्तीसगढ़ के गौठानों में गोबर से बिजली उत्पादन का करेंगे शुभारंभ गोबर से उत्पादित बिजली होगी सस्ती प्रति यूनिट लागत 2.50 से 3 रूपया बेमेतरा जिले को मिलेगी 477 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ के गांव और गौठान अब गोबर की बिजली से जगमग होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन बेमेतरा जिला मुख्यालय के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में गोबर से बिजली उत्पादन की महत्वाकांक्षी और…

Read More

राम वन गमन परिपथ के उद्घाटन के लिए चंदखुरी कौशल्या मंदिर परिसर में भव्य तैयारी

शंकर महादेवन सहित राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात अनेक कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुतियां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तैयार हुई  तीन दिवसीय कार्यक्रम की भव्य रूप-रेखा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा क्रियान्वित की जा रही छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना राम-वन-गमन परिपथ का औपचारिक उद्घाटन 7 अक्टूबर को चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तीन दिनों के कार्यक्रम की भव्य रूप-रेखा तैयार की गई है। इन तीन दिनों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात कलाकारों के साथ-साथ…

Read More

चरित्र शंका में टांगी से हमला कर पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जयनाथ राम नागवंशी उम्र 28 साल निवासी घुघरी ने दिनांक 30 सितम्बर 2021 को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पड़ोसी बीरस नागवंशी अपनी पत्नी मृतिका उम्र 28 साल पर संदेह करता था कि उसका किसी अन्य पुरूष से अनैतिक संबंध है। आरोपी अपनी पत्नी को घटना दिनांक की रात्रि में भी किसी अन्य पुरूष के साथ घर से बाहर निकलने का संदेह किया था, इसी बात पर लगभग सुबह 5 बजे आरोपी ने अपनी…

Read More

चोरी की 3 मोटरसायकल के साथ आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी में शामिल 2 नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड किया जा रहा पेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. पत्थलगांव थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी कमल साय ने आज प्रातः में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह आज प्रातः में अपने दोस्त के यहां लुड़ेग घूमने के लिये गया था, मोटर सायकल को दोस्त के घर के बाहर खड़ी किया था। उसी दौरान उसकी मोटर सायकल सीडी डिलक्स को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में भादवि की धारा 379 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर…

Read More

प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित होंगे ब्लड बैंक – टी.एस. सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदान माह का किया शुभारंभ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान माह का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय से प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार रथ रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग एवं भिलाई के प्रमुख हाट-बाजारों, मॉल्स, स्कूल एवं कॉलेजों में…

Read More

राज्य खेल अंलकरण पुरस्कार 2019-20 एवं 2020-21 के लिए चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी

6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे दावा-आपत्ति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज राज्य खेल अंलकरण पुरस्कार 2019-20 एवं 2020-21 के लिए चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। खिलाड़ियों द्वारा किसी प्रकार की दावा-आपत्ति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2021, कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रस्तुत होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य खेल पुरस्कार के लिए जिन खिलाड़ियों का…

Read More