समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री भीम सिंह ने सभी संभागों के संयुक्त संचालक और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि संचालनालय स्तर से समय-समय पर संलग्नीकरण समाप्त किए जाने के निर्देश व आदेश जारी किए गए हैं। चालू अप्रैल माह में संपन्न स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में भी विभागीय सचिव ने शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में संलग्नीकरण को समाप्त कर…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने थाना रामानुजनगर में पदस्थ प्रधान आरक्षक को किया निलंबित, रक्षित केन्द्र सूरजपुर किया सम्बद्ध, मामले में प्रारंभिक जांच के दिए आदेश.
पुलिस की छवि धूमिल करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा – पुलिस अधीक्षक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : बीते दिन समाचार पत्र में प्रकाशित ‘‘पुलिस चोरी का केस मान समझौता कराने करती रही सौदेबाजी‘‘ संबंधी न्यूज प्रकाशित हुआ था। उपरोक्त विषय पर संज्ञान लेने पर मामला गंभीर प्रकृति का होने, प्रधान आरक्षक के द्वारा कर्तव्य के प्रति घोर अनुशासनहीनता व पुलिस की छवि धूमिल करने पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाना रामानुजनगर में पदस्थ प्रधान आरक्षक हेमंत शर्मा…
Read Moreनौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को चौकी लटोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 21 सितंबर 22 को ग्राम छत्तरपुर निवासी दलगर राम ने चौकी लटोरी में लिखित आवेदन दिया था कि वर्ष 2017-18 में इससे एवं आशाराम से पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में नौकरी लगाने के नाम पर अरविन्द पाण्डेय ने दिनांक 09 फरवरी 21 को क्रमशः 1,50,000/- रूपये एवं 1,30,000/- रूपये कुल 2 लाख 80 हजार रूपये नगद लिया था। जब दोनों का सलेक्शन पुलिस आरक्षक भर्ती में नहीं हुआ तो अरविन्द से पैसा वापस मांगने पर इसे 45 हजार रूपये व आशा राम को…
Read Moreदंतेवाड़ा की नक्सल घटना में शहीद हुए डीआरजी के जवानों को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दी श्रद्धांजली !
कांग्रेस की भूपेश सरकार की नीतियों पर भी उठाये प्रश्न, कहा भूपेश बघेल के पास लड़ने की कोई नीति नहीं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आज दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी ब्लास्ट को कायराना हरकत बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दंतेवाड़ा के अरनपुर में पुलिस वाहन पर हमला करके नक्सलियों ने कायरता दिखाई है, इस हमले में शहीद हुए हमारे DRG के 11 वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता…
Read Moreबाउंड्रीवाल निर्माण कार्य में लगे मिक्सर मशीन को नुकसान पहुंचाकर मशीन के चारों पहिया एवं पैनल कीमत 40 हजार रूपये की चोरी करने वाला आरोपी लुकेश्वर यादव हुआ गिरफ्तार, चोरी किया हुआ सामान हुआ बरामद.
थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम कछार का मामला, आरोपी ने आपसी रंजिशवश उक्त घटना को दिया था अंजाम, आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 379, 427 भादवि का अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी निखिल अग्रवाल उम्र 33 साल निवासी पत्थलगांव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 22 अप्रैल 2023 की रात्रि में किसी अज्ञात आरोपी उसके ग्राम कछार के पास बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य में…
Read Moreजशपुर जिले की घटना पर भाजपा की राजधानी में प्रेस वार्ता : कांग्रेस सरकार सनातन समाज के उत्पीड़न के रच रही है कीर्तिमान, आदिवासी क्षेत्र धर्मांतरण के कारोबारियों, रोहिंग्याओं आदि का बन गया है अड्डा – भाजपा
भाजपा का आरोप, समूचे क्षेत्र की डेमोग्राफ़ी को तेज़ी से बदला जा रहा है. मुख्यमंत्री इस घटना के लिए समूचे प्रदेश और विशेष कर आदिवासी समाज से हाथ जोड़ कर माफी मांगें समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में लगातार हिंदुओं का अपमान, सनातन संस्कृति को ठेस पहुंचाना, साम्प्रदायिक तुष्टीकरण और आतंक-अपराध की घटनायें लगातार जारी हैं।…
Read Moreछत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा आयोजित भगवान आदि शंकराचार्य जयंती कार्यक्रम : भगवान आदि शंकराचार्य जी के पुण्य प्रताप से श्री सनातन धर्म हो रहा समृद्ध – बृजमोहन अग्रवाल
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व धर्मस्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल भगवान आदि शंकराचार्य जी की जयंती के अवसर पर आयोजित उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ईसा पूर्व साढ़े पांच सौ साल पहले सनातन धर्म का ध्वज लेकर केरल से निकले भगवान आदि शंकराचार्य जी ने भारतवर्ष के चारों दिशाओं में पीठों की स्थापना की, उनका ही पुण्य प्रताप है कि आज सनातन धर्म…
Read Moreपशुओं की अवैध तस्करी करने वाले दो आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे, आरोपियों के कब्जे से 45 नग बैल एवं एक कंटेनर वाहन किया गया जप्त.
आरोपियों के विरुद्ध धारा 4,6 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही आरोपियों के कब्जे से 45 नग बैल कीमत 2,25,000/- रुपये एवं कंटेनर वाहन कीमत 10 लाख रुपये कुल कीमत 12,25,000 रुपया किया गया जप्त समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा : दिनांक 24 अप्रैल 2023 को थाना शिवरीनारायण में मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर वाहन क्रमांक एमएच 12 पीक्यू 1335 के वाहन चालक एवं उसका साथी अपने वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरे है एवं पशुओं की अवैध…
Read Moreस्वर्णिम भारत का शुभारंभ : मन की बात, अगर आप एक कदम चलते हैं, देश सवा सौ करोड़ कदम आगे चला जाता है – प्रधानमंत्री मोदी
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है. दुनिया की ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका उनके पास समाधान नहीं तथा दुनिया का ऐसा कोई विषय नहीं जिनका उन्हें ज्ञान नहीं। उन्होंने वर्ष 2014 में बड़े बदलाव के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और दृढ़ शक्ति के साथ पायदान दर पायदान आगे बढ़ रहे हैं. वे प्रयोग धर्मी भी है, नित नए प्रयोग करते रहते हैं. ऐसा ही अभिनव प्रयोग उन्होंने जनसंवाद के लिए ‘रेडियो’ को माध्यम बना कर किया…
Read Moreकोरबा : थाना कोतवाली, बालको, दर्री, बाँकीमोंगरा, कटघोरा, उरगा अंतर्गत अभिव्यक्ति ऐप का किया गया प्रचार प्रसार, महिलाओं के अधिकार,पॉक्सो एक्ट,सामान्य कानून सहित सायबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक.
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा यू. उदय किरण से प्राप्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया, एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में बालको प्लांट, सराफा दुकान, सरकारी दफ्तर व विभिन्न प्रतिष्ठान, ज्वेलरी शॉप विभिन्न दुकानों और जगह-जगह जाकर महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा (women safety ) के लिए छ्त्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति नामक एप बनाया गया है, ताकि…
Read More