थाना विश्रामपुर में धारा 457, 380 के अंतर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर विश्रामपुर : बीते दिन ग्राम सतपता निवासी सत्यम मिश्रा ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 अप्रैल के रात्रि में अज्ञात चोर उसके ग्राम केशवनगर स्थित डामर प्लांट गोदाम के खिड़की को तोड़कर लोहे का एंगल, पट्टा, ट्रक का पहिया चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना विश्रामपुर में धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने चोर की…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में किया 2.50 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ !
भाटागांव में 1.29 करोड़ की लागत से बनेगा हाट बाजार. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने चांगोराभाटा क्षेत्र में आज 43 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र चांगोरा भाटा का विकास उनकी प्राथमिकता में रहता है। इस क्षेत्र की आबादी लगभग 50 हजार की आबादी क्षेत्र में निवास करती है। एक वक्त था जब यह पूरी जमीन दलदली हुआ करती थी, सड़क, पानी, बिजली का…
Read Moreसूरजपुर जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्र में लगा पुलिस जन चौपाल/चलित थाना, लगभग 5000 लोगों को दी गई अपराध से बचाव की जानकारी, धोखाधड़ी से बचाव को लेकर भी किया गया जागरूक !
थाना-चौकी के द्वारा पूरे जिले में लगाया जन चौपाल-चलित थाना महिला सुरक्षा एवं ठगी से सावधान रहने किया गया जागरूक सूरजपुर पुलिस के साइबर प्रहरी कार्यक्रम का ग्रामीणों में दिखा खासा उत्साह अवैध कार्यो की सूचना देने हेतु की गई अपील समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, नागरिकों की समस्या-शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करने पुलिस जन चौपाल व चलित थाना लगाने, ठगी से बचाव के लिए जागरूक करने तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए…
Read Moreमोटर सायकल चोरी करने वाले युवक के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही : चोरी की मोटर सायकल के लिए ग्राहक तलाश करते चोर को किया गया गिरफ्तार !
आरोपी के कब्जे से एक नग पुरानी मोटर सायकल कीमत 50,000/- रूपया की गई बरामद आरोपी पुनीराम यादव के विरूद्ध धारा 41(1-4) द.प्र.सं./379 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही नाम आरोपी – पुनीराम यादव पिता भुजबल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी-ग्राम भंटगांव, थाना-भंटगांव, जिला-सांरगढ़, हा.मु. पानी टंकी नर्सरी नगर, कोरबा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा पुलिस को दिनांक 02 अप्रैल 2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिली थी कि पानी टंकी नर्सरी नगर कोरबा निवासी पुनीराम यादव नामक युवक चोरी की…
Read Moreईडी तथा अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यवाही मामला : भाजपा की प्रेस वार्ता के बाद सीएमओ के पोर्टल से नाम हटा, अब बताए कब करेंगे कार्यवाही – ओपी चौधरी
सौम्या चौरसिया का नाम अब तक क्यों नहीं हटा था, स्पष्ट करे कांग्रेस सरकार – ओपी चौधरी कांग्रेस बताए सूर्यकांत, सौम्या और समीर कांग्रेस के किस पद पर हैं – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव जी ने प्रेस वार्ता लेकर यह खुलासा किया था कि सीएमओ के पोर्टल पर अभी तक सौम्या चौरसिया उप सचिव बनी हुई है। इस खुलासे के बाद शासन ने सीएमओ के पोर्टल से सौम्या चौरसिया का नाम तो चोरी-छिपे हटा…
Read Moreछत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 : प्रगणक दलों एवं पर्यवेक्षक ने ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर दी दस्तक, जिले में 553 प्रगणक दल एवं 77 पर्यवेक्षक द्वारा किया जा रहा सर्वेक्षण !
कलेक्टर ने सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव राजनांदगांव : कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशन में छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य जिले में 1 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने जनपद पंचायत अंतर्गत गोपालपुर, उपरवाह एवं तिलई ग्राम पंचायतों में जाकर सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में घर- घर दस्तक दी है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में प्रगणक दलों एवं पर्यवेक्षक ने तेजी से कार्य…
Read Moreराजधानी रायपुर की कानून व्यवस्था : कांग्रेस राज में अपराधियों के हौसले बुलंद और बेबस है पुलिस – बृजमोहन
बृजमोहन ने पुलिस प्रशासन से कहा- रायपुर को चाकूपुर बना रखा है, वर्दी की लाज तो रखिए समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद रायपुर की पुलिस आज जितनी बेबस लाचार है, उतनी कभी नहीं रही। हत्या, हत्या के प्रयास चोरी, तस्करी, नशाखोरी इस मात्रा में बढ़ी हुई है कि आम लोगों का अब जीना दूभर हो गया है। चाकूबाजी तो यहां आम घटना हो गई है। सरेराह कोई भी चाकू चलाता, खून बहाता निकल जाता है। राजधानी रायपुर का तो नाम ही लोग अब चाकूपुर…
Read Moreमुख्यमंत्री बघेल ‘भेंट-मुलाक़ात’ में की गई घोषणाओं, क्रियान्वयन और उनके बज़ट प्रावधानों पर श्वेत-पत्र जारी करें – भाजपा
भाजपा प्रदेश महामंत्री शर्मा ने कहा – भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम का डाँट-डपट में बदल जाना दुर्भाग्यपूर्ण, सत्तावादी अहंकार और राजनीतिक अशिष्टता का परिचायक ‘भेंट-मुलाक़ात के दौरान की गईं करोड़ों रुपए की घोषणाओं का तो बज़ट में प्रावधान तक नहीं है और न ही उन पर बज़ट में कोई चर्चा तक की गई है !’ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि हाल के महीनों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम के मद्देनज़र की गई घोषणाओं, उन पर क्रियान्वयन की…
Read Moreप्रदेश भाजपा ने कोरवा परिवार की सामूहिक आत्महत्या प्रकरण की जांच हेतु गठित की समिति !
समिति संबंधित स्थानों का शीघ्र दौरा कर इस घटना से संबंधित तथ्यों का अन्वेषण कर अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो,रायपुर रायपुर : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सामरबार में सामूहिक आत्महत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने एक 06 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति संबंधित स्थानों का शीघ्र दौरा कर इस घटना से संबंधित तथ्यों का अन्वेषण कर अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी। समिति के सदस्य निम्नलिखित होंगे – 1. श्री नारायण चंदेल, नेता…
Read Moreसरकार के विरुद्ध संघर्ष में भाजपा पंचायत सचिवों के साथ, 10 रोज का वादा, 15 सौ रोज बाद भी नहीं है नियमितीकरण का कोई इरादा – भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी
मुख्यमंत्री तत्काल अपना वादा पूरा करें अन्यथा अपनी विफलता स्वीकार करें समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने राज्य की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी पर प्रहार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की लगभग 11 हजार पंचायतों के पंचायत सचिव नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में 10 दिन में इन्हें नियमित करने का वादा किया गया था। आज 15 सौ से अधिक दिन हो गए। कांग्रेस सरकार ने वादा पूरा नहीं किया और सरकार से…
Read More