पुलिस की बड़ी सफलता: मोटरसायकल चोर और फरार अपचारी बालक को किया गिरफ्तार

साईंस कालेज के सामने खड़ी मोटर सायकल को किया था चोरी एक अन्य तोड़फोड़ बलवा मारपीट के प्रकरण में फरार अपचारी बालक को भी किया गया गिरफ्तार दुर्ग, 27 अप्रैल 2025 : दिनांक 26.04.2025 को प्रार्थी शम्भू महानंद, निवासी राजीव नगर चरोदा, पुरानी भिलाई व्दारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 09.04.2025 को इसके नाम से रजिस्टर्ड मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स ग्रे कलर कमांक सीजी 07/बीएक्स-9410 से अपे काम से दुर्ग आया था। इसका दोस्त गुन्नू साईस कालेज के पास रात्रि लगभग 09.00 बजे मिला और उसके कहने पर…

Read More

युडी मिंज का बयान देशवासियो की भावनाओं को आहत करने वाला, तत्काल आपराधिक प्रकरण किया जाए दर्ज – सालिक साय

जशपुर, 27 अप्रैल 2025 : पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के नेता हुए भूपेश बघेल के मुख्यमंत्रीत्व काल में संसदीय सचिव रहे युडी मिंज के बयान को देशद्रोह और देशवासियों की भावनाओ को आहत करने वाला बताते हुए जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए हमले में देश ने 26 लोगो को खोया है। पाकिस्तान और आतंकवादियों के इस कायराना करतूत से लोगो में दुख के साथ गुस्से का उबाल भी है। उन्होंने कहा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अघरिया समाज सेवा समिति के वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल : कहा- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक

रायपुर 27 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अघरिया समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है, जिसकी जड़ें भारतीय सभ्यता की गहराइयों से जुड़ी हैं। उन्होंने आह्वान किया कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अघरिया समाज अपनी पूरी क्षमता के साथ योगदान दे। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के भाठागांव में आयोजित अघरिया समाज सेवा समिति के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अघरिया समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर आत्मीय…

Read More

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाएं आर्थिक एवं स्वावलंबन की दिशा में बनेंगी आत्मनिर्भर – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष ने दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को प्रदान किया ई-रिक्शा राजनांदगांव, 27 अप्रैल 2025 : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी हितग्राहियों को ई-रिक्शा मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना श्रम विभाग की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम धीरी में भक्त मां कर्मा जयंती समारोह एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में हुए शामिल : कहा – मां कर्मा के आशीर्वाद से साहू समाज कर रहा तरक्की

मां कर्मा भवन के बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा शासकीय हाई स्कूल धीरी में 6 लाख 96 हजार रूपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कम्प्यूटर कक्ष भवन का किया लोकार्पण राजनांदगांव, 27 अप्रैल 2025 : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम धीरी में आयोजित भक्त मां कर्मा जयंती समारोह एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सबसे पहले मां कर्मा भवन धीरी में भव्य भक्त मां कर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह…

Read More

फेसबुक फ्रॉड : शादी का सपना दिखाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध की गई त्वरित कार्रवाई, भेजा गया जेल. आरोपी अमित कुमार अंचल उम्र 26 साल निवासी बासिन थाना डभरा जिला शक्ति के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 169/2025 धारा 64(2)(M) बीएनएस  का अपराध पंजीबद्ध. जांजगीर-चांपा. 27 अप्रैल 2025 : पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए फेसबुक के जरिए जान पहचान बनाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमित कुमार अंचल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म स्वीकार…

Read More

बिना अनुमति के बोर खनन पर राजस्व टीम ने की कार्रवाई,बोर वाहन जब्त

बलौदाबाजार- भाटापारा, 27 अप्रैल 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में बिना अनुमति के अवैध बोर खनन पर कड़ी कर्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को तहसील पलारी के ग्राम दतरेंगी में बिना अनुमति के बोर खनन करते पाए जाने पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा बोर खनन को प्रतिबंधित कर बोर वाहन को जब्त किया गया। एसडीएम पलारी दीपक निकुंज ने बताया कि रविवार को ग्राम दतरेंगी निवासी किसान पंचुराम निषाद के द्वारा अपने खेत में बिना अनुमति के बोर खनन कराया जा रहा था।…

Read More

तीन दिवसीय हाईक जलकी में संपन्न,राज्य भर के 79 गाइडर ने लिया भाग

बिलासपुर, 27 अप्रैल 2025/ भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ.सोमनाथ यादव के नेतृत्व व निर्देशन एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य संघ के तत्वाधान में स्काउटिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में अनेक नवाचार किए जा रहे हैं जिसके फलस्वरुप छत्तीसगढ़ राज्य संघ नित नए-नए आयाम को छू रहा है । इसी कड़ी में ग्राम जलकी ,सिरपुर महासमुंद में 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें…

Read More

छत्तीसगढ़ में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला : अब 30 दिन में मिलेगी जरूरी सेवाएं

रायपुर, 27 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब सभी लिफ्ट और एस्केलेटर का पंजीकरण, नवीनीकरण और निरीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह नियम के तहत लिफ्ट और एस्केलेटर का संचालन उच्च सुरक्षा मानकों के अनुसार जरूरी है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और व्यवसायों को कानूनी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर सरकार ने लिफ्ट और एस्केलेटर…

Read More

तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड एवं साहू समाज की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तेलघानी विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल रायपुर 27 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री साहू को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपरागत…

Read More