घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो आदतन बदमाश हुए गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों के विरूद्ध थाना – रतनपुर, जिला – बिलासपुर में अपराध क्रमांक – 148/2024 धारा – 294, 452, 323, 506, 34 भादवि का अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : थाना रतनपुर क्षेत्रांर्गत सोनारपारा रतनपुर निवासी यश सोनी ने दिनांक 20 फरवरी 2024 के शाम 04:00 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ले के आलोक देवांगन और रोशन निर्मलकर प्रार्थी के घर के दरवाजा को ईंट से मार रहे थे, जिसे प्रार्थी के पिता के द्वारा मना करने पर दोनों बदमाशों द्वारा अश्लील मां-बहन की…

Read More

15 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्टी की अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : थाना कोनी के अपराध क्रमांक 75 / 2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत आरोपी रामसनेही लूनिया पिता स्वर्गीय मालिक राम लोनिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम आवासपारा करही निरतू थाना कोनी जिला बिलासपुर से 15 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्टी से बना हुआ अवैध रूप से अपने कब्जे में बिक्री हेतु घर के बाड़ी में छुपा के रखना पाया गया, जिसके विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया। इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी…

Read More

रायगढ़ शहर में फेरी लगा कर सामान बेचने वालों की पुलिस ने ली क्लास….थाना प्रभारियों ने मुसाफिरी दर्ज कराने और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की दी समझाईश !

समदर्शी न्यूज – रायगढ़ : संदिग्धों और मुसाफिरों की जांच को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर आज रायगढ़ शहर के थाना कोतवाली, कोतरारोड़, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्र में घूम-घूम कर सामानों की फेरी करने वाले, सडक किनारे जड़ी – बूंटी, कपड़े, खिलौने बेचने वाले तथा गैस चूल्हा आदि रिपेयर करने वालों को पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में तलब कर उनके वास्तविक पते, वर्तमान गतिविधियों तथा मुसाफिरी दर्ज कराने की जानकारी ली गई। कुछ फेरीवालों ने थाने में मुसाफिरी दर्ज नहीं कराई थी, उन्हें फटकार लगा…

Read More

अवैध शराब पर कार्यवाही : अलग-अलग कार्यवाही में 8 आरोपियों से 84 लीटर महुआ शराब और 30 पाव देशी प्लेन शराब की गई जप्त, आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही …!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध शराब पर अभियान स्तर पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कल 21 फरवरी को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब विक्रय करने वालों पर छापेमार कार्यवाही की गई। जिसमें चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी सुशील सारथी निवासी टीवी टावर छोटे अतरमुड़ा से 30 लीटर अवैध महुआ शराब तथा जूटमिल पुलिस द्वारा छातामुड़ा चौक निवासी परमेश्वर साहू ऊर्फ पण्डा और दीलिप दास निवासी टुरकुमुड़ा को एक्टिवा स्कूटी में शराब परिवहन करते…

Read More

रैरूमाखुर्द पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर ……!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : दिनांक 20 फरवरी 2024 को पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में स्थानीय महिला ने आकर अपने साथ गांव के ही एनोश टोप्पो (उम्र 32 साल) द्वारा डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता बताई थी कि 19 फरवरी 2024 की रात में एनोश टोप्पो और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा विवाद हुआ, जिसमें एनोश की पत्नी घर छोड़ कर कहीं चली गई। रात करीब 10:00 बजे एनोश उसकी पत्नी को खोजते हुए इसके घर आया और उसकी पत्नी को पूछने पर नहीं आना…

Read More

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा तथा थाना कोटा पुलिस द्वारा ‘आपकी पुलिस…आपके द्वार अभियान’ के अंतर्गत चलित थाना लगाकर, चलाया गया ‘निजात अभियान’.

चलित थाना एंव निजात अभियान कार्यक्रम में एसडीओपी कोटा, कोटा थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ, ग्राम करगीकला के सरपंच/पंचगण एवं करगीकला स्कूल के प्रधान पाठक/स्टॉफ तथा गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन एंव स्कूल के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में चलित थाना लगाने तथा निजात अभियान लगातार चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके अंतर्गत लोगों की समस्या का तत्काल निराकरण करने तथा नशा मुक्ति हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय…

Read More

अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता : रिपोर्ट के 24 घंटों के भीतर सभी महिला आरोपी आई पकड़ में, चार महिला आरोपियों से चोरी गये सोने चांदी के जेवरात कीमत 9 लाख किए गए जप्त.

काम करने के बहाने घर में चोरी की घटना को दिये थे अंजाम. आरोपियों के विरुद्ध धाना- सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 151/2024 धारा – 457, 380,34 भादवि किया गया पंजीबद्ध. नाम आरोपी – 1-  पूनम देवी उर्फ सुमन पत्नी ज्ञानेश्वर उर्फ रूसी शाह उम्र 42 वर्ष निवासी सुकमारी थाना कहलगांव जिला भागलपुर (झारखंड), 2- लक्ष्मी देवी उर्फ संगीता पति निशु उर्फ रिंकू कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी नाथनगर थाना नाथनगर जिला भागलपुर (झारखंड), 3- अंजू उर्फ मीनू पति सुनील उर्फ राकेश उर्फ राजेंद्र शाह उम्र 25 साल…

Read More

मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर फर्राटे भरने वाले 04 बुलेट चालकों पर की गई कार्यवाही : बुलेट से मोडिफाईड साइलेंसर को निकलवाकर थाने में किया गया जमा.

थाना कोटा जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लेकर सड़क पर फर्राटेदार वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में कोटा थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग के द्वारा कोटा पुलिस टीम द्वारा कोटा क्षेत्र के चौक चौराहों में दिनांक 29 जनवरी 2024 के सुबह…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में ईडी. श्री पाण्डेय व सीई श्री ग्रोवर को दी गई भावभीनी विदाई !

सेवानिवृत्तजनों को प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक-चिन्ह भेंटकर किया गया सम्मानित. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर :  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज से सेवानिवृत्त पश्चात हुए कार्यपालक निदेशक श्री अशोक कुमार पाण्डेय एवं मुख्य अभियंता श्री विनोद ग्रोवर को कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवा-भवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पॉवर ट्रांसमिशन – डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी श्री मनोज खरे एवं जनरेशन कंपनी के एमडी. श्री एस.के.कटियार ने सेवानिवृत्तजनों को प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक-चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। ईडी श्री पाण्डेय लगभग 20 वर्षो से चेयरमेन कार्यालय में पदस्थ रहे एवं सीई श्री ग्रोवर जनरेशन कंपनी…

Read More

दुर्गा महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण एवं एमओयू के अंतर्गत धमतरी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘Psyche Insight’ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम.

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के मनोविज्ञान विभाग से मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशील होने हेतु शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन महाविधालय की प्राचार्या डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार के मार्गदर्शन में किया गया, प्राचार्या ने इस कार्यक्रम को दोनों महाविद्यालय एवं विद्यार्थियों के व्यक्तिव विकास के लिए  आवश्यक बताया। शैक्षणिक भ्रमण धनवंतरी मानसिक स्वास्थ्य हॉस्पिटल कोलार रोड पर किया गया, जहां विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर शकुंतला दुल्हानी, स्क्वाड्रन लीडर डॉक्टर विजय कुमार चौबे, सहायक प्राध्यापक डॉक्टर लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा हिंदी विभाग…

Read More