स्वतंत्रता दौड़ सुबह 7:30 बजे जय स्तम्भ चौक से प्रारंभ होकर बालाजी मंदिर होते हुए महाराजा चौक, सन्ना तिराहा, नगरपालिका, जैन मंदिर, बस स्टैण्ड, पुरानीटोली होते हुए रणजीता स्टेडियम जशपुर में संपन्न हुई। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला प्रशासन के सहयोग से खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर के द्वारा 14 अगस्त को सुबह 7:30 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दौड़ में जशपुर विधायक श्री विनय भगत, प्रतिनिधिगण, अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तमाम अधिकारी, पुलिस अमला, छात्र-छात्राएं एवं नागरिकों ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
भाजपा करेगी भारत माता की महाआरती का आयोजन : रमन सिंह, राजेश मूणत उतारेंगे भारत माता की आरती, भारत माता से लेंगे भाजपा की जीत का आशीर्वाद, गुढ़ियारी के भारत माता चौक में हज़ारों लोग भारत माता की आरती उतारने होंगे सम्मिलित.
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत होंगे सम्मिलित विशाल मोटरसाइकिल रैली का भी होगा आयोजन, पूर्व मंत्री राजेश मूणत करेंगे बाइक रैली की अगुवाई, हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों पर निकलेंगे हज़ारों कार्यकर्ता. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में सोमवार को भारत माता की आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महाआरती में सैंकड़ों लोग हाथों में दीपक लेकर भारत मां की आरती उतरेंगे। महाआरती के बाद अर्जुन्दा के भजन गायक दीपक चंद्राकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम…
Read Moreअरुण साव का भाजपा कार्यालय प्रवेश द्वार पर छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ ने किया बुलडोजर से अभिनंदन !
कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ का विनाश, बना दिया अपराध गढ़ – अरुण साव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अध्यक्षीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर हिंदू वादी सोशल मीडिया संगठन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के मुख्य द्वार पर बुलडोजर से फूल बरसा कर अरुण साव जी का अभिननंदन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के युवा उत्साह से भरे हुए हैं।…
Read Moreजशपुरनगर जिला चिकित्सालय के मातृ शिशु वार्ड में कमोड में मिले नवजात शिशु के शव का प्रकरण : भाजपा द्वारा गठित जांच टीम पहुंची जिला अस्पताल, प्रथम दृष्टया जांच में टीम ने अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताया.
लापरवाही के दोषियों के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया जाना चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता है तो भाजपा सड़क में उतर कर करेगी आंदोलन – जांच दल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर : जिला चिकित्सालय के मातृ शिशु वार्ड स्थित कमोड में मिले नवजात शिशु के शव के मामले में भाजपा द्वारा गठित जांच टीम जिला अस्पताल पहुंची। यहां प्रथम दृष्टया जांच में टीम ने अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताया है और घटना के पश्चात अस्पताल प्रबंधन पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञात हो कि जिला…
Read More80 वीं बटालियन सी.आर.पी.एफ. ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई बाईक रैली !
80 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस ने भी आयोजन में लिया भाग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर : आज दिनांक 13 अगस्त 2023 को श्री सदन कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) के नेतृत्व में 80 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जगदलपुर के प्रांगण से आजादी का अमृत महोत्सव “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत बाईक रैली निकाली गई। जिसमें 80 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस ने भी भाग लिया। बाईक रैली 80 वीं वाहिनी…
Read Moreबिरनपुर हिंसा प्रकरण : अरुण साव ने कहा – स्वर्गीय भुनेश्वर साहू को न्याय दिलाने में कांग्रेस सरकार सक्षम नहीं, अपराधियों को बचाने का कर रही प्रयास,
बिरनपुर मामले में जिहादियों को बचाने सरकार ने रचा षड्यंत्र, सरकार का षड्यंत्रकारी चेहरा उजागर, फर्जी हस्ताक्षर करवाने सरकार ने एसडीएम और तहसीलदार को भेजा, बनवाया फर्जी पंचनामा – अरुण साव स्वर्गीय भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू ने लगाया कांग्रेस सरकार पर षड्यंत्र करने का आरोप, कहा – नौकरी नहीं न्याय चाहिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : बेमेतरा जिला के बिरनपुर में साहू समाज के बेटे भुनेश्वर साहू की जिहादियों ने खुले-आम निर्मम हत्या कर दी। इस घटना को छत्तीसगढ़ की जनता ने आज भी नहीं भूला है।…
Read Moreभाजपा में फिर से हुआ बड़ा प्रवेश : विधायक धरमजीत सिंह सहित पूर्व सीनियर अधिकारी भी भाजपा में हुए सम्मिलित, पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करने वाले सदस्यों का किया गया स्वागत.
भाजपा के प्रति जन-विश्वास बढ़ा है और समाज के सभी वर्गों के सम्मानित जन लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं – अरुण साव राजनीतिक व प्रशासनिक कार्य कुशलता के धनी धरमजीत सिंह के भाजपा में आने से हमारी शक्ति और बढ़ी – डॉ रमन सिंह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आना मेरा सौभाग्य, कांग्रेस की अन्यायी सरकार को उखाड़ फेकेंगे – धरमजीत सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी और सर्वसमावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न समाज प्रमुखों, सेवानिवृत्त अधिकारियों के भाजपा…
Read Moreनशे के विरुद्ध अभियान “नवाबिहान” के अंतर्गत सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी : आरोपियों के कब्जे से कुल आठ किलोग्राम अवैध गांजा कीमत लगभग 01 लाख 60 हजार रुपये किया गया बरामद, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना कोतवाली में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 514/23 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 अगस्त 23 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि पोरस नायक नामक व्यक्ति अपने साथी मुन्ना गुप्ता एवं अन्य 02 व्यक्तियों के साथ प्लास्टिक झोला एवं पिट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु घुटरापारा खैरबार नर्सरी रोड के पास ग्राहक का इंतज़ार कर रहा हैं। मुखबीर सुचना पर…
Read Moreथाना प्रभारी धरमजयगढ़ ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक… कोटवारों को दी गई साइबर क्राइम की जानकारी और प्राकृतिक आपदाओं के समय बरतने वाली सावधानियों से कराया गया अवगत…..!
कोटवारों को गांव के लोगों को भी साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक करने किया गया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा आज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम के कोटवारों का थाना परिसर में संयुक्त बैठक लिया गया। थाना प्रभारी द्वारा उन्हें गांव में शांति व्यवस्था स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होना बताकर उन्हें गांव में होने वाले झगड़े विवाद, अवैधनिक कृत्यों की सूचना तत्काल थाने में देने कहा गया और…
Read Moreकांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के दौरे पर बोले नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल – कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधायकों पर, विधायकों को मंत्रियों पर, मंत्रियों को मुख्यमंत्री पर और मुख्यमंत्री और सरकार पर जनता को नहीं रहा भरोसा.
आज तो कांग्रेस और प्रदेश सरकार खुद ही अपने प्रति भरोसे के भयावह संकट के दौर से गुजर रही – भाजपा नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा – भरोसे का सम्मेलन कर तो रही है कांग्रेस, लेकिन भरोसा तो भाजपा के प्रति बढ़ रहा है. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ आगमन एवं भरोसे के सम्मेलन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि आज तो कांग्रेस और प्रदेश सरकार खुद ही अपने प्रति भरोसे…
Read More